iPhone 18 Pro Max के लॉन्च से पहले फीचर्स लीक, 5100mAh की होगी बैटरी!
Apple iPhone 18 Pro Max का लॉन्च साल के अंत तक संभावित है। iPhone 18 सीरीज के हाई एंड मॉडल्स iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max लगातार लीक्स में दिखाई दे रहे हैं। दोनों फ्लैगशिप iPhone महत्वपूर्ण अपग्रेड के साथ आ सकते हैं। कंपनी डाइनेमिक आइलैंड समेत फ्रंट डिजाइन में कई बदलाव के साथ आ सकती हैं। वहीं कैमरा स्पेसिफिकेशंस भी बेहतर होने वाले हैं।