Apple Accessories

Apple Accessories - ख़बरें

  • एक Powerbank में 3 काम! Stuffcool Omni Pro एक साथ चार्ज करेगा फोन, स्मार्टवॉच और ईयरबड्स
    Stuffcool ने भारत में अपना नया Omni Pro पावरबैंक लॉन्च कर दिया है। कंपनी का कहना है कि यह उसका अब तक का सबसे एडवांस MagSafe-कंपैटिबल पावरबैंक है। इसमें Qi2.2-सर्टिफाइड 25W मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग, 35W USB-C पावर डिलीवरी और स्लाइड-आउट Apple Watch चार्जर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा पावरबैंक में बिल्ट-इन किकस्टैंड, डिजिटल बैटरी डिस्प्ले और Samsung Super Fast Charging का भी सपोर्ट मिलता है। Stuffcool Omni Pro को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Amazon India के जरिए खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत 4,999 रुपये रखी गई है।
  • Stuffcool का नया टेबल लैंप एक साथ चार्ज करेगा आपका फोन, स्मार्टवॉच और ईयरबड्स, भारत में लॉन्च
    Stuffcool ने भारतीय बाजार में अपना नया Lumo 4-in-1 वायरलेस चार्जिंग स्टेशन लॉन्च किया है। यह डिवाइस खासतौर पर Apple यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है और इसमें Qi2 सर्टिफाइड 15W मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग, Apple Watch और AirPods के लिए अलग चार्जिंग मॉड्यूल दिए गए हैं। Lumo में RGB एम्बिएंट लाइट, टच कंट्रोल, एडजस्टेबल फोन स्टैंड और प्रीमियम एल्यूमिनियम डिजाइन मिलता है। कंपनी बॉक्स में 30W फास्ट चार्जर और USB Type-C केबल भी दे रही है। यह प्रोडक्ट फिलहाल Stuffcool की वेबसाइट और Amazon India पर उपलब्ध है।
  • Jio ने लॉन्च किया JioCarSync, अब बिना केबल के चलेगा Apple CarPlay और Android Auto
    JioThings ने भारत में नया JioCarSync लॉन्च किया है। यह 2-in-1 वायरलेस अडैप्टर कार में मिलने वाले वायर्ड Apple CarPlay और Android Auto सिस्टम को वायरलेस तरीके से इस्तेमाल करने की सुविधा देता है। कंपनी के मुताबिक, यह डिवाइस लगभग 5 सेकंड में ऑटो-कनेक्ट हो जाता है और Bluetooth 5.3 व 5GHz Wi-Fi सपोर्ट करता है। यूजर्स इसमें बिना केबल नेविगेशन, कॉलिंग और म्यूजिक स्ट्रीमिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह स्टीयरिंग व्हील कंट्रोल्स और वॉयस कमांड्स को भी सपोर्ट करता है। इसकी कीमत 2,399 रुपये रखी गई है।
  • कार में बिना केबल के चलेगा Android Auto, Apple CarPlay! जानें Ultraprolink के इस नए डिवाइस की कीमत
    UltraProlink ने भारत में DriveLink नाम का नया 2-in-1 वायरलेस कार अडैप्टर लॉन्च किया है। यह डिवाइस उन गाड़ियों के लिए डिजाइन की गई है, जिनमें पहले से wired Android Auto या Apple CarPlay सपोर्ट मौजूद है। DriveLink एक बार Bluetooth के जरिए फोन से पेयर होने के बाद कार स्टार्ट होते ही अपने आप कनेक्ट हो जाता है। कंपनी के मुताबिक, इसके लिए किसी अलग ऐप या मैन्युअल सेटअप की जरूरत नहीं पड़ती। यह Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म्स को सपोर्ट करता है। भारत में इसकी कीमत ₹2,999 रखी गई है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »