Android Guide

Android Guide - ख़बरें

  • अगर गुम गया है TV रिमोट, तो न हों परेशान, ऐसे अपने एंड्रॉयड फोन को बना सकते हैं रिमोट
    आपके स्मार्ट टीवी का अगर रिमोट खो गया है तो आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आपका एंड्रॉयड फोन और टैबलेट भी रिमोट के तौर पर काम कर सकता है। Roku डिवाइस और TV के लिए Roku का ऐप है। वहीं सैमसंग SmartThings का इस्तेमाल करता है और अमेजन फायर TV डिवाइस के लिए रिमोट ऐप प्रदान करता है। Google टीवी डिवाइस के लिए मोबाइल कंट्रोल की सुविधा प्रदान करता है। जिन TV के लिए मैन्युफैक्चरर का अपना ऐप नहीं है तो उनके लिए Google Play पर यूनिवर्सल टीवी रिमोट जैसे थर्ड-पार्टी ऐप उपलब्ध है।
  • एंड्रॉयड फोन पर गलती से डिलीट हो गई फोटो तो कैसे करें रिकवर, जानें पूरा तरीका
    डिलीट हुई फोटो एंड्रॉयड फोन में से तुरंत पूरी तरह से डिलीट नहीं होती हैं। बल्कि डिलीट हुई फोटो फोन के रीसायकल बिन में चली जाती हैं। आपको बता दें कि रिसेंटली डिलीट हुई इमेज आपके एंड्रॉयड फोन के रीसेंटली डिलीटेड फोल्डर में 30 दिनों तक सेव रहती हैं और उसके बाद पूरी तरह से डिलीट हो जाती हैं। इससे आपको जरूरत पड़ने पर सभी या चुनिंदा फोटो को रिकवर करने का काफी समय मिल जाता है।
  • आपके फोन में कौन सा ऐप भर रहा ज्यादा स्टोरेज, ऐसे लगाएं पता और बढ़ाएं स्टोरेज
    एंड्रॉयड स्मार्टफोन में अक्सर ऐप्स बहुत ज्यादा स्टोरेज का इस्तेमाल कर लेती हैं, जिसके चलते फोन की स्पीड स्लो हो जाती है। आप साधारण सेटिंग्स ऐप के जरिए और फाइल के जरिए भी यह पता लगा सकता हैं कि कौन सा ऐप ज्यादा स्टोरेज खा रहा है और उसे क्लियर करके स्टोरेज को बढ़ा सकते हैं। अगर आपके एंड्रॉयड स्मार्टफोन में स्टोरेज भर गई है और आप माइक्रोएसडी कार्ड लगाकर भी नहीं बढ़ा पा रहे हैं तो आज हम ऐसे तरीके के बारे में बात कर रहे हैं, जिसमें बहुत स्टोरेज घिर जाती है।
  • आपके एंड्रॉयड स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ बढ़ जाएगी, बस करना होगा ये छोटा सा काम
    एंड्रॉयड फोन में कुछ आसान सेटिंग्स में बदलाव करके बैटरी लाइफ को बेहतर किया जा सकता है। आमतौर पर रोजाना के स्तर पर होने वाली फोन की कुछ चीजें बैटरी की ज्यादा खपत करती हैं। जैसे कि स्क्रीन ब्राइटनेस अगर हमेशा ज्यादा रहेगी तो इससे बैटरी पर लोड पड़ेगा और ज्यादा जल्दी ड्रेन होगी।
  • Android डिवाइस पर सुरक्षित तरीके से VPN कैसे करें इस्तेमाल, डाटा चोरी का नहीं रहेगा खतरा
    कई जियो-ब्लॉक वेबसाइट और सर्विस सिर्फ कुछ खास इलाकों में ही सीमित होती हैं। ऐसे में आप एक सुरक्षित वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPN) के जरिए वेब ब्राउज करते हुए खुद की सेफ्टी कर सकते हैं। VPN के जरिए यूजर्स चुपचाप वेबसाइट इस्तेमाल कर सकते हैं और पब्लिक वाई-फाई नेटवर्क पर वेबसाइट इस्तेमाल करते हुए इंटरनेट ट्रैफिक भी एन्क्रिप्ट रहता है।
  • Android Auto नहीं किया है सेटअप? जानें स्टेप-बाय-स्टेप पूरा तरीका
    Android Auto एक ऐसा फीचर है जो आपके स्मार्टफोन को कार की इंफोटेनमेंट स्क्रीन से कनेक्ट कर देता है। इसके जरिए Google Maps, Music, Calls, Messages और Google Assistant जैसे फीचर्स का इस्तेमाल सीधे कार की स्क्रीन पर किया जा सकता है। Android Auto ड्राइविंग के दौरान फोन इस्तेमाल करने की जरूरत कम करता है और बेहतर अनुभव देता है। अगर आपकी कार Android Auto सपोर्ट करती है, तो इसे USB केबल या वायरलेस तरीके से आसानी से सेटअप किया जा सकता है। यहां जानें Android Auto को सेटअप करने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका और उससे जुड़े जरूरी टिप्स।
  • बिना कोई ऐप डाउनलोड किए डॉक्यूमेंट स्कैन कैसे करें? जानें आसान तरीका
    आजकल ज्यादातर Android स्मार्टफोन्स में PDF स्कैन करने के लिए अलग ऐप की जरूरत नहीं पड़ती। Google Drive और कई स्मार्टफोन्स के Camera App में Document Scan फीचर पहले से मौजूद होता है। इसकी मदद से आधार कार्ड, PAN कार्ड, बिल, रसीद या किसी भी जरूरी डॉक्यूमेंट को कुछ ही मिनटों में PDF फाइल में बदला जा सकता है। यह तरीका न केवल आसान है बल्कि फोन की स्टोरेज भी बचाता है। अगर आप बिना किसी थर्ड-पार्टी ऐप के PDF स्कैन करना चाहते हैं तो Google Drive और फोन के बिल्ट-इन फीचर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • Google Chrome में छिपे हैं आपके पुराने पासवर्ड, ऐसे करें चेक
    Google Chrome यूजर्स को पासवर्ड सेव करने की सुविधा देता है, जिससे बार-बार लॉगिन डिटेल्स दर्ज करने की जरूरत नहीं पड़ती। लेकिन कई बार यूजर किसी वेबसाइट या ऐप का पासवर्ड भूल जाता है। ऐसे में Chrome के Google Password Manager की मदद से सेव किए गए पासवर्ड्स देखे जा सकते हैं। यह सुविधा Android, iPhone और PC तीनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। पासवर्ड देखने के लिए यूजर को फिंगरप्रिंट, Face ID, PIN या सिस्टम पासवर्ड के जरिए अपनी पहचान सत्यापित करनी होती है। इसके बाद सेव किए गए पासवर्ड्स तक पहुंचा जा सकता है।
  • अपने फोन या लैपटॉप में कैसे खोजें वाई-फाई का पासवर्ड, ये तरीका आएगा काम
    अगर आप अपने घर पर या फिर ऑफिस में वाई-फाई का पासवर्ड भूल गए हैं और आपसे किसी मेहमान या अपने साथी ने वाई-फाई का पावसर्ड पूछा तो आप आसानी से उनके साथ वाई-फाई का पावसर्ड साझा कर सकते हैं। जी हां एंड्रॉयड, आईओएस, विंडोज और मैकओएस में आसानी से अपना वाई-फाई का पासवर्ड खोज सकते हैं।
  • यूट्यूब शॉर्ट्स की स्क्रॉलिंग से हैं परेशान तो ऐसे करें बंद, ये तरीका आएगा काम
    यूट्यूब पर एंड्रॉयड और आईफोन यूजर्स शॉर्ट वीडियो फीड टाइमर को जीरो मिनट पर सेट कर सकते हैं, जिससे ऐप इंटरफेस से मेन शॉर्ट वीडियो फीड अपने आप बंद हो जाएगा। यह फीचर यूट्यूब के टाइम मैनेजमेंट टूल में आता है और यह दुनिया भर में रोल आउट हो रहा है। ध्यान देने वाली बात यह है कि शॉर्ट वीडियो पूरी तरह से गायब नहीं होंगे और सर्च रिजल्ट, सब्सक्रिप्शन फीड या शेयर हुए लिंक में नजर आ सकते हैं।
  • आईफोन और एंड्रॉइड फोन पर WhatsApp अकाउंट के बीच कैसे करें स्विच, ये है आसान तरीका
    WhatsApp ने पहले एंड्रॉयड फोन पर अकाउंट के बीच स्विच करने की सुविधा प्रदान की थी और बाद में आईफोन पर भी एक से ज्यादा अकाउंट मैनेज करना आसान बनाया था। यूजर्स दोनों प्लेटफॉर्म पर मल्टी-अकाउंट सपोर्ट उपलब्ध होने के चलते एक ही ऐप में ही दो अकाउंट ऐड कर सकते हैं और उनके बीच स्विच कर सकते हैं।
  • फोन को बनाओ TV रिमोट! नॉन-स्मार्ट टीवी पर भी काम आएंगे ये तरीके
    अगर TV का रिमोट काम नहीं कर रहा या खो गया है, तो आप अपने स्मार्टफोन को ही रिमोट की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। स्मार्ट टीवी के लिए ऑफिशियल ऐप्स और Wi-Fi कनेक्शन के जरिए फोन को रिमोट बनाया जा सकता है। वहीं पुराने TV के लिए IR Blaster वाले फोन में यूनिवर्सल रिमोट ऐप काम करता है। इसके अलावा सेट-टॉप बॉक्स और स्ट्रीमिंग डिवाइसेज को भी मोबाइल से कंट्रोल किया जा सकता है। सही सेटअप के बाद आप चैनल, वॉल्यूम और ऐप्स को आसानी से फोन से मैनेज कर सकते हैं।
  • खोए-चोरी हुए फोन को 2 मिनट में कहीं से भी करें लॉक, जानें आसान तरीका
    फोन खो जाने या चोरी होने पर डेटा सुरक्षित रखना सबसे जरूरी होता है। ऐसे में Android और iPhone दोनों में ऐसे फीचर्स मिलते हैं, जिनसे आप दूर बैठकर फोन को लॉक कर सकते हैं। Android में Find My Device और iPhone में Find My फीचर की मदद से यह काम आसानी से किया जा सकता है। इसके जरिए फोन को लॉक करने के साथ-साथ मैसेज दिखाना या जरूरत पड़ने पर डेटा डिलीट करना भी संभव है। हालांकि इसके लिए कुछ सेटिंग्स पहले से ऑन होना जरूरी है। सही जानकारी से आप अपने फोन और डेटा को सुरक्षित रख सकते हैं।
  • बिना पासवर्ड बताए Wi-Fi शेयर करें! QR Code से लेकर Hotspot तक, ये 5 तरीके आएंगे काम
    आज के समय में Wi-Fi शेयर करना आम बात है, लेकिन पासवर्ड बताना हमेशा सुरक्षित नहीं होता। ऐसे में कई ऐसे तरीके मौजूद हैं, जिनसे आप बिना पासवर्ड बताए भी Wi-Fi शेयर कर सकते हैं। QR Code, Nearby Share और iPhone के ऑटो शेयर फीचर की मदद से दूसरे यूजर को सीधे नेटवर्क से कनेक्ट कराया जा सकता है। इसके अलावा राउटर में Guest Network बनाकर भी लिमिटेड एक्सेस दिया जा सकता है। ये तरीके न सिर्फ आसान हैं, बल्कि आपके नेटवर्क की सिक्योरिटी को भी बनाए रखते हैं।
  • चिलचिलाती गर्मी में फोन को कैसे रखें ठंडा? ये 8 टिप्स काम आएंगे
    भारतीय गर्मियों में स्मार्टफोन का ओवरहीट होना एक आम समस्या बन जाती है, जिससे परफॉर्मेंस और बैटरी लाइफ दोनों प्रभावित होती हैं। ज्यादा तापमान, डायरेक्ट धूप और हेवी यूसेज इसके मुख्य कारण होते हैं। ऐसे में कुछ आसान तरीकों से इस समस्या को कम किया जा सकता है, जैसे चार्जिंग के दौरान फोन का कम इस्तेमाल करना, बैकग्राउंड ऐप्स को कंट्रोल करना और सही चार्जर का इस्तेमाल करना। इसके अलावा फोन को धूप से बचाना और मोटे कवर हटाना भी मददगार होता है। सही यूसेज और सावधानी से फोन की लाइफ और परफॉर्मेंस बेहतर रखी जा सकती है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »