Air Purifier Price

Air Purifier Price - ख़बरें

  • 1 फोल्डेबल iPhone के दाम में खरीद लेंगे Bike, Fridge, AC और TV, फिर भी पैसे बचेंगे
    Apple iPhone Duo की भारत में शुरुआती कीमत ₹2,99,900 है, यानी करीब 3 लाख रुपये। इतनी रकम में सिर्फ एक फोल्डेबल iPhone खरीदने के बजाय कई जरूरी घरेलू सामान भी खरीदे जा सकते हैं। उदाहरण के तौर पर Hero Splendor Plus Bike, 1.5 Ton AC, 300 लीटर तक का डबल-डोर Fridge, 7kg Washing Machine और 55-inch 4K QLED TV बजट में शामिल किए जा सकते हैं। इसके अलावा Microwave, Air Fryer और Air Purifier जैसे छोटे होम अप्लायंसेज भी खरीदे जा सकते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि करीब 3 लाख रुपये में iPhone Duo बेहतर है या घर का पूरा सेटअप?
  • ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
    Xiaomi ने भारत में Mijia Smart Air Purifier 6 और Mijia Smart Air Purifier 4 Compact लॉन्च किए हैं। इनकी कीमत क्रमशः 19,999 रुपये और 7,999 रुपये रखी गई है। कंपनी के मुताबिक Mijia Smart Air Purifier 6 को 940 वर्ग फुट तक के कमरे के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है और इसमें 443m³/h Particle CADR मिलता है। वहीं 4 Compact का Particle CADR 230m³/h है और यह 400 वर्ग फुट से ज्यादा जगह के लिए डिजाइन किया गया है। दोनों मॉडल में एयर फिल्ट्रेशन के साथ स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं। बिक्री 2 सितंबर से Xiaomi की वेबसाइट समेत प्रमुख प्लेटफॉर्म पर होगी।
  • बैटरी सेल बनाने वाली Nippo ने लॉन्च किए एयर प्यूरीफायर, स्मार्ट फीचर्स और 4-स्टेज फिल्ट्रेशन जैसी खूबियां
    Nippo ब्रांड की पैरेंट कंपनी Indo National Limited ने भारत में Airvue एयर प्यूरीफायर लॉन्च किए हैं। कंपनी ने इसके साथ इंडोर एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग और एयर प्यूरिफिकेशन सेगमेंट में एंट्री की है। Airvue को चार मॉडल L301S, M601S, U801S और U1001S में पेश किया गया है, जो 300 से 1,500 वर्ग फीट तक के स्पेस को कवर करते हैं। इनमें 4-स्टेज फिल्ट्रेशन सिस्टम, True HEPA और एक्टिवेटेड कार्बन फिल्टर दिए गए हैं। साथ ही 254nm UV-C LED, नेगेटिव आयन जनरेटर और स्मार्ट ऐप कनेक्टिविटी मिलती है। कंपनी ने 2030 तक Airvue से ₹100 करोड़ रेवेन्यू का लक्ष्य रखा है।
  • Xiaomi का नया 2-in-1 डिवाइस लॉन्च, सिर्फ 7 मिनट में बदल देगा कमरे की हवा!
    Xiaomi ने चीन में अपना नया Mijia Purifying Humidifier 3 Pro लॉन्च किया है। यह 2-in-1 स्मार्ट होम डिवाइस Air Purifier और Humidifier दोनों का काम करता है। कंपनी के अनुसार, इसमें 2,000mL/h ह्यूमिडिफिकेशन क्षमता, 8 लीटर वाटर टैंक, 6-लेयर कंपोजिट फिल्टर, 422m³/h PM CADR और 247m³/h Formaldehyde CADR मिलता है। Xiaomi का दावा है कि यह एक सामान्य बेडरूम की उमस को सिर्फ 7 मिनट में बढ़ा सकता है। डिवाइस में LCD डोम डिस्प्ले, Mijia App और XiaoAI Voice Assistant का सपोर्ट भी मिलता है। इसकी कीमत 1,699 युआन (करीब 24,200 रुपये) रखी गई है।
  • Xiaomi ने नया Mijia Air Purifier 6 किया लॉन्च, एक घंटे में बना देगा शुद्ध हवा! जानें कीमत
    Xiaomi ने नया एयर प्यूरिफायर Mijia Air Purifier 6 मार्केट में पेश कर दिया है। घरेलू मार्केट में लॉन्च हुआ ये एयर प्यूरिफायर अब प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। इसमें डुअल फिल्टर सिस्टम मिलता है जो डुअल फैन ब्लेड सेटअप के साथ आता है। यह हवा की तेज सर्कुलेशन करता है और पुराने मॉडल की तुलना में ज्यादा कैपिसिटी वाली प्यूरिफिकेशन करता है। प्यूरिफायर में 6 लेयर वाला फिल्टरेशन सिस्टम दिया गया है।
  • Portronics ने भारत में प्रदूषण को मात देने लॉन्च किया AIR X Smart HEPA एयर प्यूरिफायर, जानें कीमत
    Portronics ने कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स सेग्मेंट में नया एयर प्यूरिफायर पेश किया है। बड़े शहरों में बढ़ते प्रदूषण की समस्या और बीमारियों के खतरे के बीच कंपनी का नया एयर प्यूरिफायर घर के अंदर साफ और सुरक्षित हवा उपलब्ध करवाने का वादा करता है। कंपनी का कहना है कि नया एयर प्यूरिफायर स्लीक डिजाइन में आता है और पावरफुल एयर प्युरिफिकेशन देता है। यह हवा से प्रदूषण के छोटे-बड़े कणों के साथ ही UV स्टर्लाइजेशन भी करता है
  • Xiaomi ने लॉन्च किया Mijia Air Purifier 6 Pro, डबल फिल्टर के साथ हवा से करेगा प्रदूषण और बदबू को दूर
    Xiaomi Mijia Air Purifier 6 Pro चीन में पेश हो गया है। Mijia Air Purifier 6 Pro में 13 लेयर वाले फिल्ट्रेशन स्टैक का उपयोग किया है, जिसमें धूल और बालों के लिए प्री-फिल्टर, एंटीबैक्टीरियल और एंटीवयरल कोटिंग्स, नैनो-ग्रेड पार्टिकुलेट फिल्टर और अमीनो-रिएक्शन टेक्नोलॉजी पर बेस्ड फॉर्मेल्डिहाइड डीकंपोजिशन लेयर शामिल हैं। Mijia Air Purifier 6 Pro की कीमत 2,399 yuan (लगभग 30,673 रुपये) है।
  • प्रदूषण नहीं कर सकेगा सेहत पर वार! एयर प्यूरिफायर Dreame PM Neo लॉन्च, करेगा पूरे घर की हवा साफ
    Dreame की ओर से नया एयर प्यूरिफायर PM Neo लॉन्च किया गया है। कंपनी ने कहा है कि यह फुल एरिया स्मार्ट प्यूरिफिकेशन सिस्टम से लैस है जो पूरे घर की हवा को साफ करता है। इसमें लम्बे समय तक फॉर्मेल्डिहाइड रिमूवल क्षमता दी गई है। एयर प्यूरिफायर में कंपनी की FCO केटेलिटिक फॉर्मेल्डिहाइड डिकॉम्पोजीशन तकनीक लगी है।
  • Dyson HushJet Purifier Compact: एडवांस फिल्ट्रेशन टेक्नोलॉजी वाला एयर प्यूरीफायर भारत में लॉन्च, जानें कीमत
    Dyson ने भारत में अपना नया HushJet Purifier Compact पेश किया है, जिसमें कंपनी की नई HushJet Entrainment Nozzle टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। एयर प्यूरीफायर 0.3 माइक्रोन तक के पार्टिकल्स को 99.97% कैप्चर करने का दावा करता है और इसकी फिल्टर लाइफ पांच साल तक बताई गई है। कीमत 29,900 रुपये रखी गई है और यह Black व Teal कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है। प्यूरीफायर में 24dB तक का लो नॉइज मोड, रियल-टाइम एयर क्वालिटी वाला LCD डिस्प्ले और CADR 250m³/h की रेटिंग मिलती है। इसे MyDyson ऐप, Alexa और Google Assistant से भी कंट्रोल किया जा सकता है।
  • LG का स्लिम एयर प्यूरिफायर PuriCare AeroHit लॉन्च, 360° फेंकता है साफ हवा, जानें फीचर्स
    LG ने नया स्लिम एयर प्यूरिफायर PuriCare AeroHit लॉन्च किया है। यह कंपनी का लेटेस्ट और सबसे स्लिम एयर प्यूरिफायर बताया जा रहा है। अल्ट्रा स्लिम डिजाइन होने के साथ-साथ इसमें कई अपग्रेडेड एयर प्यूरिफिकेशन फीचर्स दिए गए हैं। इसमें LED डिस्प्ले भी दिया गया है जिसमें डिवाइस के कंट्रोल भी दिए गए हैं। साथ ही यह डिवाइस के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दिखाता है। कीमत का खुलासा अभी नहीं किया है।
  • Xiaomi Mijia Air Purifier 5 Pro लॉन्च हुआ 6 लेयर फिल्टर सिस्टम के साथ, जानें कीमत
    Xiaomi ने अपना लेटेस्ट एयर प्यूरीफायर Mijia Air Purifier 5 Pro लॉन्च किया है। यह इससे पहले आए Mijia Air Purifier 5 का सक्सेसर है। इसमें डुअल फैन सिस्टम दिया गया है। यह प्रति मिनट 13,333 लीटर साफ हवा दे सकता है। कंपनी ने क्षमता के बारे में दावा किया है कि यह 3 मिनट के भीतर ही घर, ऑफिस, शॉप आदि की हवा को बदल सकता है।
  • Sharp Air Purifier FP-S40M-T First Impression : साफ हवा के इस वादे में कितना दम?
    जापान की जानी-मानी इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स कंपनी शार्प (Sharp) भी इंडियन मार्केट में अपने एडवांस एयर प्‍यूरीफायर पेश कर रही है। हाल ही में उसने कई प्रोडक्‍ट लॉन्‍च किए, जिनमें से Sharp Air Purifier FP-S40M-T मॉडल हमारे पास आया है। 20 दिन से मैं इसे इस्‍तेमाल कर रहा हूं। क्‍या हैं इसकी प्रमुख खूबियां और कैसा है मेरा शुरुआती एक्‍सपीरियंस, आइए जानते हैं फर्स्‍ट इम्‍प्रेशन में।
  • Qubo ने लॉन्च किए स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और HEPA फिल्टर वाले 2 एयर प्यूरीफायर, जानें कीमत और फीचर्स
    Qubo Q600 और Q1000 स्मार्ट एयर प्यूरीफायर (Air Purifiers) को शुक्रवार को भारत में लॉन्च किया गया। कंपनी का कहना है कि नए प्यूरीफायर विला और बड़े अपार्टमेंट जैसी जगहों के लिए डिजाइन किए गए हैं। Qubo Q600 की भारत में कीमत 13,990 रुपये है, जबकि Q1000 को 18,990 रुपये में बेचा जाएगा। दोनों एयर प्यूरीफायर Qubo की आधिकारिक वेबसाइट, Amazon, Flipkart, Blinkit और Zepto पर उपलब्ध हैं।
  • Xiaomi ने पेश किया एलर्जी और डस्ट हटाने वाला एयर प्यूरीफायर, जानें कीमत और फीचर्स
    Xiaomi MIJIA Air Purifier 5 को लेकर कंपनी का दावा है कि यह धूल हटाने की सटीकता के मामले में प्रति घंटे 98% पोलन रिमूवल और 99.98% PM10 रिमूवल रेट प्रदान करता है।
  • Acer ने भारत में लॉन्च किए एयर प्यूरिफायर, रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर
    इसके वॉटर प्योरिफायर्स में Amrit Premium Pro, Amrit Elite, Amrit Supreme और Acerpure Aqua शामिल है। इसकी स्टोरेज कैपेसिटी 8.7 लीटर की है

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »