Ai Shopping

Ai Shopping - ख़बरें

  • Amazon पर AI बनाएगा शॉपिंग आसान, सुझाव से तुलना तक बोलकर होगा सबकुछ!
    Amazon ने “Alexa for Shopping” नाम का नया AI शॉपिंग असिस्टेंट पेश किया है, जो यूजर्स को ज्यादा पर्सनल और बातचीत जैसी शॉपिंग सुविधा देगा। कंपनी के मुताबिक यह फीचर यूजर्स की शॉपिंग हिस्ट्री, पसंद और खरीदारी की आदतों को समझकर प्रोडक्ट सुझाव देगा। यूजर्स नेचुरल भाषा में सवाल पूछ सकेंगे, प्रोडक्ट तुलना कर सकेंगे और कीमत कम होने पर नोटिफिकेशन भी पा सकेंगे। इसके अलावा AI ऑटोमैटिक ग्रॉसरी री-ऑर्डर, कार्ट मैनेजमेंट और दूसरे रिटेलर्स से खरीदारी जैसे काम भी कर सकेगा। फिलहाल यह फीचर अमेरिका में रोलआउट किया जा रहा है।
  • Great Summer Sale 2026: Amazon का ये हिडन टूल बताएगा डील सच में सस्ती है या नहीं!
    Amazon Great Summer Sale 2026 लाइव हो चुकी है और इस दौरान कई प्रोडक्ट्स पर बड़े डिस्काउंट दिखाए जा रहे हैं। हालांकि कई बार सेल में दिखाई गई कीमतें असली बचत नहीं होतीं। ऐसे में Amazon का Price Insights फीचर यूजर्स के लिए काम आ सकता है। यह टूल किसी भी प्रोडक्ट की पिछले 30 दिनों से 1 साल तक की कीमत हिस्ट्री दिखाता है, जिससे पता चलता है कि मौजूदा डील सच में सस्ती है या नहीं। यह फीचर Rufus AI के साथ काम करता है और यूजर्स को प्राइस ग्राफ, लोएस्ट प्राइस और दूसरे समान प्रोडक्ट्स की जानकारी भी देता है।
  • Amazon पर दिखेगी 365 दिन की प्राइस हिस्ट्री, ऐसे जानें डील सच में सस्ती है या नहीं
    Amazon ने अपने प्लेटफॉर्म पर प्राइस हिस्ट्री फीचर को और एडवांस कर दिया है, जिससे यूजर्स अब किसी भी प्रोडक्ट की कीमत पिछले 30, 90 और 365 दिनों में कैसे बदली है, यह देख सकते हैं। यह फीचर Rufus AI शॉपिंग असिस्टेंट के जरिए काम करता है और सीधे प्रोडक्ट पेज पर उपलब्ध है। पहले जहां यूजर्स को थर्ड पार्टी टूल्स पर निर्भर रहना पड़ता था, अब वही जानकारी Amazon ऐप और वेबसाइट में मिल रही है। कंपनी के मुताबिक, लाखों यूजर्स पहले ही इस फीचर का इस्तेमाल कर चुके हैं, जिससे शॉपिंग के फैसले लेना आसान हो गया है।
  • Amazon का AI Store लॉन्च, आसान भाषा में समझाएगा टेक, शॉपिंग होगी स्मार्ट!
    Amazon ने भारत में AI Store लॉन्च किया है, जो AI-पावर्ड डिवाइसेस को खोजने और समझने के लिए एक नया प्लेटफॉर्म है। इसमें स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी और वियरेबल्स जैसे प्रोडक्ट्स शामिल हैं। कंपनी के मुताबिक, यह स्टोर यूजर्स को टेक्निकल जानकारी के बजाय AI फीचर्स के रियल लाइफ फायदे समझाने पर फोकस करता है। इसके अलावा Amazon ने Rufus AI असिस्टेंट, Lens सर्च और AR “view in your room” जैसे फीचर्स भी जोड़े हैं, जिससे शॉपिंग एक्सपीरियंस बेहतर होता है।
  • आपका फोन बताएगा कि कपड़े या जूते आप पर कैसे लग रहे हैं, Google के इस टूल से फिटिंग रूम आएगा घर
    Google का ट्राई इट ऑन टूल यूजर्स को अपनी एक फोटो अपलोड करके टॉप, बॉटम, ड्रेस, जैकेट और जूतों को भी वर्चुअल स्तर पर ट्राई करने की सुविधा देते हुए ऑनलाइन शॉपिंग को और भी ज्यादा निजी और मजेदार बनाता है। यह फीचर फैशन के लिए गूगल के कस्टम AI मॉडल पर चलता है जो इंसानी शरीर और कपड़ों की छोटी-छोटी चीजों जैसे कि अलग-अलग कपड़ों के अलग-अलग आकार के शरीर पर कैसे फोल्ड, स्ट्रेच और ड्रेप होते हैं आदि को समझता है।
  • IMC 2024 : सामान खरीदने के लिए नहीं लगना होगा बिल की लाइन पर, Jio ने दिखाया ‘इंटेलिजेंट शॉपिंग कार्ट’, क्‍या है यह? जानें
    इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2024 में जियो ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस एक ‘इंटेलिजेंट शॉपिंग कार्ट’ को दिखाया है। इसे इस्तेमाल करना आसान है। ‘इंटेलिजेंट शॉपिंग कार्ट’ डायरेक्‍ट स्‍टोर के बिलिंग डेस्क से जुड़ा होता है। ऐसे में कोई कस्‍टमर जब सामान कार्ट में डालेगा, तो कार्ट पर लगे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस कैमरे और स्कैनर उस प्रोडक्‍ट को बिलिंग डेस्क पर भेज देंगे। वहां से प्रोडक्‍ट के प्राइस को सीधे बिल में जोड़ दिया जाएगा।
  • Amazon ने पेश किया जेनरेटिव AI शॉपिंग असिस्टेंट Rufus
    Rufus को अमेरिका में एमेजॉन मोबाइल ऐप के कुछ यूजर्स को बीटा में उपलब्ध कराया गया है। इसे आगामी महीनों में बड़ी संख्या में यूजर्स और अधिक रीजंस तक लाया जाएगा

Ai Shopping - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »