Ai Image Editing

Ai Image Editing - ख़बरें

  • ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
    OpenAI ने ChatGPT के लिए नया Images 2.6 मॉडल पेश किया है। इसके जरिए यूजर्स अपनी फोटो, स्केच और Text Prompt को Animated GIF में बदल सकेंगे। इसमें GIF की Playback Speed बदलने और अलग-अलग फ्रेम को एडिट करने का ऑप्शन भी मिलेगा। यूजर्स अपनी या पालतू जानवरों की तस्वीरों को Reference Images के तौर पर सेव करके दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं। कंपनी के मुताबिक, नया मॉडल पिछले मॉडल के मुकाबले 50 फीसदी तेजी से इमेज जनरेट कर सकता है। यह सुविधा ChatGPT और Codex पर सभी सब्सक्रिप्शन टियर के लिए उपलब्ध है।
  • धुंधली फोटो एक क्लिक में होगी साफ, जानें Google Photos ऐप की ये ट्रिक
    स्मार्टफोन से फोटो लेते समय कई बार तस्वीरें ब्लर हो जाती हैं। इसकी वजह कैमरा हिलना, गलत फोकस या कम रोशनी हो सकती है। ऐसी तस्वीरों को ठीक करने के लिए अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं पड़ती। Google Photos में मौजूद Photo Unblur फीचर AI तकनीक की मदद से फोटो की क्लैरिटी बढ़ाने का काम करता है। यह टूल तस्वीर के डिटेल्स को पहचानकर उसे पहले से ज्यादा साफ दिखाने की कोशिश करता है। अगर आपके फोन में Google Photos ऐप है तो कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करके ब्लर फोटो को बेहतर बनाया जा सकता है।
  • अब फोटो एडिट होगी बोलकर, भारत में आया Google Photos का स्पेशल AI फीचर, ऐसे करेगा काम
    Google ने भारत में Google Photos के लिए नया AI-पावर्ड इमेज एडिटिंग फीचर रोलआउट करना शुरू कर दिया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स अब सिर्फ आवाज या टेक्स्ट के जरिए फोटो में बदलाव कर सकते हैं। Gemini AI पर आधारित यह टूल “Help me edit” ऑप्शन के तहत उपलब्ध है और यूजर्स को ऑब्जेक्ट हटाने, चेहरे के एक्सप्रेशन्स बदलने और स्टाइल ट्रांसफॉर्मेशन जैसे विकल्प देता है। यह फीचर हिंदी समेत कई भारतीय भाषाओं में सपोर्ट करता है और चुनिंदा Android डिवाइसेज पर उपलब्ध है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »