Ai Health

Ai Health - ख़बरें

  • Samsung का नया AI फीचर फोटो देखकर बताएगा आपके पालतू जानवर की बीमारी
    Samsung ने VivaTech 2026 इवेंट में AI-पावर्ड Pet Care फीचर पेश किया है। कंपनी ने इसे स्टार्टअप Lifet के साथ मिलकर डेवलप किया है। इस फीचर की मदद से Galaxy यूजर्स अपने पालतू जानवर की फोटो लेकर AI के जरिए उसका हेल्थ एनालिसिस कर सकेंगे। कंपनी के मुताबिक, सिस्टम दांतों की समस्या, Patellar Luxation और Cataracts जैसी संभावित बीमारियों के संकेत पहचान सकता है। इस फीचर का इस्तेमाल SmartThings ऐप और Pet Care सर्विस के जरिए किया जा सकेगा। Samsung का कहना है कि वह AI और कनेक्टेड डिवाइसेज के जरिए हेल्थ मॉनिटरिंग को और बेहतर बनाने पर काम कर रहा है।
  • 3.2 करोड़ मच्छरों की फौज तैयार कर रहा Google, खुले में छोड़ने के लिए मांगी मंजूरी
    Google अमेरिका में एक अनोखे प्रयोग की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने फ्लोरिडा और कैलिफोर्निया में अगले दो वर्षों के दौरान 3.2 करोड़ लैब में तैयार किए गए नर मच्छरों को छोड़ने की अनुमति मांगी है। यह प्रोजेक्ट Debug पहल का हिस्सा है, जिस पर Google 2014 से काम कर रहा है। योजना के तहत मच्छरों को Wolbachia pipientis नाम के बैक्टीरिया से संक्रमित किया जाएगा, जिससे उनके प्रजनन पर असर पड़ सकता है। कंपनी का मानना है कि इससे समय के साथ मच्छरों की आबादी कम करने और मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।
  • Oura Ring 5: छोटी सी रिंग करेगी नींद, दिल और सेहत को मॉनिटर, इस कीमत में हुई लॉन्च
    ŌURA ने अपना नया स्मार्ट रिंग Oura Ring 5 लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह Oura Ring 4 के मुकाबले 40% छोटा है और बेहतर आराम के लिए डिजाइन किया गया है। नए स्मार्ट रिंग में टाइटेनियम बॉडी, IP68 वाटर रेजिस्टेंस, Health Radar सिस्टम और AI आधारित हेल्थ इनसाइट्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। डिवाइस में लाइव वर्कआउट ट्रैकिंग, Blood Pressure Signals, GLP-1 Insights और Oura Advisor AI जैसे टूल्स भी शामिल हैं। Oura Ring 5 की ग्लोबल प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू हो चुकी है और इसकी शिपिंग 4 जून 2026 से शुरू होगी।
  • बिना स्क्रीन वाला Luna Band भारत में लॉन्च: नींद, खाना और हेल्थ का रखेगा पूरा हिसाब!
    Luna Band को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। नया स्मार्ट वियरेबल LifeOS आधारित AI सिस्टम के साथ आता है, जो शरीर के संकेतों, ब्लड मार्कर्स और लाइफस्टाइल डेटा का विश्लेषण करके यूजर्स को रियल टाइम हेल्थ सुझाव देने का दावा करता है। इसमें Voice Logging, Sleep AI, Nutrition AI और Haptic Alerts जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक Luna Band यूजर्स को दिनभर की गतिविधियों और हेल्थ प्लानिंग को आसान बनाने में मदद करेगा। फिलहाल डिवाइस Invite-Only मॉडल में उपलब्ध होगा।
  • Honor की नई Watch 6 Plus में है AI कोच, स्लीप ट्रैकिंग और 17 दिन की बैटरी, इस कीमत में हुई लॉन्च
    Honor Watch 6 Plus को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। नई स्मार्टवॉच में 1.46 इंच AMOLED डिस्प्ले, 1000mAh बैटरी और AI आधारित हेल्थ फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक वॉच हार्ट रेट, ब्लड प्रेशर और स्लीप एपनिया जैसी चीजों को ट्रैक कर सकती है। इसके अलावा इसमें AI Coach, AI Running Posture Analysis और YOYO Voice Assistant भी मिलता है। स्मार्टवॉच 120 से ज्यादा Sports Modes, Dual-Band GPS और Bluetooth Calling सपोर्ट के साथ आती है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 18,200 रुपये रखी गई है।
  • AI डॉक्टर आ गया! Perplexity ने लॉन्च किया AI Health फीचर, जानें कैसे करता है काम
    AI की एंट्री अब आपके हेल्थ एडवाइजर की तरह हो रही है। Perplexity AI में अब Perplexity Health फीचर आ गया है जो आपके मेडिकल डेटा का गहन विश्लेषण कर सकता है और इसके आधार पर आपको स्वास्थ्य संबंधी सलाह दे सकता है। कंपनी ने कहा है कि Perplexity Health आपको सटीक मेडिकल एडवाइस दे सकता है आपको यूजर के पर्सनल मेडिकल डेटा पर आधारित होती है।
  • ChatGPT for Healthcare: OpenAI ChatGPT की अब हेल्थकेयर में एंट्री! अस्पतालों, डॉक्टर्स को ऐसे होगा फायदा
    OpenAI के ChatGPT की एंट्री अब हेल्थकेयर में भी हो चुकी है। कंपनी ने दो दिन पहले ChatGPT Health को लॉन्च किया था। अब उसके ठीक बाद इसका नया AI स्यूट चैटजीपीट फॉर हेल्थकेयर (ChatGPT for Healthcare) भी पेश कर दिया गया है। ChatGPT Health जहां कंज्यूमर्स को सपोर्ट करता है, ChatGPT for Healthcare मेडिकल सर्विस मुहैया करवाने वालों को सपोर्ट करेगा जिसमें अस्पताल, मेडिकल इंस्टीट्यूशन, डॉक्टर्स आदि को फायदा पहुंचेगा।
  • Apple डिवाइस चलाने वालों के लिए खुशखबरी, AI Doctor करेगा आपकी मदद!
    Apple का आगामी हेल्थ ऐप iPhone, Apple Watch, ईयरबड्स और यहां तक ​​कि थर्ड-पार्टी प्रोडक्ट जैसे यूजर्स के सभी डिवाइसेज से डाटा एकत्रित करेगा। ऐप में AI एजेंट फिर इस डाटा का इस्तेमाल यूजर्स के हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए पर्सनलाइज्ड रिकमेंडेशन करने के लिए करेगा। Apple Watch में नॉन इनवेसिव ग्लूकोज मॉनिटर शामिल करने के कंपनी के प्लान अभी भी कई साल दूर है।
  • ChatGPT के बाद सैम ऑल्‍टमैन बना रहे ‘AI हेल्‍थ कोच’, आपको देगा फ‍िट रहने के टिप्‍स!
    AI Health Coach : थ्राइव एआई हेल्थ नाम की एक नई हेल्‍थ कंपनी एआई के जरिए हेल्‍थ के क्षेत्र में क्रांति लाने का लक्ष्‍य बना रही है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »