Vodafone 4जी वीओएलटीई सेवा की शुरुआत जनवरी से

4जी वीओएलटीई तकनीक के साथ अपनी 4जी सेवाओं की शुरुआत करके रिलायंस जियो ने एयरटेल और वोडाफोन जैसी बड़ी कंपनियों को मात दे दी थी। इसके जवाब में करीब एक साल बाद एयरटेल ने अपनी 4जी वीओएलटीई सेवाओं की शुरुआत मुंबई से की। अब वोडाफोन के ग्राहक भी इस तकनीक का लुत्फ जल्द ही उठा पाएंगे।

Vodafone 4जी वीओएलटीई सेवा की शुरुआत जनवरी से
ख़ास बातें
  • जनवरी महीने से वोडाफोन सुपरनेट 4जी ग्राहक VoLTE सेवा का मज़ा ले पाएंगे
  • शुरुआत मुंबई, गुजरात, दिल्ली, कर्नाटक और कोलकाता से होगी
  • देश के अन्य हिस्सों में भी जल्द ही उपलब्ध कराने का वादा किया गया है
विज्ञापन
4जी वीओएलटीई तकनीक के साथ अपनी 4जी सेवाओं की शुरुआत करके रिलायंस जियो ने एयरटेल और वोडाफोन जैसी बड़ी कंपनियों को मात दे दी थी। इसके जवाब में करीब एक साल बाद एयरटेल ने अपनी 4जी वीओएलटीई सेवाओं की शुरुआत मुंबई से की। अब वोडाफोन के ग्राहक भी इस तकनीक का लुत्फ जल्द ही उठा पाएंगे। वोडाफोन इंडिया ने जानकारी दी है कि अगले साल जनवरी महीने से उसके सुपरनेट 4जी ग्राहक वॉयस ओवर एलटीई सेवा का मज़ा ले पाएंगे। यह सेवा बिल्कुल मुफ्त होगी।

पहले फेज़ में Vodafone VoLTE सेवा की शुरुआत मुंबई, गुजरात, दिल्ली, कर्नाटक और कोलकाता से होगी। वीओएलटीई सेवा को देश के अन्य हिस्सों में भी जल्द ही उपलब्ध कराने का वादा किया गया है। वोडाफोन के 4जी नेटवर्क का इस्तेमाल करने वाले ग्राहक बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के वॉयस ओवर एलटीई सेवाओं का फायदा ले पाएंगे। इसके लिए वोडाफोन वीओएलटीई को सपोर्ट करने वाले हैंडसेट और 4जी सिम की ज़रूरत होगी।

वोडाफोन, वीओएलटीई सेवा उपलब्ध कराने वाली भारत की तीसरी कंपनी होगी। रिलायंस जियो और एयरटेल के ग्राहक पहले से ही एचडी वॉयस कॉल का लुत्फ उठा रहे हैं।

नई सेवा का ऐलान करते हुए वोडाफोन इंडिया के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर सूनील सूद ने कहा, "नई तकनीक और डिजिटल सेवाओं को लाकर वोडाफोन खुद को भविष्य के लिए तैयार कर रही है। वॉयस ओवर एलटीई आ जाने के बाद यूज़र एचडी क्वालिटी में वॉयस कॉल का मज़ा ले पाएंगे।"

वोडाफोन यूज़र को वीओएलटीई सेवाओं के लिए अपनी स्मार्टफोन कंपनी पर निर्भर होना होगा। इस फीचर के लिए सबसे पहले स्मार्टफोन में वोडाफोन वीओएलटीई के लिए सपोर्ट होना ज़रूरी है। इसके बाद ही एचडी वॉयस कॉल का मज़ा लिया जा सकेगा।


 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vodafone, Vodafone 4G, 4G VoLTE, Vodafone VoLTE

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  2. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  3. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  4. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  5. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  7. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  8. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  9. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  10. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »