Vodafone 249 रुपये के रीचार्ज के साथ आपके घर पर करेगी नए 4जी प्रीपेड सिम की डिलिवरी

नए Vodafone यूज़र्स को कंपनी की वेबसाइट से प्रीपेड प्लान के लिए सब्सक्राइब करना होगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 7 मई 2019 12:33 IST
ख़ास बातें
  • Vodafone ने अपने रेड पोस्टपेड प्लान्स को और फायदेमंद बना दिया
  • नए प्रीपेड कनेक्शन के लिए 249 रुपये का भुगतान करना होगा
  • आप अपने पुराने मोबाइल नंबर को वोडाफोन पर पोर्ट करके यह पैक चुन सकते हैं
Vodafone से नए प्रीपेड कनेक्शन लेने की चाहत रखने वालों के लिए अच्छी खबर है। कंपनी अब घर पर नए 4जी सिम कार्ड की डिलिवरी करेगी। लेकिन इसके लिए ग्राहकों को पहला रीचार्ज वोडाफोन के 249 रुपये वाले पैक से कराना होगा। बताया गया है कि ग्राहकों को इस ऑफर का फायदा वोडाफोन की वेबसाइट से मिलेगा। यहीं पर 249 रुपये वाले पैक से रीचार्ज कराना होगा। Vodafone का 249 रुपये वाला प्रीपेड पैक प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा, अनलिमिटेड लोकल- एसटीडी कॉल और मुफ्त एसएमएस के साथ आता है। इस पैक की वैधता 28 दिनों की है। इसके अलावा Vodafone ने अपने रेड पोस्टपेड सब्सक्राइबर्स के लिए फायदा बढ़ाकर 20,498 रुपये तक कर दिया है।

सबसे पहले बात सिम कार्ड की मुफ्त डिलिवरी की। नए Vodafone यूज़र्स को कंपनी की वेबसाइट से प्रीपेड प्लान के लिए सब्सक्राइब करना होगा। आप जैसे ही ‘Buy Now' बटन पर टैप करेंगे। वेबसाइट पर आपसे कुछ बेसिक सवाल पूछे जाएंगे। इसके बाद आपके पास दो विकल्प होंगे। आप अपनी पसंद का नंबर चुन सकते हैं या मौज़ूदा नंबर को मोबाइल नंबर पोर्टिब्लिटी के ज़रिए वोडाफोन पर ट्रांसफर कर सकते हैं। अगर आप पहला विकल्प चुनते हैं तो Vodafone की ओर से कुछ नंबर सुझाए जाएंगे जिनमें से आप किसी एक को चुन सकते हैं। अगर आप दूसरा विकल्प चुनते हैं तो उस नंबर का ब्योरा देना होगा जिसे आप पोर्ट कराना चाहते हैं। Vodafone ने बताया है कि एमएनपी को इस्तेमाल करने के लिए यूज़र्स को मौज़ूदा नेटवर्क से कम से कम 90 दिनों तक जुड़े रहना होगा।
Advertisement

इसके बाद Vodafone द्वारा डिलिवरी का ब्योरा मांगा जाएगा। आपसे प्रीपेड कनेक्शन के लिए 249 रुपये का भुगतान करने को कहा जाएगा। जैसे ही ये सारी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। Vodafone यह सुनिश्चित करेगी कि सिम आपके घर पर मुफ्त में डिलीवर हो जाए। Telecom Talk ने इसके बारे में सबसे पहले जानकारी दी।

Vodafone ने अपने रेड पोस्टपेड प्लान्स को और फायदेमंद बना दिया है। अब 399 रुपये वाले प्लान में 40 जीबी मासिक डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग सुविधा, वोडाफोन प्ले सब्सक्रिप्शन, 12 महीने के लिए अमेज़न प्राइम सब्सक्रिप्शन और साल भर के लिए ZEE5 का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। कंपनी का कहना है कि यह फायदा 4,498 रुपये का है। Telecom Talk की मानें तो महंगे प्लान्स के साथ वोडाफोन 20,498 रुपये तक का फायदा दे रही है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vodafone
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  2. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  8. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  11. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  2. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  5. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  6. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  7. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  8. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  9. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  10. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.