Vodafone के सुपरप्लान प्रीपेड पैक में मिलेगा लाइव टीवी का मज़ा

Vodafone ने कथित तौर पर अपने कॉम्बो प्रीपेड पैक को रिवाइज़ किया है, जो अब यूज़र को वोडाफोन के लाइव टीवी का मुफ्त एक्सेस...

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 12 जून 2018 17:17 IST

Vodafone

Vodafone ने कथित तौर पर अपने कॉम्बो प्रीपेड पैक को रिवाइज़ किया है, जो अब यूज़र को वोडाफोन के लाइव टीवी का मुफ्त एक्सेस देंगे। इसे Vodafone Play नाम दिया गया है। मुफ्त सब्सक्रिप्शन कंपनी के सुपर प्लान का हिस्सा है, जिसकी कीमत 179 रुपये से 799 रुपये तक है। यह डिवेलपमेंट Vodafone Play की वैधता को 30 जून तक बढ़ाने के ठीक बाद आया है। बता दें कि Jio अपने यूज़र को जियो टीवी लाइव स्ट्रीमिंग ऐप की सेवा देती है।

प्रीपेड पैक वोडाफोन के सुपरप्लान्स का हिस्सा हैं, जो वोडाफोन प्ले लाभ के साथ आएंगे। ये पैक हैं - 179 रुपये, 199 रुपये, 255 रुपये, 349 रुपये, 399 रुपये, 458 रुपये, 509 रुपये, 511 रुपये, 549 रुपये, 569 रुपये और 799 रुपये है। इसके अलावा टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट में कहा गया है कि अन्य यूज़र-स्पेसिफिक पैक भी यह ऑफर देंगे। ध्यान रहे, 399 रुपये व उससे ऊपर के सभी पोस्टपेड प्लान पहले से ही वोडाफोन प्ले का 12 महीने का सब्सक्रिप्शन देते हैं।

बता दें कि एयरटेल भी लाइव टीवी स्ट्रीमिंग एक्सेस दे रही है, जिसकी वैधता 30 दिसंबर 2018 है। यहां तक कि आइडिया सेल्युलर, जिसे वोडाफोन खरीदने की तैयारी कर चुकी है, वह भी ग्राहकों के लिए यह सेवा लेकर आ सकती है। रिलायंस जियो के पास पहले से ही कई ऐप हैं, जिनमें से जियो टीवी भी है, जिसका इस्तेमाल प्रीपेड व पोस्टपेड यूज़र के लिए मुफ्त है।

इसके अलावा वोडाफोन ने हाल में स्पेशल टेरिफ डिस्काउंट जारी किए थे, जो इंटरनेशनल रोमिंग प्रीपेड पैक पर थे। इनका लाभ वीज़ा प्रीपेड कार्ड ग्राहकों को मिलता है। यह ऑफर 500 रुपये का डिस्काउंट 10 दिन के पैक पर और 750 रुपये की छूट 30 दिन के इंटरनेशल रोमिंग पैक पर देता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vodafone, Vodafone Play
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 40 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Google Pixel 8, जानें कितना मिल रहा डिस्काउंट
  2. Motorola Edge 70 Pro हुआ 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 70 Pro vs OnePlus Nord 6 vs Vivo V70 FE: 40K में कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  3. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  4. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  5. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  6. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  7. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  8. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
  9. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  10. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.