Vodafone RED Shield प्रोग्राम देगा आपके स्मार्टफोन को इंश्योरेंस कवर

वोडाफोन इंडिया ने सोमवार को वोडाफोन रेड शील्ड प्रोग्राम की शुरुआत की। कंपनी की यह योजना वोडाफोन रेड पोस्टपेड ग्राहकों के लिए है। इस प्रोग्राम के तहत टेलीकॉम कंपनी ने हाल ही में खरीदे गए स्मार्टफोन पर 50,000 रुपये तक की इंश्योरेंस कवर देगी।

विज्ञापन
Shekhar Thakran, अपडेटेड: 30 मई 2017 12:41 IST
ख़ास बातें
  • वोडाफोन इंडिया ने सोमवार को वोडाफोन रेड शील्ड प्रोग्राम की शुरुआत की
  • कंपनी की यह योजना वोडाफोन रेड पोस्टपेड ग्राहकों के लिए है
  • हाल ही में खरीदे गए फोन पर 50,000 रुपये तक की इंश्योरेंस कवर
वोडाफोन इंडिया ने सोमवार को वोडाफोन रेड शील्ड प्रोग्राम की शुरुआत की। कंपनी की यह योजना वोडाफोन रेड पोस्टपेड ग्राहकों के लिए है। इस प्रोग्राम के तहत टेलीकॉम कंपनी ने हाल ही में खरीदे गए स्मार्टफोन पर 50,000 रुपये तक की इंश्योरेंस कवर देगी। 6 महीने पहले खरीदे गए स्मार्टफोन भी वोडाफोन के इस इंश्योरेंस प्रोग्राम का हिस्सा होंगे। मज़ेदार बात यह है कि वोडाफोन रेड शील्ड में ग्राहकों के फोन की चोरी पर भी इंश्योरेंस दिया जा रहा है। कंपनी का दावा है कि चोरी पर बीमा की यह अपने किस्म की पहली सेवा है। इसके अलावा डैमेज कवर तो मिलेगा।

वोडाफोन रेड शील्ड के वार्षिक सब्सक्रिप्शन की कीमत 720 रुपये है। ग्राहकों से यह राशि 12 महीने के इंस्टॉलमेंट में ली जाएगी, यानी हर महीने बिल में 60 रुपये अतिरिक्त लगेगा। और इसकी वैधता 12 महीने की होगी। वोडाफोन रेड शील्ड ऐप को आईओएस ऐप स्टोर और गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध करा दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, यूज़र को मालवेयर प्रोटेक्शन के अलावा अन्य सिक्योरिटी फ़ीचर भी मिलेंगे।
Advertisement

इस सेवा का फायदा उठाने के लिए वोडाफोन रेड पोस्टपेड यूज़र को सबसे पहले वोडाफोन रेड शील्ड ऐप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद हैंडसेट से DSS लिखकर 199 पर एसएमएस करना होगा। कंपनी ने रिलीज में कहा,  "ऐप मोबाइल हैंडसेट की जांच करेगा और सारे मापदंड पूरे होने के बाद प्रोग्राम का हिस्सा बनने की अनुमित देगा।" कंपनी का कहना है कि यूज़र साल में अधिकतम दो बार इंश्योरेंस कवर ले सकते हैं।

वोडाफोन इंडिया ने Vodafone RED Shield के लिए शॉटफॉर्मेट्स डिजिटल प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड के साथ साझेदारी की है। इंश्योरेंस कवर न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड द्वारा दी जा रही है। कंपनी का कहना है कि डैमेज हो गए हैंडसेट के पिकअप और डिलिवरी के लिए डोर-टू डोर पिकअप सेवा होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  4. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  5. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  6. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  7. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  8. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  9. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  10. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.