वोडाफोन रेड पोस्टपेड प्लान में मुफ्त वॉयस कॉल के साथ 40 जीबी तक डेटा

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 24 जनवरी 2017 10:45 IST
ख़ास बातें
  • वोडाफोन रेड सीरीज़ में अब 1,699 और 1,999 रुपये के पोस्टपेड प्लान हैं
  • मुंबई जैसे चुनिंदा सर्किल के लिए 2,999 रुपये का पोस्टपेड प्लान भी है
  • वोडाफोन रेड पोस्टपेड प्लान के साथ वोडाफोन प्ले की सब्सक्रिप्शन मुफ्त है
टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन ने आधिकारिक तौर पर नए वोडाफोन रेड पोस्टपेड प्लान लॉन्च किए हैं। ये प्लान अनलिमिटेड कॉल व ज़्यादा डेटा सुविधा के साथ आते हैं। महीने की शुरुआत में कंपनी ने वोडाफोन रेड को पेश किया था जिसमें चार नए प्लान शामिल थे। माना जा रहा है कि कंपनी ने इन प्लान के ज़रिए रिलायंस जियो को चुनौती देगी। अब कंपनी ने थोड़े महंगे वाले प्लान मैदान में उतारे हैं।

वोडाफोन रेड सीरीज़ में अब 1,699 और 1,999 रुपये के पोस्टपेड प्लान हैं। 1,699 रुपये वाले रेड पोस्टपेड प्लान में आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉल मिलेगा। मुफ्त सुविधा रोमिंग में भी होगी। इसके अलावा आपको हर महीने 100 एसएमएस मुफ्त दिए जाएंगे। और 4जी स्मार्टफोन यूज़र को हर महीने 20 जीबी 4जी/ 3जी डेटा मिलेगा। वहीं, 4जी हैंडसेट नहीं होने की स्थिति में मुफ्त डेटा 16 जीबी होगा। 1,999 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान में 1,699 रुपये वाले प्लान की सारी सुविधाएं हैं, बस आपको डेटा 24 जीबी मिलेगा। 4जी स्मार्टफोन नहीं होने की स्थिति में 20 जीबी डेटा दिया जाएगा।
Advertisement

मुंबई जैसे चुनिंदा सर्किल के लिए नया 2,999 रुपये का पोस्टपेड प्लान भी कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। यह प्लान 40 जीबी मुफ्त डेटा के साथ आता है। इसके अलावा मुफ्त वॉयस कॉल और मुफ्त एसएमएस की सुविधा तो है ही।

499, 699, 999 और 1,299 रुपये वाले प्लान कंपनी द्वारा पहले ही पेश किए गए थे। वोडाफोन के 1,299 रुपये वाले रेड पोस्टपेड प्लान में भी महंगे प्लान वाली सुविधा है। लेकिन इसमें 4जी स्मार्टफोन उपभोक्ता को 12 जीबी डेटा दिया जाएगा। वहीं, अन्य स्मार्टफोन उपभोक्ताओं को 8 जीबी डेटा मिलेगा।
Advertisement
 

499, 699 और 999 रुपये वाले प्लान में यूज़र को हर महीने मुफ्त 100 एसएमएस व किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड नेशनल और लोकल कॉल की सुविधा मिलेगी। हालांकि, मुफ्त वॉयस कॉल वाली सुविधा रोमिंग में नहीं होगी, यानी इस दौरान आपको रोमिंग चार्ज देना पड़ेगा। 499 रुपये वाले वोडाफोन रेड पोस्टेपेड प्लान में आपको 3 जीबी 3जी/ 4जी डेटा मिलेगा। 699 रुपये वाला वोडाफोन पोस्टपेड प्लान 5 जीबी 4जी डेटा के साथ आएगा। और 999 रुपये वाले वोडाफोन रेड पोस्टपेड प्लान में 4जी हैंडसेट यूज़र को 8 जीबी डेटा दिया जाएगा।
Advertisement

इसके अलावा वोडाफोन अपने रेड पोस्टपेड प्लान के साथ वोडाफोन प्ले का मुफ्त सब्सक्रिप्शन दे रही है। कंपनी ने बताया है कि मुफ्त डेटा खत्म हो जाने के बाद ग्राहकों से डेटा के लिए 50 पैसे प्रति एमबी की दर से चार्ज लिया जाएगा। कंपनी ने वोडाफोन रेड प्लान को मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश-तेलंगाना, बिहार-झारखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश को छोड़कर देशभर के अन्य सर्किल में उपलब्ध कराया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  2. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  3. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  4. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  5. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  6. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  7. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  8. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  9. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  10. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.