Vodafone का रमज़ान स्पेशल ऑफर, अनलिमिटेड कॉल के साथ 25 जीबी डेटा

टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन रमज़ान के मौके पर अपने ग्राहकों के लिए कई सौगात लेकर आई है। Vodafone के ये ऑफर अलग-अलग सर्किल के लिए हैं।

Vodafone का रमज़ान स्पेशल ऑफर, अनलिमिटेड कॉल के साथ 25 जीबी डेटा
ख़ास बातें
  • वोडाफोन रमज़ान के मौके पर अपने ग्राहकों के लिए कई सौगात लेकर आई है
  • असम और पूर्वात्तर राज्यों के लिए रमज़ान 786 पोस्टपेड प्लान पेश
  • राजस्थान सर्किल में भी कंपनी ने इसी कीमत में प्रीपेड प्लान उतारा है
विज्ञापन
टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन रमज़ान के मौके पर अपने ग्राहकों के लिए कई सौगात लेकर आई है। Vodafone के ये ऑफर अलग-अलग सर्किल के लिए हैं। असम और पूर्वात्तर राज्यों के लिए टेलीकॉम कंपनी ने रमज़ान 786 पोस्टपेड प्लान पेश किया है। वहीं, राजस्थान सर्किल में भी कंपनी ने इसी कीमत में प्रीपेड प्लान उतारा है जिसमें अलग किस्म की सुविधाएं दी गई हैं। इसके अलावा भी राजस्थान सर्किल में प्रीपेड ग्राहकों के लिए दो और प्लान पेश किए गए हैं।
 

वोडाफोन रमज़ान 786 रुपये प्लान

असम और पूर्वोत्तर राज्यों के ग्राहकों को 786 रुपये में अनलिमिटेड कॉल की सुविधा मिलेगी। रोमिंग में इनकमिंग के साथ आउटगोइंग कॉल भी मुफ्त होगी। इसके अलावा हर महीने इस्तेमाल के लिए 25 जीबी 3जी/4जी डेटा भी दिया जाएगा।

राजस्थान में वोडाफोन रमज़ान 786 प्लान प्रीपेड ग्राहकों के लिए है। इस पैक के रीचार्ज पर फुल टॉकटाइम मिलेगा। फायदे की बात करें तो अंतरराष्ट्रीय कॉल सस्ते दरों पर किए जा सकेंगे। यूएई, कुवैत, बहरीन, कतार और साउदी अरब के लिए 14 पैसे प्रति सेकेंड का दर होगा। अमेरिका और कनाडा में कॉल दर 6 पैसे प्रति सेकेंड होगा। इस पैक की वैधता 56 दिनों की होगी।

कंपनी ने राजस्थान सर्किल में दो और प्लान पेश किए हैं। अगर कोई ग्राहक पहली बार अपने 4जी हैंडसेट को रीचार्ज कराते हैं तो उनके लिए दो प्रीपेड पैक हैं। Vodafone FRC 445 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड लोकल और राष्ट्रीय कॉल की सुविधा है। इसके अलावा 70 दिनों के लिए हर दिन 1 जीबी 4जी/3जी डेटा मिलेगा।

इसके अलावा Vodafone FRC 295 प्लान में ग्राहकों को वोडाफोन नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल की सुविधा मिलेगी। डेटा वाली सुविधा 445 रुपये वाले प्लान वाली ही है। 70 दिनों तक हर दिन 1 जीबी 4जी/3जी डेटा।

इससे पहले Vodafone ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के ग्राहकों के लिए रमज़ान के मौके पर नए अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग के साथ मुफ्त डेटा वाले पैक लॉन्च किए थे। रमज़ान स्पेशल पैक के तहत, 2जी और 3जी ग्राहक 5 रुपये व 19 रुपये में अनलिमिटेड डेटा ऑफर का मज़ा ले सकते हैं। 2जी ग्राहक 253 रुपये वाले पैक को खरीदकर अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल के साथ मुफ्त अनलिमिटेड डेटा का लाभ ले सकते हैँ। इस ऑफर के तहत, ग्राहक अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल के साथ 1 जीबी डेटा प्रतिदिन ऑफर का फ़ायदा 345 रुपये चुकाकर ले सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vodafone, Vodafone Ramzan Pack, Vodafone Postpaid Plan

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  3. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  4. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  5. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  6. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  7. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  8. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  9. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  10. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »