वोडाफोन का ऑफर, 250 रुपये में 4 जीबी और 999 रुपये में 22 जीबी 4जी डेटा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 17 जनवरी 2017 17:11 IST
ख़ास बातें
  • नए 4जी डेटा पैक सभी सर्किल के प्रीपेड ग्राहकों के लिए पेश किए गए हैं
  • ब वोडाफोन के प्रीपेड ग्राहक 150 रुपये में 1 जीबी 4जी डेटा पाएंगे
  • कंपनी ने इन डेटा पैक का नाम 4X डेटा पैक रखा है
वोडाफोन ने मंगलवार को घोषणा की है कि उसके ग्राहकों के लिए 4जी डेटा पैक और भी सस्ता हो जाएगा। कंपनी ने नए 4जी डेटा पैक सभी सर्किल के प्रीपेड ग्राहकों के लिए पेश किए हैं। हालांकि, इसका फायदा उन्हीं सर्किल के ग्राहकों को मिलेगा जहां कंपनी का 4जी नेटवर्क है। अब वोडाफोन के प्रीपेड ग्राहक 150 रुपये में 1 जीबी 4जी डेटा पाएंगे। वहीं, 1,500 रुपये के डेटा पैक में 35 जीबी डेटा मिलेगा। इन पैक की वैधता एक महीने की है। कंपनी के इन नए डेटा पैक को रिलायंस जियो की चुनौती के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है।

कंपनी ने बताया है कि नए डेटा पैक की कीमत में सर्किल के आधार पर फ़र्क हो सकता है। वोडाफोन ने बताया कि 4X डेटा पैक को डिजिटल चैनल के अलावा सभी रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकेगा। ग्राहक डेटा का फायदा दिन में किसी भी वक्त उठा सकेंगे, बस मोबाइल फोन वोडाफोन नेटवर्क से जुड़ा रहना चाहिए।
Advertisement

नए ऑफर का फायदा समझाते हुए कंपनी ने बताया है कि जो ग्राहक पहले 1 जीबी और 10 जीबी का 4जी डेटा पैक खरीदते थे, अब वे पुरानी ही कीमत में क्रमशः 4 जीबी और 22 जीबी डेटा पैक खरीद सकेंगे। इसी वजह से कंपनी ने इन डेटा पैक का नाम 4X डेटा पैक रखा है।

नए वोडाफोन 4जी डेटा पैक इस प्रकार हैं- अब 1 जीबी डेटा 150 रुपये, 4 जीबी डेटा 250 रुपये, 6 जीबी डेटा पैक 350 रुपये, 9 जीबी डेटा पैक 450 रुपये, 13 जीबी डेटा पैक 650 रुपये, 22 जीबी डेटा पैक 999 रुपये और 35 जीबी डेटा पैक 1,500 रुपये में मिलेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  2. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  3. Nothing Phone (3) पर मिल रहा ₹39 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. फर्जी SIM खरीदी, IMEI से छेड़छाड़ किया तो होगी 3 साल की सजा और 50 लाख जुर्माना
  2. एक ही मशीन से फर्श, सोफा और कार की सफाई! Dreame H12 Dual FlexReach भारत में हुआ लॉन्च
  3. boltt के दोनों स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी
  4. एक मशीन में 2 ड्रम और 34 वॉशिंग मोड्स! Xiaomi की नई Mini Washing Machine हुई लॉन्च
  5. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  6. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
  7. iPhone को बिना छुए, Apple Maps पर एक्सीडेंट, सड़क पर काम या रुकावट को कैसे करें रिपोर्ट
  8. Nothing Phone (3) पर मिल रहा ₹39 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  9. Amazon के पैकेज पर दिखे Pink या Red Dot तो हो जाएं सावधान! डिलीवरी लेने से पहले जान लें इसका मतलब
  10. Samsung Galaxy S26 FE vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: कौन सा फ्लैगशिप मोबाइल रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.