वोडाफोन की 4जी सेवाएं बंगलुरू में शुरू

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 11 फरवरी 2016 17:08 IST
वोडाफोन की 4जी सेवाओं को कर्नाटक की राजधानी बंगलुरू में शुरू कर दी गई हैं। इसे मार्च 2016 तक पूरे शहर में लागू कर दिया जाएगा।

वोडाफोन 4जी नेटवर्क को सबसे पहले शहर के अहम बिजनेस और रिहायशी इलाकों में उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें जयानगर, बसावनगुड़ी, जे पी नगर, इलेक्ट्रॉनिक सिटी, बैंगलुरू इंटरनेशलन एयरपोर्ट, व्हाइटफिल्ड, बीटीएम लेआउट, चमराजपेट और कोरमंगला शामिल हैं।

(यह भी पढ़ें: वोडाफोन 4जी सिम पाने का तरीका)

कंपनी ने प्रेस विज्ञप्ति के जरिए बताया कि बंगलुरू में 4जी सेवा की शुरुआत के साथ कंपनी ने पहले फेज को पूरा कर लिया है। इससे पहले वोडाफोन की 4जी सेवाएं कोलकाता, दिल्ली एनसीआर और मुंबई में लॉन्च की जा चुकी हैं।
Advertisement

जिन वोडाफोन उपभोक्ताओं के स्मार्टफोन में एफडीडी एलटीई बैंड 3 (1800 मेगाहर्ट्ज़) नेटवर्क के लिए सपोर्ट मौजूद है, वे मुंबई में कंपनी की 4जी सेवाओं का फायदा उठा पाएंगे।
Advertisement

वोडाफोन ने यह बताया कि 4जी यूज़र वोडाफोन प्ले सर्विस के जरिए तीन महीने के लिए सिनेमा, टेलीविजन और म्यूजिक मुफ्त इस्तेमाल कर पाएंगे।  यूज़र को इन सेवाओं का फायदा उठाने के लिए 4जी सिम लेना होगा। 4जी मोबाइल वाई-फाई भी उपलब्ध कराया जाएगा जिसे एक वक्त पर 10 डिवाइस द्वारा एक्सेस किया जा सकेगा।

अन्य टेलीकॉम कंपनियों की तरफ वोडाफोन भी अपने मौजूदा उपभोक्ताओं को मुफ्त में 4जी सिम कार्ड मुहैया करा रही है। कंपनी बार-बार कहती रही है कि वोडाफोन देश की एकमात्र दूरसंचार कंपनी है, जो अपने भारतीय ग्राहकों को 4जी नेटवर्क पर ब्रिटेन, जर्मनी, रोमानिया, स्पेन और नीदरलैंड में अंतरराष्ट्रीय रोमिंग सुविधा देती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  3. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  4. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  5. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  2. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  3. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  4. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  7. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  8. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  9. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  10. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.