Vodafone Idea यूज़र्स अब इस प्लान का नहीं उठा पाएंगे फयदा

Vodafone और Idea के इस प्लान में 90 जीबी हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड मुफ्त कॉलिंग का फायदा मिलता था। इसके अलावा इसमें iPhone यूज़र्स को एक्सिडेंटल डेमेट कवर भी मिलता था।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 28 जनवरी 2020 15:03 IST
ख़ास बातें
  • Vodafone Idea का यह प्लान आईफोन यूज़र्स के लिए पेश किया गया था
  • इस प्लान में 90 जीबी डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता था
  • वोडाफोन आइडिया का यह 649 रुपये का प्लान पोस्टपेड प्लान था

Vodafone का यह प्लान केवल iPhone 5s और उससे नए मॉडल के लिए उपलब्ध था

Vodafone ने अपने 649 रुपये वाले iPhone Forever प्लान को बंद कर दिया है। इस प्लान को पिछले साल लॉन्च किया गया था। इसके तहत आईफोन यूज़र्स को स्पेशल फायदे मिलते थे। यह पोस्टपेड प्लान वोडाफोन और आइडिया दोनों नेटवर्क के सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध था। प्लान में 90 जीबी हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड मुफ्त कॉलिंग का फायदा मिलता था।

यह प्लान केवल iPhone 5s और उससे ऊपर के मॉडल के लिए उपलब्ध था और इसमें एक्सिडेंटल फिजिकल डेमेज कवर भी शामिल था। वोडोफोन ने इस प्लान को Vodafone Red पोर्टफोलियो के अंदर लॉन्च किया था और आइडिया ने इस प्लान को Nirvana पोर्टफोलिये के तहत लॉन्च किया था।
Advertisement

Vodafone और Idea Cellular दोनों टेलीकॉम कंपनियों ने अपनी वेबसाइट पर इस प्लान को बंद घोषित कर दिया है। वोडाफोन फिलहाल फैमली के लिए 598 रुपये, 749 रुपये और 999 रुपये का प्लान देता है। वहीं, व्यक्ति विशेष के लिए कंपनी के 399 रुपये, 499 रुपये और 999 रुपये के प्लान उपलब्ध हैं। दूसरी ओर आइडिया ने अपने यूज़र्स के लिए Nirvana 399 और Nirvana 499 पोस्टपेड प्लान लॉन्च किए हैं।

DreamDTH की रिपोर्ट के मुताबिक, वोडाफोन इंडिया ने 649 रुपये के पोस्टपेड प्लान को बंद करने की खबर को भी कंफर्म कर दिया है। इसके अलावा आइडिया ने भी कह दिया है कि यह आईफोन फॉरएवर प्लान अब उपलब्ध नहीं है। वोडाफोन आइडिया के इस प्लान में यूज़र्स को अमेज़न प्राइम और वोडाफोन प्ले का मुफ्त एक्सेस भी मिलता था। इसके अलावा इसमें अनलिमिटेड लोकर और नेशनल कॉलिंग और 90 जीबी हाई-स्पीड डेटा का फायदा भी मिलता था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vodafone, Vodafone plans
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.