Vodafone Idea इन प्रीपेड रीचार्ज प्लान में मिलेगा दोगुना डेटा

Vodafone India की अधिकारिक वेबसाइट पर आप कंपनी के इस नए ऑफर को देख सकते हैं, जिसमें 299 रुपये, 449 रुपये और 699 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज प्लान शामिल हैं।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 27 अप्रैल 2020 11:22 IST
ख़ास बातें
  • Vodafone Idea की वेबसाइट पर लिस्ट हुए नए ऑफर
  • वोडाफोन आइडिया के पिछले दो डबल डेटा प्लान हो चुके हैं बंद
  • डबल डेटा ऑफर में यूज़र्स को मिलता है दोगुना हाई-स्पीड डेटा

299 रुपये, 449 रुपये और 699 रुपये के प्रीपेड प्लान में हर दिन मिलेगा 4 जीबी डेटा

Vodafone Idea ने अपने ग्राहकों के लिए डबल डेटा ऑफर लॉन्च किया है। यह ऑफर 299 रुपये, 449 रुपये और 699 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज पर लागू होगा। कंपनी ने हाल ही में अपने 399 रुपये और 599 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज प्लान पर डबल डेटा ऑफर कुछ चुनिंदा सर्कल में वापस ले लिया था। इसी कदम के बाद अब कंपनी ने अपना यह ऑफर पेश किया है। पिछले दो रीचार्ज प्लान की तरह यह नया डबल डेटा ऑफर भी वोडाफोन आइडिया के 9 टेलीकॉम सर्कल में उपलब्ध होंगे। इसका मतलब यह है कि यह ऑफर सभी वोडाफोन और आइडिया ग्राहकों के लिए नहीं है।

डबल डेटा के अलावा इस ऑफर में ग्राहकों को Vodafone Play, Zee5, और Idea Movies का मुफ्त एक्सेस मिलेगा। इसके साथ ही वोडाफोन और आइडिया ऐप के जरिए टीवी कंटेंट भी देखने को मिलेगा।
Advertisement

Vodafone India की अधिकारिक वेबसाइट पर आप कंपनी के इस नए ऑफर को देख सकते हैं, जिसमें 299 रुपये, 449 रुपये और 699 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज शामिल हैं। यह ऑफर कंपनी के पुराने रीचार्ज प्लान 399 रुपये और 599 रुपये में भी उपलब्ध है। Idea वेबसाइट की लिस्टिंग में यह ऑफर आइडिया यूज़र्स के उसी रीचार्ज प्लान पर ही उपलब्ध हैं।

आपको बता दें, सबसे पहले Vodafone Idea ने मार्च में अपना डबल डेटा ऑफर 249 रुपये, 399 रुपये और 599 रुपये के प्रीपेड प्लान के लिए लॉन्च किया था। जो कि लॉन्च के वक्त 22 टेलीकॉम सर्कल में उपलब्ध था। हालांकि, पिछले हफ्ते ही कंपनी ने 8 टेलीकॉम सर्कल में इस सुविधा को बंद कर दिया था। इसके बाद कंपनी ने 9 सर्कल से इसे हटाया और 249 प्रीपेड प्लान को बंद कर दिया था।
Advertisement
 

Fresh benefits under double data offer

अधिकारिक लिस्टिंग के अनुसार, इस डबल डेटा ऑफर में यूज़र को 249 रुपये, 399 रुपये और 599 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज प्लान पर 2 जीबी हाई स्पीड डेटा अलग से मिलता है। यानी कि 299 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज के तहत यूज़र को रोज़ाना 4 जीबी हाई-स्पीड डेटा मिलता है। इस प्लान में हाई-स्पीड डेटा के अलावा अनलिमिटेड वॉयस कॉल और प्रतिदिन 100 एसएमएस की सुविधा 28 दिन तक मिलती है। वहीं, 499 रुपये के रीचार्ज प्लान में यूज़र को 4 जीबी हाई-स्पीड डेटा के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 100 एसएमएस की सुविधा 56 दिन तक मिलती है। इसके अलावा 699 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज प्लान में आपको 4 जीबी हाई-स्पीड डेटा के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 100 एसएमएस की सुविधा 84 दिन तक के लिए मिलती है।

गौरतलब है कि वोडाफोन आइडिया का यह डबल डेटा ऑफर दिल्ली, मध्य प्रदेश, मुंबई, कोलकाता, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, राजस्थान और जम्मू कश्मीर सर्कल में उपलब्ध है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vodafone Idea, Vodafone, Idea, double data offer
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  5. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.