Vodafone Idea ने लॉन्च किए दो प्रीपेड रीचार्ज प्लान, मिलेगा 8 जीबी तक डेटा

218 रुपये के Vodafone प्रीपेड रीचार्ज पर आपको अनलिमिटेड कॉल (किसी भी नेटवर्क पर लोकल और नेशनल कॉल), 6 जीबी डेटा, 100 लोकल और नेशनल एसएमएस मैसेज की सुविधा मिलेगी।

Vodafone Idea ने लॉन्च किए दो प्रीपेड रीचार्ज प्लान, मिलेगा 8 जीबी तक डेटा

Idea यूज़र्स को नहीं मिलेगी ज़ी5 और वोडाफोन प्ले की सुविधा

ख़ास बातें
  • Vodafone के 218 और 248 रुपये के प्लान में मिलेगी अनलिमिटेड कॉल्स
  • वोडाफोन के दोनो रीचार्ज प्लान की वैधता 28 दिन की होगी
  • फिलहाल, यह प्लान दिल्ली और हरियाणा के लिए ही उपलब्ध है
विज्ञापन
Vodafone ने दो प्रीपेड प्लान भारत में लॉन्च कर दिए हैं। 218 और 248 रुपये के इन प्रीपेड प्लान में ग्राहकों को 28 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। हालांकि, कंपनी के ये प्रीपेड प्लान कुछ सीमित जगहों पर ही शुरू किया गया है। इसके अलावा इन रीचार्ज में यूज़र्स को Zee5 सब्सक्रिप्शन और वोडाफोन प्ले सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। फिलहाल, ये प्लान दिल्ली और हरियाणा सर्कल में लिए ही उपलब्ध है। इस रीचार्ज प्लान को आप वोडाफोन की वेबसाइट या फिर माई वोडाफोन ऐप से एक्टिवेट कर सकते हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले वोडाफोन ने अपने 299 रुपये, 399 रुपये और 599 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज पैक पर डबल डेटा ऑफर जारी किया था।

218 रुपये के नये Vodafone रीचार्ज पैक पर आपको असीमित कॉलिंग (किसी भी नेटवर्क पर लोकल और नेशनल कॉल) सुविधा, 6 जीबी  डेटा, 100 मुफ्त लोकल और नेशनल एसएमएस मैसेज की सुविधा 28 दिन की वैधता तक मिलेगी। इसके साथ ही इस पैक में आपको मुफ्त वोडाफोन प्ले (499 रुपये) और Zee5 (999 रुपये) का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। वहीं, दूसरी तरफ वोडाफोन के 248 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉल (किसी भी नेटवर्क पर लोकल और नेशनल कॉल), 8 जीबी  डेटा, 100 लोकल और नेशनल एसएमएस मैसेज की सुविधा 28 दिन की वैधता तक मिलेगी। इस प्लान में भी आपको मुफ्त वोडाफोन प्ले (499 रुपये) और ज़ी5 (999 रुपये)का सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

जैसे कि हमने आपको बताया कि ये दोनों वोडाफोन प्रीपेड रीचार्ज पैक केवल दिल्ली और हरियाणा में उपलब्ध हैं। यही प्लान Idea की वेबसाइट पर भी लिस्ट किए गए हैं, जो केवल दिल्ली और हरियाणा सर्कल के यूज़र्स के लिए ही उपलब्ध हैं। हालांकि, आइडिया यूज़र्स को ज़ी5 और वोडाफोन प्ले की सुविधा नहीं मिलेगी। लॉन्च की यह खबर सबसे पहले DreamDTH द्वारा रिपोर्ट की गई थी। हालांकि, Gadgets 360 ने वोडाफोन और आइडिया की वेबसाइट पर जाकर इन प्लान की उपलब्धता की जांच भी की है।

डबल डेटा की बात करें, तो Vodafone Idea ने कुछ समय पहले ही नया ऑफर पेश किया है, जहां यूज़र्स को 1.5 जीबी डेली डबल डेटा का फायदा मिलेगा। यह फायदा तीन प्लान तक सीमित है, जिसमें 249 रुपये, 399 रुपये और 599 रुपये प्रीपेड रीचार्ज प्लान शामिल हैं। 249 रुपये के रीचार्ज प्लान में 3 जीबी हाई-स्पीड डेटा 28  दिन के लिए मिलेगा। 399 रुपये  के रीचार्ज प्लान में 3 जीबी हाई-स्पीड डेटा 56 दिन के लिए मिलेगा। वहीं 599 के रीचार्ज प्लान में 1.5 जीबी अतिरिक्त डेटा 84  दिन के लिए दिया जाएगा।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  2. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  3. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  4. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  5. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  6. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  7. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  8. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  9. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  10. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »