दोनों कंपनियाँ पहले से ही कुछ सर्कल्स में इंफ्रास्ट्रक्चर शेयर कर रही हैं, और अब इसका दायरा बढ़ने जा रहा है।
BSNL और Vodafone Idea के बीच नेटवर्क शेयरिंग को लेकर नई डील हुई है।
BSNL और Vodafone Idea के बीच नेटवर्क शेयरिंग को लेकर नई डील हुई है। कथित तौर पर दोनों कंपनियां भारत में अब नए सर्कल्स में नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर शेयर करेंगी। इससे पहले वोडाफोन आइडिया और बीएसएनएल के बीच कुछ चुनिंदा सर्कल्स में ही इंफ्रास्ट्रक्चर शेयरिंग की जा रही थी जिससे कि बीएसएनएल और वोडाफोन आइडिया के यूजर्स को बेहतर नेटवर्क मिल पा रहा था। अब इस साझेदारी का पैमाना बड़ा होने जा रहा है। लेटेस्ट अपडेट कहता है कि दोनों कंपनी के बीच इसे लेकर एक मीटिंग भी हो चुकी है। आइए जानते हैं विस्तार से।
Vi-BSNL के बीच नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर शेयरिंग को लेकर नई डील हुई है। कथित तौर पर Vi (वोडाफोन आइडिया) ने BSNL (भारत संचार निगम लिमिटेड) के साथ अपने इंफ्रास्ट्रक्चर शेयरिंग समझौते को औपचारिक रूप दे दिया है। CNBC TV18 की रिपोर्ट के मुताबिक, वोडाफोन आइडिया के CEO अभिजीत किशोर और BSNL के चेयरमैन रॉबर्ट जे रवि ने मंगलवार को एक बैठक की। दोनों कंपनियाँ पहले से ही कुछ सर्कल में इंफ्रास्ट्रक्चर शेयर कर रही हैं, और अब इसका दायरा बढ़ने जा रहा है।
अब भारतभर में नए इलाकों में इंफ्रास्ट्रक्चर शेयरिंग पर डील की जा रही है जिसे लेकर औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। कहा जा रहा है कि लगभग सभी सर्कल्स में अब यह शेयरिंग होने जा रही है जिसका फायदा BSNL यूजर्स और वोडाफोन आइडिया यूजर्स को मिलेगा और उन्हें भारत के लगभग हर हिस्से में बेहतर नेटवर्क उपलब्धता देखने को मिलेगी। कहा गया है कि दोनों ही कंपनियों को इसका फायदा मिलने वाला है। Vi को भी इन सर्कल्स से रिवेन्यु मिलेगा जिनमें यह नेटवर्क शेयरिंग होने वाली है। वहीं, बीएसएनएल को भी वोडाफोन आइडिया के यूजर्स की ओर से आय होगी। दिल्ली और मुंबई जैसे टेलीकॉम सर्कल्स में इन दोनों कंपनियों के बीच पहले से ही इंट्रा-सर्कल रोमिंग की व्यवस्था है।
कंपनियों के बीच समझौते के तहत BSNL यूजर्स Vi के नेटवर्क का इस्तेमाल कर सकेंगे, क्योंकि दोनों कंपनियों के बीच रिवेन्यु शेयरिंग की डील हुई है। दूरसंचार विभाग के अनुसार, अप्रैल 2026 तक BSNL ने वोडाफोन आइडिया को लगभग 1441 टावर लीज पर दिए थे। अभी तक किसी भी कंपनी ने इसकी औपचारिक घोषणा नहीं की है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ समय पहले BSNL भविष्य में सहयोग के लिए नए रास्ते और क्षेत्रों की भी तलाश कर रही थी। BSNL डेटा सेंटर और कई अन्य क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाएं तलाश रही है। इससे दोनों ही कंपनियों को फायदा होने वाला है। Jio-Airtel से मुकाबला करने, और यूजर्स की संख्या बढ़ाने को लेकर दोनों कंपनियां इस साझेदारी में काम कर रही हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
boAt Nirvana Eutopia 2 ANC Wireless Headphones
Starts from ₹4,999
Amazfit Cheetah 2 Ultra
Starts from ₹54,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Skullcandy Aviator 900 ANC Wireless Headphones
Starts from ₹22,999
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹1,999
Samsung का फ्लैगशिप फोन मिल रहा ₹23,999 सस्ता, ये ई-कॉमर्स साइट दे रही तगड़ा ऑफर
Realme P4s 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
BSNL और Vodafone Idea के बीच नई डील! भारत के बड़े हिस्से में यूजर्स को मिलेगा बेहतर नेटवर्क