Realme P4s 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?

Realme ने भारतीय बाजार में Realme P4s 5G लॉन्च कर दिया है, जिसका मुकाबला iQOO Z11 और OnePlus Nord CE 6 से हो रहा है।

Realme P4s 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?

Photo Credit: Realme/iQOO/OnePlus

Realme P4s 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6

ख़ास बातें
  • Realme P4s 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अल्ट्रा चिपसेट दिया गया है।
  • iQOO Z11 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है।
  • OnePlus Nord CE 6 में ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 प्रोसेसर आता है।
विज्ञापन

Realme ने भारतीय बाजार में Realme P4s 5G लॉन्च कर दिया है, जिसका मुकाबला iQOO Z11 और OnePlus Nord CE 6 से हो रहा है। Realme P4s 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अल्ट्रा चिपसेट दिया गया है। iQOO Z11 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है। जबकि OnePlus Nord CE 6 में ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 चिपसेट आता है।  आइए Realme P4s 5G, iQOO Z11 और OnePlus Nord CE 6 के बीच तुलना करके विस्तार से जानते हैं।

Realme P4s 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6

कीमत और स्टोरेज

Realme P4s 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹34,999,  8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹37,999 और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹41,999 की कीमत है। जबकि iQOO Z11 के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹34,999, 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹39,999, 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹44,999 और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹49,999 है। वहीं OnePlus Nord CE 6 के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹37,999 और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹41,999 है।

डिस्प्ले ओर रेजोल्यूशन

Realme P4s 5G में 6.77 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1272×2772 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 6,500 निट्स तक अधिकतम ब्राइटनेस है। जबकि iQOO Z11 में 6.83 इंच की कर्व्ड 3D AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका 1.5K रेजॉल्यूशन, 449PPI पिक्सल डेंसिटी, 2000 निट्स की HBM ब्राइटनेस और 144Hz रिफ्रेश रेट है। वहीं OnePlus Nord CE 6 में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 2772×1272 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 3840Hz PWM डिमिंग है।

प्रोसेसर

Realme P4s 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अल्ट्रा चिपसेट के साथ हाइपर विजन+ एआई चिप दिया गया है। वहीं iQOO Z11 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है। जबकि OnePlus Nord CE 6 में ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 प्रोसेसर आता है।

ऑपरेटिंग सिस्टम

Realme P4s 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Realme UI 6.0 पर काम करता है। वहीं iQOO Z11 एंड्रॉयड 16 बेस्ड Origin OS6 के साथ आता है। जबकि OnePlus Nord CE 6 एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 पर चलता है।

कैमरा सेटअप

Realme P4s 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर और ओआईएस सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। वहीं iQOO Z11 के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। जबकि OnePlus Nord CE 6 के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम कैमरा है।

फ्रंट कैमरा

Realme P4s 5G में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.4 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। वहीं iQOO Z11 में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। जबकि OnePlus Nord CE 6 में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

कनेक्टिविटी ऑप्शंस

Realme P4s 5G में ड्यूल 5जी, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और जीपीएस शामिल हैं। जबकि iQOO Z11 में 5G,  ओटीजी, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी 2.0 पोर्ट है। वहीं OnePlus Nord CE 6 में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी 2.0 पोर्ट शामिल है।

बैटरी बैकअप

Realme P4s 5G में 8,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। जबकि iQOO Z11 में 7,050mAh की बैटरी दी गई है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं OnePlus Nord CE 6 में 8000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W सुपरVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  3. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  5. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  6. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  10. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »