सैमसंग का नया Galaxy Quantum 7 फोन रियर में तीन कैमरा से लैस होकर आता है। मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का OIS सेंसर है।
Photo Credit: Seoul Economic Daily
Samsung Galaxy Quantum 7 को कंपनी ने साउथ कोरिया में लेटेस्ट स्मार्टफोन के तौर पर मार्केट में पेश किया है।
Samsung Galaxy Quantum 7 को कंपनी ने लेटेस्ट स्मार्टफोन के तौर पर मार्केट में लॉन्च किया है। फोन में 6.7 इंच का सुपर AMOLED डिस्प्ले आता है जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में प्रोसेसिंग के लिए कंपनी का अपना Exynos 1680 दिया गया है जिसके साथ में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मौजूद है। फोन में 5000mAh की बैटरी लगी है जिसके साथ में फास्ट चार्जिंग भी मौजूद है। यह फोन तीन रियर कैमरा से लैस किया गया है। इसके अलावा कई और धांसू फीचर्स इसमें मौजूद हैं। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स।
Samsung Galaxy Quantum 7 को कंपनी ने दक्षिण कोरिया में रिलीज किया है। Seoul Economic Daily के अनुसार, फोन की कीमत KRW 717,200 (लगभग 49,600 रुपये) है। फोन को विभिन्न कलर वेरिएंट्स में खरीदा जा सकता है जिसमें Awesome Gray, Awesome Ice Blue और Awesome Lilac कलर शामिल हैं। SK Telecom के माध्यम से फोन खरीद के लिए उपलब्ध होगा।
Samsung Galaxy Quantum 7 को कंपनी ने लेटेस्ट स्मार्टफोन के तौर पर मार्केट में पेश किया है। Samsung Galaxy Quantum 7 फोन में 6.7 इंच बड़ा Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह फुलएचडी प्लस रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह फोन One UI 8.5 पर रन करता है। इसमें Samsung ने Awesome Intelligence फीचर्स इंटीग्रेट किए हैं जिसमें कि Circle to Search, AI Eraser, Best Face और Edit Suggestions जैसे फीचर शामिल हैं।
कैमरा की बात करें तो Galaxy Quantum 7 फोन रियर में तीन कैमरा से लैस होकर आता है। मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का OIS सेंसर है। जिसके साथ में कंपनी ने 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया है। तीसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
Galaxy Quantum 7 फोन Exynos 1680 चिपसेट से लैस होकर आता है। साथ में कंपनी ने 8GB रैम, 128GB स्टोरेज की पेअरिंग की है। फोन में 5000mAh की बैटरी मिलती है जिसके लिए कहा गया है कि यह लगभग 2 दिन तक का बैकअप दे सकती है। फोन में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मौजूद है। अन्य फीचर्स में Knox Vault की सिक्योरिटी भी दी गई है। फोन को कंपनी ने डस्ट और वाटर रसिस्टेंट बनाया है जिसके लिए इसमें IP68 रेटिंग दी गई है। फोन में चार्जिंग के लिए USB-C पोर्ट का सपोर्ट है। इसमें 6 साल तक OS अपग्रेड और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स मिलने की बात कही गई है। फोन असल में Galaxy A57 5G का ही रिब्रांडेड वर्जन बताया जा रहा है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
boAt Nirvana Eutopia 2 ANC Wireless Headphones
Starts from ₹4,999
Amazfit Cheetah 2 Ultra
Starts from ₹54,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Skullcandy Aviator 900 ANC Wireless Headphones
Starts from ₹22,999
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹1,999
Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
BSNL और Vodafone Idea के बीच नई डील! भारत के बड़े हिस्से में यूजर्स को मिलेगा बेहतर नेटवर्क
YouTube की छुट्टी? चीन का Bilibili हुआ इंटरनेशनल, 1,000 Views पर मिलेंगे ₹66!
Apple Surprise and Shine: iPhone 18 का इंतजार खत्म! 9 सितंबर को इतने बजे होगा एपल इवेंट LIVE, जानें सबकुछ