वोडाफोन प्रीपेड ग्राहकों के लिए खुशखबरी, पुराने दाम पर ही मिलेगा दोगुना 4जी डेटा

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 8 दिसंबर 2016 15:15 IST
ख़ास बातें
  • वोडाफोन अब डबल 4जी डेटा दे रही है
  • यह ऑफर 255 रुपये से ऊपर के इंटरनेट 4जी डेटा पैक के लिए हैं
  • ग्राहकों को 255 रुपये के रीचार्ज पर 1 जीबी की जगह 2 जीबी 4जी डेटा मिलेगा
रिलायंस जियो ने हाल ही में मुफ्त कॉल और डेटा ऑफर को मार्च 2017 तक बढ़ाने का फैसला किया था तो ऐसे में अन्य टेलीकॉम कंपनियां भी कैसे पीछे रहतीं। अब देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन ने नए ऑफर पेश किए हैं।

वोडाफोन अब डबल 4जी डेटा दे रही है। यह ऑफर 255 रुपये से ऊपर के इंटरनेट 4जी डेटा पैक के लिए हैं। कंपनी का कहना है कि इन ऑफर में ग्राहकों को प्रभावी तौर पर 50 फीसदी का फायदा होगा।
Advertisement

वोडाफोन इंडिया ने कहा, "सभी वोडाफोन 4जी प्रीपेड ग्राहक इन ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। यह ऑफर सभी 4जी मार्केट के लिए हैं और 255 रुपये से ऊपर के पैक पर लागू हैं।"

ऑफर के तहत, अब ग्राहकों को 255 रुपये के रीचार्ज पर 1 जीबी की जगह 2 जीबी 4जी डेटा मिलेगा। वहीं, 459 रुपये के प्लान में 6 जीबी, 559 रुपये के प्लान में 8 जीबी, 999 रुपये के प्लान में 20 जीबी और 1,999 रुपये के प्लान में 40 जीबी 4जी डेटा मिलेगा। सभी प्लान की वैधता 28 दिनों की है।
Advertisement

वोडाफोन दिल्ली-एनसीआर के बिज़नेस हेड अपूर्व मेहरोत्रा ने कहा, "हमें उम्मीद है कि इन ऑफर के जरिए ग्राहकों को इंटरनेट इस्तेमाल करने का अनुभव और बेहतर होगा।"
Advertisement

बता दें कि रिलायंस जियो ने हाल ही में अपनी सभी ग्राहकों को 31 दिसंबर 2017 तक मुफ्त 4जी डेटा देने का ऐलान किया था। पहले यह ऑफर 31 दिसंबर 2016 तक का था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  3. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
  5. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.