Vodafone 119 रुपये में दे रही है अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 1 जीबी डेटा

Vodafone India ने 119 रुपये का रीचार्ज प्लान पेश किया है। यह 28 दिनों की वैधता के साथ आता है जिस दौरान यूज़र अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ 1 जीबी डेटा पाएंगे।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 4 फरवरी 2019 20:05 IST
ख़ास बातें
  • 119 रुपये वाला Vodafone रीचार्ज प्लान चुनिंदा मार्केट में उपलब्ध
  • Idea Cellular के प्रीपेड ग्राहकों को 119 रुपये वाला प्लान मिलने की खबर
  • ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा मिलेगी
Vodafone India ने 119 रुपये का रीचार्ज प्लान पेश किया है। यह 28 दिनों की वैधता के साथ आता है जिस दौरान यूज़र अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ 1 जीबी डेटा पाएंगे। नया प्लान वोडाफोन के ही 169 रुपये वाले रीचार्ज प्लान के करीब है। यह पैक हर दिन 1 जीबी डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और प्रतिदिन 100 एसएमएस के साथ आता है। 28 दिनों की वैलिडिटी वाले इस पैक में वोडाफोन प्ले ऐप का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। हालांकि, नया 119 रुपये वाला रीचार्ज प्लान चुनिंदा मार्केट में उपलब्ध है। अभी यह हर टेलीकॉम सर्कल के ग्राहकों के लिए नहीं है।

टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, 119 रुपये का रीचार्ज प्लान वोडाफोन 4जी सर्कल के लिए चुनिंदा यूज़र के लिए ही उपलब्ध है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 1 जीबी डेटा दिया जाता है। यह सुविधा 28 दिनों के लिए उपलब्ध है। इस प्लान से रीचार्ज कराने वाले वोडाफोन सब्सक्राइबर मुफ्त एसएमएस नहीं भेज पाएंगे।

वोडाफोन इंडिया सब्सक्राइबर्स की तरह Idea Cellular के प्रीपेड ग्राहकों को 119 रुपये वाला प्लान मिलने की खबर है। यह पैक आंध्र प्रदेश-तेलंगाना और केरल सर्कल में उपलब्ध है।

गैजेट्स 360 स्वत्रंत तौर पर 119 रुपये वाले वोडाफोन और आइडिया पैक की पुष्टि नहीं कर पाया है। हमने इस संबंध में वोडाफोन इंडिया को संपर्क किया है। नई जानकारी मिलते ही खबर को अपडेट किया जाएगा।
Advertisement

याद रहे कि Vodafone ने बीते साल ही 169 रुपये वाला रीचार्ज पैक मार्केट में उतारा था। यह प्लान वोडाफोन इंडिया की वेबसाइट पर लिस्ट भी है। 28 दिनों की वैधता के साथ आने वाले इस प्लान में ग्राहकों को हर दिन 1 जीबी डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और प्रतिदिन 100 एसएमएस मिलते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vodafone Rs 119 recharge plan, Vodafone India, Vodafone
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  4. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  2. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  4. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  6. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  8. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.