घर बैठे मंगाएं नया SIM, खुद करें KYC, वोडा-आइडिया ने शुरू की सर्विस, जानें पूरी डिटेल

यह सर्विस प्रीपेड और पोस्‍टपेड दोनों तरह के कनेक्‍शन के लिए है। शुरुआत कोलकाता और कर्नाटक से हुई है। धीरे-धीरे इसे पूरे भारत में शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 23 मार्च 2023 11:48 IST
ख़ास बातें
  • यह सर्विस अभी पोस्‍टपेड कस्‍टमर्स के लिए शुरू की गई है
  • कोलकाता और कर्नाटक से हुई है सर्विस की शुरुआत
  • ग्राहक खुद केवाईसी करके घर पर मंगवा सकते हैं नया सिम

इस सर्विस की मदद से लोग कभी भी नया कनेक्‍शन ले सकते हैं और अपने दरवाजे पर सिम की डिलिवरी पा सकते हैं।

नया सिम खरीदना वैसे तो कोई मुश्किल काम नहीं है, लेकिन वोडा-आइडिया (Vi) ने इसे और आसान बना दिया है। कंपनी ने सेल्‍फ-केवाईसी प्रोसेस को लॉन्‍च किया है। दावा है कि ऐसा करने वाली वह पहली टेलिकॉम कंपनी है। सेल्‍फ-केवाईसी प्रोसेस की मदद से लोग घर बैठे नया सिम ऑर्डर कर सकेंगे। उन्‍हें रिटेल स्‍टोर जाने की जरूरत नहीं होगी ना ही फ‍िजिकल केवाईसी करवाना होगा। यह सर्विस प्रीपेड और पोस्‍टपेड दोनों तरह के कनेक्‍शन के लिए है। शुरुआत कोलकाता और कर्नाटक से हुई है। धीरे-धीरे इसे पूरे भारत में शुरू किया जाएगा। 
 

Advertisement
रिपोर्ट के अनुसार, एक बयान में कंपनी ने कहा है कि उसका सेल्‍फ केवाईसी (Self KYC) सिस्‍टम दूरसंचार मंत्रालय (DoT) के दिशानिर्देशों के अनुरूप है। इस सर्विस की मदद से लोग कभी भी नया कनेक्‍शन ले सकते हैं और अपने दरवाजे पर सिम की डिलिवरी पा सकते हैं। जैसाकि हमने बताया, यह सर्विस अभी कोलकाता और कर्नाटक में शुरू हुई है और पोस्‍टपेड कस्‍टमर्स के लिए लाई गई है।  
 

इस तरह पा सकते हैं नया स‍िम 

  • Vi का नया कनेक्‍शन और सेल्‍फ KYC शुरू करने के लिए यूजर्स को Vi-myvi.in/ की ऑफ‍िशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वहां न्‍यू कनेक्शन सेक्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
  • यूजर अपना प्‍लान और नंबर पसंद कर सकते हैं। इसके बाद सेल्‍फ केवाईसी का प्रोसेसर शुरू होगा। 
  • यूजर को UIDAI की ऑफ‍िशियल वेबसाइट से आधार वेरिफ‍िकेशन कराना होगा। 
  • इसके साथ ही अपनी एक लाइव फोटो और 10 सेकंड का लाइव वीडियो भी रिकॉर्ड करना होगा
  • केवाईसी प्रोसेस पूरा होते ही ऑर्डर पूरा करके सिम की डिलिवरी घर पर मिल जाएगी। 
  • डिलीवरी एक्जीक्यूटिव जब आपके घर पर सिम लेकर आएगा, तो उसे ओटीपी के साथ आईडी वेरिफाई करवानी होगी। 
 

इन एड्रेस पर मंगवा सकते हैं डिलिवरी 

जानकारी के अनुसार, सेल्फ-केवाईसी में कोई भी कस्‍टमर अपने घर/ऑफ‍िस से मोबाइल कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकता है। यूजर को अपने डॉक्‍युमेंट्स UIDAI और DigiLocker से ऑनलाइन वेरिफाई करवाने होते हैं।  
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  2. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  3. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  4. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  5. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  7. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  10. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.