Vi Unlimited Data Plans : वोडा-आइडिया ने लॉन्‍च किए अनलिमिटेड डेटा वाले ढेर सारे प्‍लान्‍स, जानें डिटेल

देश में 5G मोबाइल इंटरनेट सेवाएं लाने में वोडा-आइडिया (Vi) भले पीछे रह गई हो, लेकिन उसने कई सारे नए प्‍लान्‍स के साथ तहलका मचाया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 13 जनवरी 2025 14:44 IST
ख़ास बातें
  • वोडा-आइडिया ने कई नए रिचार्ज प्‍लान पेश किए
  • अनलिमिटेड 5जी डेटा दिया जाएगा
  • इन्‍हें चुनिंदा राज्‍यों के लिए पेश किया गया है

इन प्‍लान्‍स की शुरुआत 365 रुपये से होती है। देश के बाकी राज्‍यों में यह प्‍लान कब तक लॉन्‍च किए जाएंगे, अभी जानकारी नहीं है।

Vi Unlimited Data Plans : देश में 5G मोबाइल इंटरनेट सेवाएं लाने में वोडा-आइडिया (Vi) भले पीछे रह गई हो, लेकिन सोमवार को उसने कई सारे नए प्‍लान्‍स के साथ तहलका मचाया है। कंपनी ने ‘अनल‍िमिटेड डेटा' की पेशकश के साथ मोबाइल प्रीपेड प्‍लान लॉन्‍च किए हैं। इन्‍हें उसने वीआई नॉनस्‍टॉप हीरो (Vi nonstop hero) कहा है। कंपनी का दावा है कि ये भारत के पहले ट्रुली अनलिमिटेड डेटा प्‍लान हैं। अगर आप वीआई कस्‍टमर हैं और इन रिचार्ज प्‍लान को चुनते हैं, तो वैलिडिटी खत्‍म होने पर आपको डेटा की चिंता नहीं करनी होगी। 

ध्‍यान देने वाली बात है कि Vi Nonstop Hero प्‍लान को आंध्र प्रदेश और तेलंगाना, कर्नाटक, राजस्‍थान, मध्‍य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में लाया गया है। इन प्‍लान्‍स की शुरुआत 365 रुपये से होती है। देश के बाकी राज्‍यों में यह प्‍लान कब तक लॉन्‍च किए जाएंगे, अभी जानकारी नहीं है। 
 

Vi Nonstop Hero Plans Details 

Vi Nonstop Hero प्‍लान्‍स की शुरुआत 365 रुपये से हो जाती है। 28 दिनों की वैलिडिटी वाले इस प्‍लान में अनलिमिटेड डेटा और वॉइस के साथ रोजाना 100SMS मिलते हैं। कंपनी 379 रुपये का प्रीपेड प्‍लान लेकर आई है, जो अनलिमिटेड डेटा और वॉइस के साथ रोजाना 100SMS की सुविधा पूरे एक महीने के लिए ऑफर करता है। 

इसी तरह से 449 रुपये के प्रीपेड प्‍लान में अनलिमिटेड डेटा और वॉइस के साथ रोज 100SMS पूरे 28 दिनों के लिए मिलते हैं। साथ में Vi Movies & TV का सब्‍सक्र‍िप्‍शन भी दिया जाता है। 
Advertisement

649 रुपये का वीआई हीरो प्‍लान पूरे 56 दिनों के लिए अन‍लिमिटेड डेटा और वॉइस के साथ रोजाना 100SMS ऑफर करता है। कंपनी 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ 979 रुपये का रिचार्ज लाई है, जिसमें अन‍ल‍िमिटेड डेटा और वॉइस की सुविधा मिलती है। 
 

Disney Hotstar का सब्‍सक्र‍िप्‍शन भी 

वीआई के 469 रुपये के प्रीपेड रिचार्ज पर अन‍लिमिटेड डेटा और वॉइस की सुविधा पूरे 28 दिनों के लिए दी जाती है सा‍थ में 3 महीनों का Disney+ Hotstar का सब्‍सक्र‍िप्‍शन मिलता है। इसी तरह से 994 रुपये के प्रीपेड रिचार्ज पर अन‍लिमिटेड डेटा और वॉइस की सुविधा दी जाती है पूरे 84 दिनों के लिए। साथ में तीन महीनों का Disney+ Hotstar का सब्‍सक्र‍िप्‍शन मिलता है। 
Advertisement
 

Amazon Prime LITE का सब्‍सक्र‍िप्‍शन और Unlimited डेटा 

वीआई ने 996 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज पेश किया है। इसमें अन‍लिमिटेड डेटा और वॉइस की सुविधा 84 दिनों के लिए मिलती है साथ में 90 दिनों का Amazon Prime LITE का सब्‍सक्र‍िप्‍शन ऑफर किया जाता है। 
 

अन‍ल‍िमिटेड डेटा के साथ Free Netflix 

वीआई ने 1198 रुपये का प्‍लान पेश किया है। 70 दिनों की वैलिडिटी वाले इस प्‍लान पर अन‍लिमिटेड डेटा और वॉइस के साथ नेटफ्लिक्‍स का सब्‍सक्र‍िप्‍शन ऑफर किया जाता है। 
 

अन‍ल‍िमिटेड डेटा के साथ SonyLiv

वीआई ने 998 रुपये का प्‍लान पेश किया है। 84 दिनों की वैलिडिटी वाले इस प्‍लान पर अन‍लिमिटेड डेटा और वॉइस के साथ सोनी लिव का सब्‍सक्र‍िप्‍शन ऑफर किया जाता है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  3. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  4. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  2. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  3. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  8. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  9. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  10. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.