Voda Idea का ओटीटी+डेटा प्‍लान Rs 100 से भी कम में, मिलते हैं ये फायदे

Vi OTT data recharge : इस ओटीटी वाउचर पर यूजर्स को 4 जीबी डेटा के अलावा 28 दिनों के लिए सोनी लिव का मोबाइल प्‍लेटफॉर्म सब्‍सक्र‍िप्‍शन दिया जाता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 8 जुलाई 2024 14:02 IST
ख़ास बातें
  • वोडा आइडिया का ओटीटी डेटा रिचार्ज
  • रुपये 95 में मिल रहा ओटीटी सब्‍सक्र‍िप्‍शन
  • सोनी लिव मोबाइल का सब्‍सक्र‍िप्‍शन मिल रहा
Voda Idea (Vi) Cheapest OTT Plan : 5G मोबाइल सेवाएं लॉन्‍च करने में भले ही वोडा-आइडिया अपनी प्रतिद्वंद‍ियों से पीछे रह गई हो, लेकिन प्रीपेड रिचार्ज प्‍लान्‍स के मामले में वह बराबर की टक्‍कर दे रही है। वोडा-आइडिया के पास कई ऐसे रिचार्ज प्‍लान्‍स हैं, जो एयरटेल (Airtel) और जियो (Jio) के प्‍लान्‍स को टक्‍कर देते हैं। ऐसा ही एक प्‍लान ओटीटी बेनिफ‍िट्स से जुड़ा है। वीआई 100 रुपये से भी कम में ओटीटी की खूबियां और डेटा के फायदे ऑफर कर रही है।  

वोडा-आइडिया का यह रिचार्ज लगभग सभी सर्कलों में उपलब्‍ध है। यह 95 रुपये का प्रीपेड प्‍लान है। हालांकि यह एक ओटीटी बंडल्‍ड डेटा वाउचर है। 

Vi के 95 रुपये के डेटा वाउचर पर यूजर्स को 4जीबी डेटा दिया जाता है। साथ में 14 दिनों की वैलिडिटी मिलती है, लेकिन यह सर्विस वैलिड‍िटी नहीं है यानी आपके मौजूदा रिचार्ज प्‍लान की वैलिडिटी इस वाउचर से नहीं बढ़ेगी।  

इस ओटीटी वाउचर के बेनिफ‍िट्स की बात करें तो यूजर्स को 4 जीबी डेटा के अलावा 28 दिनों के लिए सोनी लिव का मोबाइल प्‍लेटफॉर्म सब्‍सक्र‍िप्‍शन दिया जाता है। हालांकि 4जीबी डेटा 14 दिनों में एक्‍सपायर हो जाता है, जबकि सोनी लिव की वैधता 28 दिनों तक रहती है। अगर आप वीआई कस्‍टमर हैं और सोनी लिव का सब्‍सक्र‍िप्‍शन लेना चाहते हैं, तो 95 रुपये का ओटीटी वाउचर आपके लिए फायदे का सौदा हो सकता है। 
Advertisement

यह वोडा-आइ‍डिया का सबसे सस्‍त ओटीटी डेटा वाउचर है। उसके बाद कंपनी के पास 151 रुपये और 169 रुपये के प्‍लान हैं। वह तीन महीनों के लिए डिज्‍नी प्‍लस हॉटस्‍टार का सब्‍सक्र‍िप्‍शन ऑफर करते हैं। उनके साथ भी कोई सर्विस वैलिड‍िटी नहीं मिलती है। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 भारत में लॉन्च, 7500mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ मिलेंगे ये स्पेसिफिकेशन्स
  2. Haier CIVIC AI MAXX रोबोट वैक्यूम क्लीनर, सभी मंजिल और पूरे घर की करेगा सफाई, खुद करेगा गंदगी की पहचान
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro भारत में लॉन्च, डाइमेंसिटी 9600 प्रो चिपसेट के साथ 64 मेगापिक्सल का कैमरा
  2. Vivo Watch GT 2 भारत में लॉन्च, 25 दिन चलेगी बैटरी, मिलेगा इमरजेंसी SOS फीचर; जानें कीमत
  3. Vivo X500 भारत में लॉन्च, 7500mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ मिलेंगे ये स्पेसिफिकेशन्स
  4. Haier CIVIC AI MAXX रोबोट वैक्यूम क्लीनर, सभी मंजिल और पूरे घर की करेगा सफाई, खुद करेगा गंदगी की पहचान
  5. लॉन्च से पहले BGMI Air खेलने का मौका, भारत में Open Beta लाइव, यहां से करें डाउनलोड
  6. Xiaomi ने लॉन्च किया स्मार्ट कंबल, दो लोगों के लिए मिलेगी अलग-अलग गर्माहट, ऐप से होगा कंट्रोल
  7. HMD Rise 4G नाम से भारत आएगा Arc 2 फोन! थाईलैंड में कीमत करीब ₹6 हजार
  8. एंथ्रोपिक का नया AI Claude Duet भारत आया, जब आप ऑफिस में नहीं होंगे तो आपकी जगह करेगा काम
  9. Suzuki Ignis की हुई वापसी, छोटी इलेक्ट्रिक कार, जानें क्या कुछ है नया
  10. Vivo X500, Pro, Max आज लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस से लेकर अनुमानित कीमत तक, ऐसे देखें लाइवस्ट्रीम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.