• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Vi के इस प्लान में डेली 1.5GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेगा हेल्थ इंश्योरेंस भी, जानें कीमत

Vi के इस प्लान में डेली 1.5GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेगा हेल्थ इंश्योरेंस भी, जानें कीमत

इस प्लान में आपको आदित्य बिड़ला हेल्थ इंश्योरेंस के द्वारा 1,000 रुपये का Hospicare कवर मिलता है, जिसमें हॉस्पिटलाइज़ेशन में 1000 रुपये प्रतिदिन और आईसीयू में 2,000 रुपये प्रतिदिन कवर मिलता है।

Vi के इस प्लान में डेली 1.5GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेगा हेल्थ इंश्योरेंस भी, जानें कीमत
ख़ास बातें
  • Vi के इस रीचार्ज में 28 दिन की वैधता है
  • ‘Binge All Night' और Weekend डाटा रोलओवर बेनेफिट भी है शामिल
  • इस प्लान में 1,000 रुपये का Hospicare कवर मिलता है
विज्ञापन
टेलीकॉम कंपनी अपने प्रीपेड रीचार्ज के जरिए ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए कई आकर्षक बेनेफिट्स प्रदान करती हैं। डेली डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग जैसे बेनेफिट्स के बाद अब जहां कंपनियां प्लान्स के तहत फ्री OTT सब्सक्रिप्शन भी देने लग गई हैं। वहीं, Vi (वोडाफोन आइडिया) कंपनी अपने कुछ किफायती रीचार्ज प्लान्स में हेल्थ इंश्योरेंस जैसी जरूरी सुविधाएं भी प्रदान करने लगी है। जी हां, आज हम आपको वीआई के एक ऐसे ही किफायती रीचार्ज प्लान की जानकारी देने जा रहे हैं, जिनमें आपको समान्य बेनेफिट के साथ-साथ इस तरह के एडवांस बेनेफिट भी मिलेंगे।

Vi के इस प्रीपेड रीचार्ज प्लान की कीमत महज 301 रुपये है। यह प्लान 28 दिन तक की वैधता के साथ आता है। सबसे पहले प्लान में मिलने वाले टेलीकॉम बेनेफिट्स की बात करें, तो इसमें आपको डेली 1.5 जीबी डाटा मिलता है। 28 दिन के लिहाज से आपको इसमें कुल मिलाकर 42GB डाटा एक्सेस के लिए प्राप्त होगा। इसके अलावा, प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 फ्री एसएमएस की सुविधा भी शामिल है।

अब बात इस प्लान के सबसे अहम खासियत की, इस प्लान में आपको आदित्य बिड़ला हेल्थ इंश्योरेंस के द्वारा 1,000 रुपये का Hospicare कवर मिलता है, जिसमें हॉस्पिटलाइज़ेशन में 1000 रुपये प्रतिदिन और आईसीयू में 2,000 रुपये प्रतिदिन कवर मिलता है। जिसका इस्तेमाल आप एक बार में केवल 10 दिन और एक साल में 30 दिन कर सकते हैं। इस इंश्योरेंस में 18 से 55 साल तक के लोग कवर होते हैं।

इन सब के अलावा, इस प्लान में ‘Binge All Night' बेनेफिट मिलता है, जिसमें आप रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डाटा इस्तेमाल कर सकते हैं, खास बात यह है कि रात में इस्तेमाल किया डाटा आपके मौजूदा प्लान से नहीं कटेगा। इसके अलावा, इस प्लान के साथ आपको डाटा वीकेंड रोलओवर की सुविधा भी प्राप्त होती है, जिसके तहत सोमवार से लेकर शुक्रवार तक जिस-जिस दिन आपने पूरा 1.5 जीबी डेटा इस्तेमाल नहीं किया है, उस-उस दिन का बचा डेटा आप शनिवार और रविवार वीकेंड में इस्तेमाल कर सकते हैं। गौरतलब है कि ‘Binge All Night' और Weekend डाटा रोलओवर जैसी सुविधाओं से लैस यह वीआई का सबसे सस्ता प्लान है।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  3. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  4. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  5. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  6. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  7. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  8. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
  9. Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
  10. boltt ACE 5G, boltt EVO लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »