TRAI ने बढ़ाई समय सीमा, अब सब्सक्राइबर इस तारीख तक चुन सकेंगे अपने पसंदीदा चैनल

अब सब्सक्राइबर्स इस तारीख तक चुन सकेंगे अपने पसंदीदा चैनल, जानें इसके बारे में विस्तार से।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 13 फरवरी 2019 14:56 IST
ख़ास बातें
  • 31 जनवरी 2019 थी पहले चैनल चुनने की अंतिम डेडलाइन
  • कंपनियों को 'बेस्ट फिट प्लान' क्रिएट करने को कहा गया
  • 31 मार्च 2019 तक बढ़ी चैनल चुनने की डेडलाइन

TRAI ने बढ़ाई समय सीमा, अब सब्सक्राइबर इस तारीख तक चुन सकेंगे अपने पसंदीदा चैनल

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) ने केबल और DTH से जुड़े नए नियमों के तहत सब्सक्राइबर्स को अपने पसंदीदा चैनल चुनने के लिए अब 31 मार्च 2019 तक का समय दिया है। भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण ने डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्म ऑपरेटर्स (DPOs) को 'बेस्ट फिट प्लान' क्रिएट करने को भी कहा है। ट्राई ने उन सब्सक्राइबर को ध्यान में रखते हुए डेडलाइन को बढ़ाया है जिन्होंने अभी तक अपने पसंद के चैनल का चुनाव नहीं किया है। ट्राई ने ऐसे उपभोक्ताओं के लिए चैनल चुनने की समय सीमा को 31 मार्च 2019 तक बढ़ा दिया है।

सब्सक्राइबर 31 मार्च 2019 को या फिर इससे पहले कभी भी 'बेस्ट फिट प्लान' में बदलाव कर सकेंगे। केबल या DTH ऑपरेटर को सब्सक्राइबर के पसंदीदा पैक को 72 घंटों के भीतर एक्टिवेट करना होगा। ट्राई (TRAI) ने कहा कि बेस्ट फिट प्लान ग्राहकों के उपयोग के अनुरूप, चैनल की लोकप्रियता एवं बोले जाने वाली भाषा के आधार पर बनाए जाने चाहिए। भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) ने कहा कि देश में तकरीबन 10 करोड़ केबल सर्विस टीवी और 6.7 करोड़ डीटीएच (DTH) टीवी मौजूद हैं। इनमें से 65 प्रतिशत केबल सर्विस सब्सक्राइबर और 35 प्रतिशत डीटीएच (DTH) सब्सक्राइबर अपनी पसंद के चैनलों का चुनाव कर चुके हैं।

ट्राई के केबल और DTH से जुड़े नए नियमों के अंतर्गत सब्सक्राइबर को अब केवल उन्हीं चैनल के लिए पैसे देने होंगे जिन्हें वह देखना चाहते हैं। ट्राई (TRAI) ने कहा कि उपभोक्ताओं के पुराने प्लान तब तक चलते रहेंगे जब तक वह अपने पसंद के चैनल या फिर 'बेस्ट फिट प्लान' को 31 मार्च 2019 तक नहीं चुन लेते। याद करा दें कि, नए फ्रेमवर्क को डेडलाइन पहले 29 दिसंबर 2018 थी लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर 31 जनवरी कर दिया गया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: TRAI, DTH, Tata Sky, Airtel Digital TV, Dish TV

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  2. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  3. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  5. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  7. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  9. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  10. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.