• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • BSNL के पांच 100 रुपये से सस्ते प्रीपेड प्लान, डेली 2GB डाटा और 30 दिनों तक वैधता का लाभ

BSNL के पांच 100 रुपये से सस्ते प्रीपेड प्लान, डेली 2GB डाटा और 30 दिनों तक वैधता का लाभ

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) सबसे किफायती टेलीकॉम प्लान की पेशकश करती है।

BSNL के पांच 100 रुपये से सस्ते प्रीपेड प्लान, डेली 2GB डाटा और 30 दिनों तक वैधता का लाभ

Photo Credit: Pexels/Andrea Piacquadio

BSNL

ख़ास बातें
  • BSNL के 97 रुपये वाले प्लान में डेली 2GB डाटा दिया जाता है।
  • BSNL के 98 रुपये वाले प्लान में प्रतिदिन 2GB डाटा दिया जाता है।
  • BSNL के 87 रुपये वाले प्लान में रोजाना 1GB डाटा दिया जाता है।
विज्ञापन
जहां निजी क्षेत्र की टेलीकॉम कंपनियां लगातार अपने प्रीपेड प्लान्स को महंगी कर रही है, वहीं सरकार के स्वामित्व वाली टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) सबसे किफायती टेलीकॉम प्लान की पेशकश करती है। BSNL धीरे-धीरे 4G की ओर बढ़ रही है, जिससे यूजर्स को हाई स्पीड डाटा का लाभ मिलेगा। अगर आप 100 रुपये के बजट में कोई प्रीपेड प्लान तलाश कर रहे हैं तो बीएसएनएल इकलौती कंपनी कई प्लान प्रदान करती है। यहां हम आपको BSNL के 100 रुपये में आने वाले 5 प्रीपेड प्लान के बारे में बता रहे हैं।


BSNL के 100 रुपये में आने वाले 5 प्रीपेड प्लान


BSNL का 97 रुपये वाला प्लान: 
BSNL के 97 रुपये वाले प्लान में डेली 2GB डाटा दिया जाता है जो कि कुल मिलाकर 30GB बैठता है। वैधता की बात करें तो यह प्लान 15 दिनों तक चलता है। वॉयस कॉलिंग के मामले में यह प्लान अनलिमिटेड लोकल/एसटीडी/रोमिंग कॉल्स प्रदान करता है। यह प्लान दिल्ली और मुंबई यूजर्स के लिए बेस्ट है। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 40kbps तक गिर जाती है। यह प्लान Lokdhun कंटेंट भी प्रदान करता है।

BSNL का 98 रुपये वाला प्लान: 
BSNL के 98 रुपये वाले प्लान में प्रतिदिन 2GB डाटा दिया जाता है। वैधता की बात करें तो यह प्लान 18 दिनों तक चलता है। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 40kbps तक गिर जाती है। 

BSNL का 58 रुपये वाला प्लान:
BSNL के 58 रुपये वाले प्लान में हर दिन 2GB डाटा दिया जाता है। वैधता की बात करें तो यह प्लान 7 दिनों तक चलता है। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 40kbps तक गिर जाती है। 

BSNL का 94 रुपये वाला प्लान:
BSNL के 94 रुपये वाले प्लान में कुल 3GB डाटा मिलता है। वैधता की बात करें तो यह प्लान 30 दिनों तक चलता है। वॉयस कॉलिंग की बात करें तो लोकल और नेशनल कॉलिंग के लिए 200 मिनट्स दिए जाते हैं।

BSNL का 87 रुपये वाला प्लान: 
BSNL के 87 रुपये वाले प्लान में रोजाना 1GB डाटा दिया जाता है जो कि कुल मिलाकर 14GB बैठता है। इस प्लान में 14 दिनों की वैधता प्रदान की जाती है। वॉयस कॉलिंग की बात की जाए तो इस प्लान में अनलिमिटेड लोकल/एसटीडी कॉलिंग मिलती है। डेली हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 40kbps तक कम हो जाती है। यह प्लान Hardy मोबाइल गेम्स सर्विस भी प्रदान करता है। यह प्लान दिल्ली और मुंबई यूजर्स के लिए बेस्ट है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹1 हजार से कम में ब्लूटूथ, कॉल रिकॉर्डिंग और वायरलेस FM रेडियो! itel Ace 3 Heera फोन लॉन्च
  2. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. Zebronics ने 160W साउंड, 2 वायरलेस माइक्रोफोन और RGB लाइट्स के साथ पेश किया पार्टी स्पीकर, जानें कीमत
  4. Realme 16x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी
  5. Apple ने भारत में सिर्फ 9 आईफोन बेचकर कमाया 28 फोन जितना पैसा, जानें कैसे?
  6. आपको भी परेशान करते हैं 140 सीरीज वाले नंबर? TRAI ने 3 महीने में ब्लॉक कीं 148 करोड़ कॉल्स
  7. Airtel के चार सबसे सस्ते प्रीपेड प्लान, अनलिमिटेड डाटा और कॉल के लाभ, कीमत ₹300 से भी कम
  8. वोटिंग में छिपे रहेंगे नाम, ग्रुप से बना सकेंगे मिनी ग्रुप! WhatsApp के नए फीचर्स बदल देंगे चैटिंग का एक्सपीरियंस
  9. फ्री में हवाई सफर! IndiGo दे रहा है 20,000 मुफ्त फ्लाइट टिकट, जानिए कैसे मिलेगा फायदा
  10. CMF Clip Pro ईयरबड्स लॉन्च, 32 घंटे चलेगी बैटरी, कॉल नॉयज कैंसलेशन के साथ गजब हैं फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »