टेलीकॉम कंपनियों को 2 साल तक रखना होगा यूजर्स का डेटा, DoT का ऑर्डर

यूजर्स का डेटा टेलीकॉम कंपनी के पास अब कम से कम दो साल तक सुरक्षा कारणों की वजह से सुरक्षित रखा जाएगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 24 दिसंबर 2021 19:00 IST
ख़ास बातें
  • 2 साल बाद टेलीकॉम कंपनी स्टोर किए गए डेटा को डिलीट कर सकती है।
  • 21 दिसंबर से नया नियम हुआ लागू।
  • नए नियम के अनुसार सब्सक्राइबर्स के इंटरनेट डेटा का रिकॉर्ड भी रखा जाएगा।

इससे पहले टेलीकॉम कंपनी एक साल तक यूजर्स डेटा को मेंटेन करती थी।

टेलीकॉम डिपार्टमेंट (DoT) ने सब्सक्राइबर्स के कॉल डेटा और इंटरनेट यूसेज रिकॉर्ड को रखने की अवधि को बढ़ा दिया है। इसे एक साल से बढ़ाकर दो साल कर दिया गया है। अब यूजर्स का डेटा टेलीकॉम कंपनी के पास कम से कम दो साल तक रहेगा। लाइसेंस में ये बदलाव 21 दिसंबर को जारी किए गए हैं और टेलीकॉम के दूसरे क्षेत्रों पर 22 दिसंबर से लागू कर दिए गए हैं। 

DoT के सर्कुलर में कहा गया है, "लाइसेंस लेने वाला सभी कमर्शिअल रिकॉर्ड/ कॉल डिटेल रिकॉर्ड/ एक्सचेंज डिटेल रिकॉर्ड/ आईपी डिटेल रिकॉर्ड के साथ नेटवर्क पर हुए कम्यूनिकेशन का रिकॉर्ड भी मेंटेन करेगा। ये रिकॉर्ड लाइसेंसर के पास कम से कम दो साल तक सिक्योरिटी कारणों से जांच के लिए आर्काइव करके रखे जाएंगे।"

सर्कुलर के अनुसार, दो साल के बाद अगर DoT की तरफ से कोई निर्देश नहीं मिलता है तो टेलीकॉम कंपनी स्टोर किए गए डेटा को डिलीट कर सकती है या नष्ट कर सकती है। सर्कुलर में यह भी कहा गया है कि यह संशोधन आमजन की भलाई या राज्य की सुरक्षा या टेलीग्राफ के अच्छी तरह से काम करने के लिए जरूरी है।

यह एमेंडमेंट टेलीकॉम कंपनियों को इस बात के लिए भी निर्देश देता है वे सब्सक्राइबर्स के इंटरनेट डेटा का रिकॉर्ड भी मेंटेन करें जिसमें यूजर की लॉगइन और लॉगआउट जानकारी भी शामिल है। साथ ही ई-मेल, इंटरनेट, टेलीफोनिक सर्विस जैसे मोबाइल एप्लीकेशन से की जाने वाली कॉल्स या वाई-फाई से की जाने वाली कॉल्स को भी कम से कम दो साल तक के लिए आर्काइव करके रखा जाए। इससे पहले यह रिकॉर्ड टेलीकॉम कंपनियों के पास 1 साल के लिए मेंटेन रखा जाता था।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: DoT, DoT New Update, DoT Circular, DoT News

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  5. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  7. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  7. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  8. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  9. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.