हर रोज 250 करोड़ रुपये की कमाई, पर टेलीकॉम कंपनियां नहीं कर रहीं निवेश: ट्राई

विज्ञापन
Bhasha, अपडेटेड: 22 अप्रैल 2016 18:39 IST
देश में चार-पांच दूरसंचार कंपनियों का एक कार्टेल (गुट) एक अरब ग्राहक जोड़े हुए है और प्रतिदिन 250 करोड़ रुपये कमा रहा है, पर वे सेवा को बेहतर बना कर काल ड्राप रोके के लिए अपने नेटवर्क पर आवश्यक निवेश नहीं कर रही हैं। यह बात सरकार ने उच्चतम न्यायालय को गुरुवार यह जानकारी दी।

अटार्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने कहा, ‘‘करीब चार-पांच दूरसंचार कंपनियों का एक कार्टेल (गुट) है जिनके ग्राहकों की संख्या एक अरब है। ये कंपनियां आउटगोइंग काल (अपने नेटवर्क से की गयी कॉल) के जरिए प्रतिदिन 250 करोड़ रुपये की कमाई कर रही हैं। इनके कारोबार की वृद्धि जबरदस्त है, लेकिन वे कॉल ड्रॉप पर अंकुश के लिए सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने को अपने नेटवर्क पर बहुत कम निवेश कर रही हैं।’’ भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) की ओर से उपस्थित रोहतगी ने न्यायमूर्ति कुरियन जोसफ तथा न्यायमूर्ति आर एफ नरीमन की पीठ के समक्ष नियामक द्वारा दूरसंचार कंपनियों पर लगाए गए जुर्माने को उचित बताया। उन्होंने कहा कि यह जुर्माना 280 करोड़ रुपये है, हजारों करोड़ रुपये नहीं, जैसा कि दूरसंचार कंपनियां दावा कर रही हैं। उन्होंने कहा कि वे कॉल्स के जरिये एक साल में एक लाख करोड़ रुपये बना रहे हैं और जुर्माने का प्रभाव 270 से 280 करोड़ रुपये होगा, हजारों करोड़ रुपये नहीं, जैसा कि वे दावा कर रही हैं।
Advertisement

अटार्नी जनरल ने आगे कहा कि 2009 से 2015 के दौरान दूरसंचार कंपनियों के ग्राहकों का आधार 61 प्रतिशत बढ़ा है। वे स्पेक्ट्रम के एक हिस्से का इस्तेमाल डेटा के लिए कर रही हैं और पैसा बना रही हैं।

रोहतगी ने कहा, ‘‘डेटा सेवाओं की लागत कॉल्स से अधिक बैठती है। कोई भी कंपनी यहा परमार्थ के लिए नहीं है। वे यहां एक अरब ग्राहकों के साथ मुनाफा कमाने के लिए हैं। वे हर चीज के लिए पैसा लेती हैं।’’ सेल्युलर आपरेटर्स एसोसिएशन आफ इंडिया तथा वोडाफोन, भारती एयरटेल और रिलायंस सहित 21 दूरसंचार कंपनियों ने दिल्ली उच्च न्यायालय के उस आदेश को चुनौती दी है जिसमें ट्राई के जनवरी से कॉल ड्रॉप के लिए ग्राहकों को मुआवजा देने के फैसले को उचित ठहराया गया है। अटार्नी जनरल ने कहा कि दूरसंचार आपरेटर कॉल ड्रॉप के लिए स्पेक्ट्रम की कमी को वजह बताते हैं, लेकिन हालिया 700 मेगाहट्र्ज स्पेक्ट्रम की नीलामी में स्पेक्ट्रम बिक नहीं पाया। उन्होंने कहा कि चाहे आपके पास स्पेक्ट्रम है या कम स्पेक्ट्रम है या ट्राई की समस्या नहीं है। यदि आपके पास कम स्पेक्ट्रम है, तो आपको या तो अपने ग्राहकों की संख्या कम करनी चाहिए या प्रौद्योगिकी में निवेश करना चाहिए। कोई भी यह कहते हुए आगे नहीं आया है कि मेरे हाथ भरे हुए हैं और मुझे और ग्राहकों की जरूरत नहीं है।
Advertisement

रोहतगी ने कहा कि पिछले पांच साल में दूरसंचार कंपनियों ने भारत में पांच अरब रुपये का निवेश किया है, जबकि चीन में यह निवेश 50 अरब रुपये
Advertisement

इस पर पीठ ने अटार्नी जनरल से पूछा कि नियामक और सरकार दूरसंचार कंपनियों से अपने नेटवर्क में निवेश करने को क्यों नहीं कह रही है। अटार्नी जनरल ने कहा कि दूरसंचार कंपनियों को निवेश के लिए कहना आक्रामक तरीका होगा। अभी उनसे नरम तरीके से ऐसा करने को कहा जा रहा है। यदि चीजें नहीं सुधरती हैं, तो अधिक कुछ किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि यह नियमन उपभोक्ता हितों के संरक्षण के लिए लाया गया है।
Advertisement

दूरसंचार कंपनियों के इस आरोप कि उन्हें इमारतों पर टावर नहीं लगाने दिया जा रहा है, पर रोहतगी ने कहा कि न्यूयार्क और आइसलैंड में कोई मोबाइल टावर नहीं हैं, लेकिन प्रौद्योगिकी में निवेश की वजह से वे गुणवत्ता वाली सेल्युलर सेवाएं दे रहे हैं। दिनभर चली सुनवाई के बाद भी यह मामला अधूरा रहा है।
Advertisement

अब इस पर सुनवाई 26 अप्रैल को आगे जारी होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Call Drops, COAI, India, Telecom, Trai
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  3. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  4. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  5. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  6. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  7. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
  8. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  9. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  10. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.