• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • 6G Launch: यह देश कुछ वर्षों में लॉन्च करेगा 6G नेटवर्क, अरबों रुपये की परियोजना की गई शुरू

6G Launch: यह देश कुछ वर्षों में लॉन्च करेगा 6G नेटवर्क, अरबों रुपये की परियोजना की गई शुरू

दक्षिण कोरिया की सरकार को कथित तौर पर उम्मीद है कि वह प्रतियोगिता के बीच 6G पेटेंट में 30% या उससे अधिक की वृद्धि कर सकती है।

6G Launch: यह देश कुछ वर्षों में लॉन्च करेगा 6G नेटवर्क, अरबों रुपये की परियोजना की गई शुरू
ख़ास बातें
  • दक्षिण कोरिया ने अपने 6G नेटवर्क के लॉन्च की योजना की घोषणा कर दी है
  • अपना 6G नेटवर्क 2028 तक लॉन्च करने की घोषणा की
  • यह परियोजना 625.3 बिलियन वॉन (लगभग 3,978 करोड़ रुपये) की है
विज्ञापन
अभी दुनिया ने पूरी तरह से 5G नेटवर्क कनेक्टिविटी के क्षेत्र में पूरी तरह से पैर नहीं जमाए है कि दूसरी ओर दक्षिण कोरिया ने अपने 6G नेटवर्क के लॉन्च की योजना की घोषणा कर दी है। एक रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण कोरिया के ज्ञान और आईसीटी मंत्रालय ने सोमवार को विश्व स्तरीय टेक्नोलॉजी, एडवांस सॉफ्टवेयर-बेस्ड अगली पीढ़ी के मोबाइल नेटवर्क और अपनी नेटवर्क आपूर्ति चेन को मजबूत करके अपना 6G नेटवर्क 2028 तक लॉन्च करने की घोषणा की।

The Korea Times की रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण कोरिया के आईसीटी मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि कोरिया ने 2028 में छठी पीढ़ी की नेटवर्क सेवा शुरू करने की योजना बनाई है, जो कि उसके मूल शेड्यूल से दो साल पहले है। रिपोर्ट बताती है कि K-Network 2030 योजना के तहत, नेक्स्ट जनरेशन नेटवर्क टेक्नोलॉजी के विकास के लिए देश स्थानीय कंपनियों को मटेरियल, पार्ट्स और डिवाइस बनाने के लिए प्रोत्साहित करेगी। 

रिपोर्ट बताती है कि देश में कोर 6G तकनीक पर शोध पहले से ही चल रहा है। यह परियोजना 625.3 बिलियन वॉन (लगभग 3,978 करोड़ रुपये) की है। इस पहल के साथ, दक्षिण कोरिया का लक्ष्य बाकी दुनिया को 6G तकनीक से मात देना है। बता दें कि दक्षिण कोरिया एशिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और 2022 में 5G पेटेंट के 25.9% के लिए अकेले जिम्मेदार है।  

दक्षिण कोरिया की सरकार को कथित तौर पर उम्मीद है कि वह प्रतियोगिता के बीच 6G पेटेंट में 30% या उससे अधिक की वृद्धि कर सकती है।

रिपोर्ट आगे कहती है कि मंत्रालय ने कहा कि उन्नत योजना का उद्देश्य वायरलेस कम्युनिकेशन में हाई स्पीड और लो लेटेंसी की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए 5G नेटवर्क की दौड़ के बाद भविष्य के नेटवर्क बुनियादी ढांचे के लिए वैश्विक प्रतिस्पर्धा में अग्रणी स्थिति बनाए रखने में मदद करना है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: 6G, 6G Internet, 6G Network, 6G Technology
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »