Jio सब्सक्राइबर्स को चार दिनों के लिए मिल रहा है प्रतिदिन 2 जीबी डेटा

आपको 2 जीबी 4जी डेटा मिला है या नहीं। इसके लिए आपके अपने फोन पर मायजियो ऐप में माय प्लान्स सेक्शन में जाना होगा। अतिरिक्त डेटा जियो डेटा पैक के अंदर मौज़ूद रहेगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 29 अप्रैल 2020 19:18 IST
ख़ास बातें
  • कुछ यूज़र्स के लिए अतिरिक्त डेटा 2 मई तक उपलब्ध है
  • यह अतिरिक्त 2 जीबी डेटा मौज़ूदा डेटा पैकेज के ऊपर मिलेगा
  • Jio ने चुनिंदा यूज़र्स के लिए अतिरिक्त डेटा रोलआउट किया है
Reliance Jio ने अपने सब्सक्राइबर्स को हर दिन इस्तेमाल के लिए 2 जीबी अतिरिक्त डेटा दे रही है। यह सुविधा चार दिनों के लिए है। जियो का ऑफर Jio Data Pack का हिस्सा है, और इसे चुनिंदा यूज़र्स के लिए रोलआउट किया गया है। अतिरिक्त डेटा 2 मई तक उपलब्ध रहेगा जो इसके आने पर निर्भर है। गौर करने वाली बात है कि यह पहला मौका नहीं है जब इस टेलीकॉम कंपनी ने अपने सब्सक्राइबर्स को इस्तेमाल के लिए कुछ दिनों के लिए अतिरिक्त डेटा दिया है। इस तरह का ऑफर पहले भी रोलआउट हो चुका है।

ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई जियो सब्सक्राइबर्स ने दावा किया है कि उन्हें अपने जियो कनेक्शन के साथ इस्तेमाल के लिए अतिरिक्त 2 जीबी 4जी डेटा मिला है। अतिरिक्त डेटा चार दिनों के लिए उपलब्ध है और इसे जियो डेटा पैक के तहत लिस्ट किया गया है। इस संबंध में जानकारी सबसे पहले Telecom Talk द्वारा दी गई।

गौर करने वाली बात है कि हर दिन मिलने वाला यह अतिरिक्त 2 जीबी डेटा मौज़ूदा डेटा पैकेज के ऊपर मिलेगा। इसका मतलब है कि आपके जियो नंबर पर जो भी प्लान एक्टिव है, उसके ऊपर अतिरिक्त डेटा दिया जाएगा।

कुछ यूज़र्स के लिए अतिरिक्त डेटा 2 मई तक उपलब्ध है तो कुछ यूज़र्स के लिए 30 अप्रैल या 1 मई तक। यह इस पर निर्भर करता है कि यह ऑफर आपको कब मिला।
Advertisement
 

ऐसे जाचें इस ऑफर को

आपको 2 जीबी 4जी डेटा मिला है या नहीं। इसके लिए आपके अपने फोन पर मायजियो ऐप में माय प्लान्स सेक्शन में जाना होगा। अतिरिक्त डेटा जियो डेटा पैक के अंदर मौज़ूद रहेगा। यह मौज़दा प्लान के साथ लिस्ट होगा।

Jio ने चुनिंदा यूज़र्स के लिए अतिरिक्त डेटा रोलआउट किया है। ये यूज़र्स किस आधार पर चुने गए हैं, ये साफ नहीं है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance Jio, Jio, Jio Data Pack
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  4. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  7. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.