275 रुपये में 75 दिनों तक अनलिमिटेड इंटरनेट, BSNL के इस ऑफर के आगे Jio और Airtel भी फीके!

BSNL Offfer : ऑफर्स का नाम ‘फ्रीडम 75-फाइबर बेसिक’ है। इसके तहत BSNL 75 दिनों के लिए सिर्फ 275 रुपये में अनलिमिटेड इंटरनेट दे रही है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 6 अक्टूबर 2022 19:39 IST
ख़ास बातें
  • इन प्‍लान्‍स में यूजर्स को अनलिमिटेड इंटरनेट ऑफर किया जा रहा है
  • किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल्‍स भी होगी
  • 75 दिनों बाद ये प्‍लान नॉर्मल प्‍लान में बदल जाएंगे

BSNL Offfer : दोनों ऑफर BSNL के फाइबर ब्रॉडबैंड इंटरनेट कनेक्‍शन के लिए हैं।

ब्रॉडबैंड इंटरनेट की बात आती है, तो जियो (Jio) और एयरटेल (Airtel) अपनी पकड़ को मजबूत करते जा रहे हैं। दोनों कंपनियां यूजर्स को आकर्षक प्‍लान्‍स ऑफर कर रही हैं। भारत संचार निगम लिमिटेड यानी BSNL ने इस कॉम्‍प‍िटिशन में बने रहने के लिए दो ‘दमदार' ऑफर पेश किए हैं। इन ऑफर्स के आगे Jio और Airtel भी फीके पड़ते दिखाई दे रहे हैं। BSNL के इन ऑफर्स का नाम ‘फ्रीडम 75-फाइबर बेसिक' (Freedom 75-Fibre Basic) है। ऑफर के तहत BSNL 75 दिनों के लिए सिर्फ 275 रुपये में अनलिमिटेड इंटरनेट दे रही है। आइए इन प्‍लान्‍स को विस्‍तार से समझते हैं।

दोनों ऑफर BSNL के फाइबर ब्रॉडबैंड इंटरनेट कनेक्‍शन के लिए हैं। इन ऑफर्स का नाम ‘फ्रीडम 75-फाइबर बेसिक' है। हालांकि इनमें फर्क है। पहले ऑफर के तहत कंपनी 275 रुपये में 75 दिनों के लिए अनलिमिटेड इंटरनेट दे रही है। इसमें 3300जीबी तक 30Mbps की स्‍पीड मिलेगी। इसके अलावा अनलिमिटेड डेटा डाउनलोड की सुविधा होगी। हालांकि यूजेस के 3300जीबी की लिमिट को क्रॉस करते ही स्‍पीड 2Mbps हो जाएगी। इसके साथ ही किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल्‍स की जा सकेंगी। 75 दिनों के बाद यह प्‍लान 449 रुपये महीने में बदल जाएगा। 

इसी तरह दूसरे प्‍लान में भी 275 रुपये में 75 दिनों के लिए अनलिमिटेड इंटरनेट मिल रहा है। इसमें 3300जीबी तक 60Mbps की स्‍पीड मिलेगी। इसके अलावा अनलिमिटेड डेटा डाउनलोड की सुविधा होगी। हालांकि यूजेस के 3300जीबी की लिमिट को क्रॉस करते ही स्‍पीड 2Mbps हो जाएगी। यूजर किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल्‍स कर सकेंगे। 75 दिनों के बाद यह प्‍लान 599 रुपये महीने के प्‍लान में बदल जाएगा। ध्‍यान रखने वाली बात यह है कि इसमें GST शुल्‍क शामिल नहीं है।  

यह प्‍लान BSNL के सभी सर्कलों में उपलब्‍ध है। हालांकि कुछ सर्कलों में इसके लिए आखिरी तारीख 15 अक्‍टूबर है। अगर आप नया फाइबर ब्रॉडबैंड कनेक्‍शन लेने का मन बना रहे हैं, तो BSNL के इन ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं। टियर-2 और टियर-3 शहरों में और उन लोगों के लिए यह ऑफर फायदेमंद हो सकता है, जिनके एरिया में जियो या एयरटेल का फाइबर इंटरनेट उपलब्‍ध नहीं है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
  3. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  4. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  4. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  9. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  10. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.