Reliance Jio अक्टूबर से करेगी 5G कनेक्टिविटी की शुरुआत

रिलायंस जियो की योजना अगले वर्ष के अंत तक देश के प्रत्येक जिले तक इस कवरेज को पहुंचाने की है

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 29 अगस्त 2022 16:16 IST
ख़ास बातें
  • इस नेटवर्क की शुरुआत के बाद हर महीने इसकी कवरेज बढ़ाई जाएगी
  • कंपनी ने Air Fiber कही जाने वाली सर्विस भी शुरू की है
  • इससे 5G हॉटस्पॉट के लिए सपोर्ट मिलेगा

हाल ही में आकाश अंबानी को रिलायंस जियो इंफोकॉम का चेयरमैन नियुक्त किया गया था



देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम ऑपरेटर रिलायंस जियो इंफोकॉम ने प्रमुख शहरों में अक्टूबर से 5G कनेक्टिविटी शुरू करने की घोषणा की है। इन शहरों में दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता शामिल हैं। कंपनी की योजना अगले वर्ष के अंत तक देश के प्रत्येक जिले तक इस कवरेज को पहुंचाने की है। इसके साथ ही जियो ने Air Fiber कही जाने वाली सर्विस भी शुरू की है। इससे 5G हॉटस्पॉट के लिए सपोर्ट मिलेगा और यूजर्स को इस तेज स्पीड वाले नेटवर्क पर वायरलेस ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी मिल सकेगी।
Advertisement

रिलायंस इंडस्ट्रीज की सोमवार को हुई 45वीं एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने देश भर में  5G नेटवर्क पर लगभग 2 लाख करोड़ रुपये का खर्च करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि रिलायंस जियो इंफोकॉम ने देश में सबसे तेजी से 5G कनेक्टिविटी शुरू करने की एक महत्वकांक्षी योजना बनाई है। अक्टूबर में प्रमुख शहरों में इस नेटवर्क की शुरुआत के बाद हर महीने इसकी कवरेज बढ़ाई जाएगी। अंबानी ने बताया, "हम अपने वायरलेस और वायरलाइन एसेट्स का इस्तेमाल देश भर में फाइबर क्वालिटी वाले ब्रॉडबैंड को पहुंचाने के लिए करेंगे।" 

हाल ही में हुई स्पेक्ट्रम की नीलामी में रिलायंस जियो ने लगभग 11 अरब डॉलर का स्पेक्ट्रम हासिल किया था। यह इस नीलामी में सबसे अधिक खर्च करने वाली कंपनी थी। कंपनी की AGM में मुकेश अंबानी की बेटी ईशा को रिलायंस ग्रुप के रिटेल बिजनेस का हेड बनाने की घोषणै भी की गई। यह एशिया के सबसे धनी परिवारों में शामिल अंबानी परिवार में उत्तराधिकार की योजना का एक बड़ा संकेत है। इससे पहले जून में आकाश अंबानी को रिलायंस जियो इंफोकॉम का चेयरमैन नियुक्त किया गया था। ईशा ने AGM में बताया कि रिलायंस रिटेल फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स (FMCG) बिजनेस भी शुरू करेगी। 
Advertisement

रिलायंस जियो इंफोकॉम की शुरुआत कुछ वर्ष पहले की गई थी। कंपनी ने टैरिफ की आक्रामक दरों और बड़े नेटवर्क के कारण टेलीकॉम मार्केट में तेजी से अपनी पहुंच बढ़ाई है। इसने भारती एयरटेल जैसे प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़कर इस मार्केट में पहला स्थान हासिल किया है। टेलीकॉम सर्विस के अलावा रिलायंस जियो ने कुछ अन्य सेगमेंट में भी शुरुआत की है। कंपनी के प्रॉफिट में भी बढ़ोतरी हो रही है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Telecom, Reliance Jio, Spectrum, 5G, Market, Retail, Auction

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  2. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  3. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  6. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  7. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  8. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  9. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.