• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • रिलायंस जियो अब नए ग्राहकों को देगी 6 से शुरू होने वाला मोबाइल नंबरः रिपोर्ट

रिलायंस जियो अब नए ग्राहकों को देगी 6 से शुरू होने वाला मोबाइल नंबरः रिपोर्ट

रिलायंस जियो अब नए ग्राहकों को देगी 6 से शुरू होने वाला मोबाइल नंबरः रिपोर्ट
ख़ास बातें
  • कंपनी को 6-सीरीज़ के नंबर बेचने को टेलीकॉम डिपार्टमेंट ने मंज़री दी है
  • कंपनी को 6-सीरीज़ वाले नंबर के लिए मोबाइल स्विचिंग कोड भी दिए गए हैं
  • इसके साथ रिलायंस जियो भारत की पहली टेलीकॉम कंपनी बनेगी
विज्ञापन
जानकारी मिली है कि रिलायंस जियो ने 6 नंबर से शुरू होने वाले मोबाइल नंबर बेचने की मंज़ूरी हासिल कर ली है। कंपनी को 6-सीरीज़ के नंबर बेचने को टेलीकॉम डिपार्टमेंट ने मंज़री दी है। इसके अलावा कंपनी को 6-सीरीज़ वाले नंबर के लिए मोबाइल स्विचिंग कोड भी दिए गए हैं। इसके साथ रिलायंस जियो भारत की पहली टेलीकॉम कंपनी बनेगी जो 6 से शुरू होने वाले मोबाइल नंबर ग्राहकों को मुहैया कराएगी।

टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, टेलीकॉम डिपार्टमेंट ने असम, राजस्थान और तमिलनाडु के लिए 6-सीरीज़ एमएससी कोड पेश किए हैं। खबर है कि रिलायंस जियो को राजस्थान के लिए 60010-60019 एमएससी कोड, असम के लिए 60020-60029 एमएससी कोड और तमिलनाडु के लिए 60030-60039 एमएससी कोड मिला है। मध्य प्रदेश और गुजरात में कंपनी को 7-सीरीज़ के लिए एमएससी कोड मिला है। कोलकाता और महाराष्ट्र के लिए कंपनी को 8-सीरीज़ के लिए एमएससी कोड मिले हैं।

इसका मतलब है कि यह टेलीकॉम कंपनी अब चुनिंदा राज्यों में 6 सीरीज़ के नंबर पेश कर सकेगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि ऐसा करीब 10 लाख और सब्सक्राइबर को ध्यान में रखकर किया गया है।

भारतीय टेलीकॉम इंडस्ट्री में अब तक मोबाइल ऑपरेटर को 9, 8 और 7 सीरीज़ के मोबाइल बेच पाते थे। रिलायंस जियो की धमाकेदार एंट्री ने यह सुनिश्चित किया कि इससे ज़्यादा से ज़्यादा यूज़र जुड़े। इस वजह से टेलीकॉम विभाग को यह फैसला लेना पड़ा। खबर है कि 9, 8 और 7 सीरीज़ के नंबर जल्द ही खत्म हो जाएंगे। टेलीकॉम मंत्रालय के आंकड़ें की बात करें तो नवंबर 2016 में भारत में मोबाइल उपभोक्ताओं की संख्या बढ़कर 1.12 बिलियन हो गई थी। और इसका श्रेय रिलायंस जियो को जाता है। 31 दिसंबर तक रिलायंस जियो के उपभोक्ताओं की संख्या करीब 7.3 करोड़ थी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  3. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  5. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  6. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  7. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  8. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  9. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  10. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »