• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • रिलायंस जियो के सारे प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान, एक पैक है 810 जीबी डेटा वाला

रिलायंस जियो के सारे प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान, एक पैक है 810 जीबी डेटा वाला

रिलायंस जियो के सारे प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान, एक पैक है 810 जीबी डेटा वाला
ख़ास बातें
  • कंपनी ने कई नए प्रीपेड और तीन नए पोस्टपेड प्लान के बारे में जानकारी दी है
  • सबसे सस्ता प्लान 19 रुपये का है और इसकी वैधता 1 दिन की है
  • जियो पोस्टपेड प्लान के लिए प्राइम सब्सक्रिप्शन होना ही चाहिए
विज्ञापन
रिलायंस जियो की सेवाएं अब मुफ्त नहीं हैं। रिलायंस जियो का नंबर इस्तेमाल करने के लिए आपको रीचार्ज कराना ही होगा। हालांकि, कंपनी ने ग्राहकों की सुविधा के लिए पहले रीचार्ज पर एक खास किस्म का ऑफर दिया है। रिलायंस जियो नंबर को पहली बार रीचार्ज कराने पर हर ग्राहक को तीन महीने के लिए कंपनी की सेवाएं मिलेंगी। कंपनी ने इसे जियो धन धना धन ऑफर का नाम दिया है।

हमने आपको पहले बताया था कि रिलायंस जियो धन धना धन ऑफर के तहत, ग्राहकों को 309 रुपये के रीचार्ज पर मुफ्त वॉयस कॉल की सुविधा के साथ हर दिन इस्तेमाल करने के लिए 4जी स्पीड में 1 जीबी डेटा मिलता है। वहीं, 2 जीबी डेटा प्रति दिन वाले प्लान की कीमत 509 रुपये है। जियो धन धना धन ऑफर के ऐलान के बाद शुरुआत में जियो की वेबसाइट और ऐप पर यही मुख्य प्लान उपलब्ध थे। इसके अलावा 149 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज पैक को भी उपलब्ध कराया गया था। पोस्टपेड के लिए कोई भी प्लान लिस्ट नहीं किया गया था।

अब रिलायंस जियो की वेबसाइट पर सारे प्लान को अपडेट कर दिया गया है। कंपनी ने कई नए प्रीपेड और तीन नए पोस्टपेड प्लान के बारे में जानकारी दी है।
 

रिलायंस जियो के प्रीपेड प्लान

सबसे सस्ता प्लान 19 रुपये का है और इसकी वैधता 1 दिन की है। अगर आप जियो प्राइम मेंबर हैं तो पैक के तहत ग्राहक को अनलिमिटेड कॉल के साथ 200 एमबी डेटा मिलेगा। वहीं, जियो प्राइम मेंबर नहीं होने की स्थिति में सिर्फ 100 एमबी डेटा मिलेगा।

इसके बाद 49 रुपये का प्लान है जिसकी वैधता 3 दिनों की है। जियो प्राइम मेंबर को इस्तेमाल करने के लिए 600 एमबी डेटा मिलेगा। और प्राइम मेंबर नहीं होने की स्थिति में 300 एमबी डेटा दिया जाएगा। यह पैक भी अनलिमिटेड कॉल और एसएमएस की सुविधा के साथ आता है।
 

96 रुपये जियो प्लान

96 रुपये वाले प्लान की वैधता 7 दिन की है। जियो प्राइम मेंबर को इस पैक में इस्तेमाल के लिए अनलिमिटेड डेटा दिया जाएगा। डेटा खपत की दैनिक सीमा 1 जीबी होगी, यानी आप 4जी स्पीड में 7 जीबी डेटा ही इस्तेमाल कर सकेंगे। यह पैक भी अनलिमिटेड कॉल और एसएमएस की सुविधा के साथ आता है। और प्राइम मेंबर नहीं होने की स्थिति में सिर्फ 600 एमबी डेटा खर्चने को मिलेगा।
 

149 रुपये जियो प्लान

इस पैक की वैधता 28 दिनों की है। इसके अलावा अगर आप जियो प्राइम मेंबर हैं तो आपको हर महीने इस्तेमाल करने के लिए 2 जीबी डेटा मिलेगा। वहीं, अन्य यूज़र 1 जीबी डेटा पाएंगे। आपको इन सेवाओं का मुफ्त फायदा मिलेगाः

अनलिमिटेड वॉयस कॉल (सभी नेटवर्क पर)
मुफ्त नेशनल रोमिंग
300 एसएमएस
जियो ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन
 

309 रुपये जियो प्लान

यह प्लान सिर्फ जियो प्राइम मेंबर के लिए है। पहले रीचार्ज पर आपको 84 दिनों की वैधता के साथ अनलिमिटेड डेटा मिलेगा। हालांकि, 4जी स्पीड में सिर्फ 84 जीबी डेटा मिलेगा, वो भी 1 जीबी डेटा प्रति दिन की सीमा के साथ। 84 दिन खत्म हो जाने के बाद अगले रीचार्ज पर इस पैक की वैधता 28 दिनों की रहेगी। और इस दौरान पूरे महीने के लिए 4जी स्पीड में 28 जीबी डेटा मिलेगा। रीचार्ज कराने पर मिलेगी यह सुविधाः

अनलिमिटेड वॉयस कॉल (सभी नेटवर्क पर)
अनलिमिटेड एसटीडी कॉल
मुफ्त नेशनल रोमिंग
अनलिमिटेड एसएमएस (हर दिन सर्वाधिक 100)
जियो ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन

अगर आपने जियो प्राइम के लिए सब्सक्राइब नहीं किया है तो आपको एक बार अतिरिक्त 99 रुपये भी देने पड़ेंगे। इसके बाद आपको एक साल के लिए जियो प्राइम मिल जाएगा।
 

509 रुपये जियो प्लान

यह प्लान भी सिर्फ जियो प्राइम सदस्यों के लिए है। पहली बार रीचार्ज कराने पर आपको 84 दिनों की वैधता के साथ 168 जीबी 4जी डेटा मिलेगा। हर दिन ग्राहक सर्वाधिक 2 जीबी डेटा 4जी स्पीड में इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके बाद के रीचार्ज पर 28 दिनों की वैधता के साथ 56 जीबी डेटा मिलेगा। इस रीचार्ज के साथ आपको यह मिलेगा:

 अनलिमिटेड वॉयस कॉल (सभी नेटवर्क पर)
 अनलिमिटेड एसटीडी कॉल
 मुफ्त नेशनल रोमिंग
 अनलिमिटेड एसएमएस (हर दिन सर्वाधिक 100)
 जियो ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन

बता दें कि रिलायंस जियो के महंगे प्लान का फायदा पाने के लिए रिलायंस जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन होना ज़रूरी है। इसके अलावा 999, 1,999, 4,999 और 9,999 रुपये के प्लान पेश किए हैं।
 

999 रुपये जियो प्लान

पहली बार 999 रुपये से रीचार्ज कराने पर आप रिलायंस जियो की सेवाओं का इस्तेमाल 120 दिनों तक कर सकेंगे। इस दौरान ग्राहकों के पास इस्तेमाल करने के लिए 4जी स्पीड में 120 जीबी डेटा होगा। और इस डेटा खपत की कोई दैनिक सीमा भी नहीं होगी। 120 दिन खत्म हो जाने के बाद फिर से इस पैक से ही रीचार्ज कराने पर ग्राहकों को 60 दिनों की वैधता के साथ 60 जीबी 4जी डेटा मिलेगा। इस रीचार्ज के साथ आपको यह मिलेगा:

 अनलिमिटेड वॉयस कॉल (सभी नेटवर्क पर)
 अनलिमिटेड एसटीडी कॉल
 मुफ्त नेशनल रोमिंग
 अनलिमिटेड एसएमएस (हर दिन सर्वाधिक 100)
  जियो ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन
 

1,999 रुपये जियो प्लान

पहली बार 1,999 रुपये से रीचार्ज कराने पर आप रिलायंस जियो की सेवाओं का इस्तेमाल 150 दिनों तक कर सकेंगे। इस दौरान ग्राहकों के पास इस्तेमाल करने के लिए 4जी स्पीड में 185 जीबी डेटा होगा और इस डेटा की खपत पर कोई दैनिक सीमा भी नहीं होगी। 150 दिन खत्म हो जाने के बाद फिर से इस पैक से ही रीचार्ज कराने पर ग्राहकों को 90 दिनों की वैधता के साथ 125 जीबी 4जी डेटा मिलेगा। इस रीचार्ज के साथ आपको यह मिलेगा:

 अनलिमिटेड वॉयस कॉल (सभी नेटवर्क पर)
 अनलिमिटेड एसटीडी कॉल
 मुफ्त नेशनल रोमिंग
 अनलिमिटेड एसएमएस (हर दिन सर्वाधिक 100)
 जियो ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन
 

4,999  और 9,999 रुपये जियो प्लान

4,999 रुपये वाले पैक की वैधता 240 दिनों की है। इस दौरान इस्तेमाल के लिए 410 जीबी 4जी डेटा मिलेगा। पैक की वैधता खत्म हो जाने के बाद इसी पैक से रीचार्ज कराने पर ग्राहकों को 180 दिनों की वैधता के साथ 350 जीबी डेटा मिलेगा। बता दें कि डेटा खपत की कोई दैनिक सीमा नहीं है। 9,999 रुपये वाले प्लान की वैधता 420 दिनों की है। इसमें यूज़र को 810 जीबी डेटा दिया जा रहा है। वैधता खत्म होने के बाद इसी पैक से रीचार्ज कराने पर 360 दिन की वैधता के साथ 750 जीबी 4जी डेटा मिलेगा। इन रीचार्ज के साथ आपको यह मिलेगा:
   
अनलिमिटेड वॉयस कॉल (सभी नेटवर्क पर)
अनलिमिटेड एसटीडी कॉल
मुफ्त नेशनल रोमिंग
अनलिमिटेड एसएमएस (हर दिन सर्वाधिक 100)
जियो ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन
 

रिलायंस जियो पोस्टपेड प्लान

रिलायंस जियो के प्रीपेड प्लान के बाद आइए आपको जियो पोस्टपेड प्लान के बारे में बताते हैं। जियो धना धन ऑफर वाले फायदे जियो पोस्टपेड प्लान के साथ भी मिल रहे हैं। पोस्टपेड प्लान 309, 509 और 999 रुपये के हैं।

धन धना धन ऑफर के तहत 309 रुपये का प्लान चुनने पर दूसरा बिल 90 दिनों के बाद बनेगा। इस दौरान ग्राहकों को इस्तेमाल करने के लिए 4जी स्पीड में 90 जीबी डेटा होगा, 1 जीबी डेटा की दैनिक सीमा के साथ। इसके बाद 30 दिन के रीचार्ज साइकिल के दौरान 30 जीबी डेटा दिया जाएगा। वहीं, 509 रुपये वाला प्लान चुनने पर पहले तीन महीने के लिए 180 जीबी डेटा मिलेगा। जियो यूज़र इस प्लान के तहत हर दिन सर्वाधिक 2 जीबी 4जी डेटा ही इस्तेमाल कर सकेंगे। बिल साइकिल पूरी हो जाने के बाद इस प्लान में अगली बिल साइकिल की वैधता 30 दिन की होगी और इस्तेमाल के लिए 4जी स्पीड में 60 जीबी डेटा मिलेगा। एक प्लान 999 रुपये का है। 999 रुपये वाले प्लान की सारी सुविधाएं लगभग 509 रुपये वाले प्लान जैसी हैं, सिर्फ इसमें डेटा खपत की कोई दैनिक सीमा नहीं है।

बता दें कि रिलायंस जियो पोस्टपेड प्लान के लिए आपके साथ प्राइम सब्सक्रिप्शन होना ही चाहिए। इसके लिए कंपनी अपने ग्राहकों से सिक्योरिटी शुल्क भी लेगी। 309 रुपये वाला प्लान चुनने वाले ग्राहक को 400 रुपये, 509 रुपये वाला प्लान चुनने वाले ग्राहक को 600 और 999 रुपये वाले प्लान को चुनने पर 1,100 रुपये का भुगतान करना होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance Jio, Jio Sim, Jio Plan, Jio Prepaid, Jio Postpaid
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  2. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  3. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  4. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  6. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  7. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  8. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  9. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »