Reliance Jio जियोफाई राउटर की होम डिलिवरी 90 मिनट में

कंपनी ने पहले ही अपने इंटरनेट राउटर के साथ 100 फीसदी कैशबैक ऑफर का ऐलान किया था। अब कंपनी जियोफाई की होम डिलिवरी मात्र 90 मिनट में करने का दावा कर रही है।

Reliance Jio जियोफाई राउटर की होम डिलिवरी 90 मिनट में
ख़ास बातें
  • जियोफाई की होम डिलिवरी मात्र 90 मिनट में करने का दावा
  • रिलायंस जियो की वेबसाइट पर एक बैनर लाइव किया गया
  • बैनर पर लिखा है, गेट जियोफाई@होम इन 90 मिनट्स
विज्ञापन
रिलायंस जियो अपनी सेवाओं से ज़्यादा से ज़्यादा ग्राहकों को जोड़ने के लिए नए-नए हथकंडे अपनाते रहती है। कंपनी आज की तारीख में अपने दो प्रोडक्ट को लेकर जबरदस्त मार्केट कर रही है। इनमें से एक है Reliance Jio Sim और दूसरा जियोफाई राउटर। कंपनी ने पहले ही अपने इंटरनेट राउटर के साथ 100 फीसदी कैशबैक ऑफर का ऐलान किया था। अब कंपनी जियोफाई की होम डिलिवरी मात्र 90 मिनट में करने का दावा कर रही है।

दरअसल, रिलायंस जियो की वेबसाइट पर एक बैनर लाइव किया गया है। इसपर लिखा है कि गेट जियोफाई@होम इन 90 मिनट्स। इसका अर्थ है, घर में जियोफाई पाएं सिर्फ 90 मिनट में। याद रहे कि आमतौर पर कंपनी इस प्रोडक्ट की होम डिलिवरी दो से तीन दिन में करती है। कंपनी ने प्रोडक्ट को खरीदने के लिए दो विकल्प दिए हैं। आप चाहें तो 18002002002 पर कॉल करके जियोफाई के लिए ऑर्डर दे सकते हैं, या फिर वेबसाइट पर ही बाय नाउ का विकल्प है।

वैसे, हमने बाय नाउ बटन क्लिक करके उपलब्धता जांचने की कोशिश की है। हमारी चाहत के पिनकोड पर इस प्रोडक्ट की डिलिवरी दो-तीन में होने की बात कही गई है। साफ है कि 90 मिनट में होम डिलिवरी सेवा कंपनी ने चुनिंदा जगहों के लिए दी है। इसमें आपको डिलिवरी का वक्त शेड्यूल करना होगा। वेबसाइट पर साफ-साफ लिखा है कि आमतौर पर डिलिवरी दो-तीन दिन में होती है।

दूसरी तरफ, टेलीकॉम कंपनी जियो अपने जियोफाई 4जी राउटर को मौज़ूदा डेटा कार्ड, डोंगल या वाई-फाई हॉटस्पॉट राउटर से एक्सचेंज ऑफर दे रही है। एक्सचेंज के साथ खरीदने पर 100 प्रतिशत तक कैशबैक के साथ  2,010 रुपये का डेटा (201 रुपये वाले 10 पैक), जबकि बिना एक्सचेंज ऑफर के 50 प्रतिशत कैशबैक के साथ 1,005 रुपये कीमत का डेटा (201 रुपये वाले 5 बूस्टर पैक) दे रही है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  2. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  6. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  7. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  8. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  9. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  10. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »