बिना मोबाइल नंबर बदले रिलायंस जियो सिम ऐसे कर सकते हैं इस्तेमाल

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 5 सितंबर 2016 13:09 IST
मुकेश अंबानी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के सालाना आम बैठक में टेलीकॉम इंडस्ट्री में बड़ा धमाका किया। इस बैठक में रिलायंस जियो को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया गया जो जिंदगी भर के लिए मुफ्त वॉयस कॉल के साथ आता है। इसके साथ जियो नेटवर्क पर मौजूदा टेलीकॉम ऑपरेटर की तुलना में बेहद ही किफायती 4जी डेटा रेट का भी ऐलान किया गया।

रिलायंस जियो की 4जी सेवाएं सोमवार से 'जियो वेलकम ऑफर' के साथ सभी के लिए मुफ्त में उपलब्ध कराई गई हैं। रिलायंस जियो वेलकम ऑफर का फायदा 31 दिसंबर 2016 तक उठाया जा सकता है। इसके बाद ग्राहकों को सिम इस्तेमाल करने के लिए कंपनी द्वारा घोषित टैरिफ प्लान में से किसी एक को चुनना होगा।
Advertisement

(जानें: रिलायंस जियो 4जी सिम यहां से खरीदें और ऐसे करें एक्टिवेट)

पहली नज़र में ये ऑफर हर ग्राहकों को लुभाएंगे। कई यूज़र ने तो जियो नेटवर्क पर स्विच करने की योजना भी बना ली होगी। कितना अच्छा होगा, अगर आप अपना मोबाइल नंबर भी ना बदलें और जियो नेटवर्क भी इस्तेमाल कर सकें। इसके लिए आपको मोबाइल नंबर पोर्टिब्लिटी (एमएनपी) का इस्तेमाल करना होगा। पिछले साल जुलाई महीने में टेलीकॉम विभाग ने सभी टेलीकॉम ऑपरेटर के लिए एमएनपी सेवा को अनिवार्य कर दिया था। इसकी मदद से यूज़र कंपनी या जगह बदलने के बावजूद भी अपने पुराने नंबर को चालू रख सकते हैं। एमएनपी सेवा की मदद से देशभर में एयरटेल, वोडाफोन, आइडिया और अन्य टेलीकॉम कंपनियों के ग्राहक रिलायंस जियो को चुन सकते हैं। नंबर भी नहीं बदलेगा, और साथ में मुफ्त प्रिव्यू ऑफर का फायदा भी मिलेगा।
Advertisement


आप इस तरह से बिना मोबाइल नंबर बदले रिलायंस जियो सिम कर सकते हैं इस्तेमाल
Advertisement

सबसे पहले आपको अपने मौजूदा टेलीकॉम ऑपरेटर को नंबर पोर्ट आउट करने की जानकारी देनी होगी। इसके लिए आपको PORT लिखकर 1900 पर एसएमएस करना होगा। इसके जवाब में आपको 1901 नंबर से यूनीक पोर्टिंग कोड मिलेगा। इसकी वैधता 15 दिन की होगी।
Advertisement

(जानें: रिलायंस जियो सिम इन फोन में कर सकते हैं इस्तेमाल) 

अब किसी रिलायंस मोबाइल स्टोर या रिटेलर के पास जाएं। यहां पर कस्टमर एप्लिकेशन फॉर्म भरने के दौरान आपको पोर्टिंग कोड भी डालना होगा। इसके साथ ज़रूरी कागज़ात (आईडी प्रूफ, एड्रेस प्रूफ और एक पासपोर्ट फोटो) जमा करवाएं। इसके जवाब में आपको रिलायंस की ओर से एक रिलायंस जियो सिम कार्ड दिया जाएगा। एक्टिवेट होने के बाद यह सिम भी आपके पुराने नंबर का इस्तेमाल करेगा और आपका पुराना सिम हमेशा के लिए बंद हो जाएगा।
Advertisement

रिलायंस जियो सिम को एक्टिवेट होने में 7 दिन का वक्त लग सकता है। इसके अलावा आपको 19 रुपये का चार्ज लगेगा। पोर्ट करवाने के दौरान संभव है कि आपका नंबर दो-तीन घंटे के लिए काम ना करे। ऐसा रिलायंस जियो सिम एक्टिवेट होने से पहले होगा। जैसे ही आपके मौजूदा सिम पर नो सर्विस का मैसेज दिखने लगे तो आप अपने फोन में रिलायंस जियो का सिम लगा दें।

एक बार पोर्ट करवाने के बाद जियो सिम एक्टिवेट हो जाना चाहिए। ध्यान रहे कि नंबर पोर्ट करवाने के 90 दिनों तक आप किसी और टेलीकॉम ऑपरेटर में फिर से पोर्ट नहीं कर सकते। मज़ेदार बात यह है कि मकेश अंबानी ने दूसरी टेलीकॉम कंपनियों को अपने ग्राहकों को एमएनपी इस्तेमाल करने में बाधा ना पैदा करने की गुजारिश की है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.