• होम
  • टेलीकॉम
  • फ़ीचर
  • रिलायंस जियो लॉन्च: सिम कार्ड, 4जी प्लान, जियो ऐप व एमएनपी के बारे में जानें सब कुछ

रिलायंस जियो लॉन्च: सिम कार्ड, 4जी प्लान, जियो ऐप व एमएनपी के बारे में जानें सब कुछ

रिलायंस जियो लॉन्च: सिम कार्ड, 4जी प्लान, जियो ऐप व एमएनपी के बारे में जानें सब कुछ
ख़ास बातें
  • आज से कोई भी ले सकता है रिलायंस जियो सिम कार्ड
  • रिलायंस जियो सिम पर वॉयस कॉल लाइफटाइम के लिए मुफ्त है
  • जियो सिम, 4जी प्लान व जियो ऐप के बारे में सब कुछ जानें
विज्ञापन
आज से मुकेश अंबानी के अरबों डॉलर के टेलाकॉम वेंचर रिलांयस जियो के द्वार सभी के लिए खुल गए हैं। चुनिंदा यूज़र पर ट्रायल पीरियड के बाद अब सोमवार से हर कोई जियो सिम कार्ड पा सकता है। और 31 दिसंबर तक सभी सर्विस का मुफ्त फायदा भी उठा सकता है। हालांकि अंबानी ने जोर देते हुए कहा है कि अभी भी जियो 4जी को व्यवसायिक तौर पर लॉन्च नहीं किया गया है और सिर्फ ट्रायल की अवधि ही बढ़ाई गई है।

अंबानी ने पिछले हफ्ते रिलायंस जियो के प्लान का खुलासा किया और देश की नवीनतम टेलीकॉम कंपनी ने अपने ग्राहकों को मुफ्त वॉयस कॉलिंग और नेशनल रोमिंग का तोहफा दिया है। ग्राहकों को सिर्फ प्रति जीबी 4जी डेटा के लिए ही पैसे देने होंगे।

आज हम आपको रिलायंस जियो 4जी नेटवर्क से जुड़ी हर जानकारी देंगे। सिम कार्ड से लेकर प्लान और फोन से लेकर मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी तक।

1. रिलायंस जियो सिम कार्ड कैसे पाएं
रिलायंस जियो सिम कार्ड सोमवार से हर किसी के लिए उपलब्ध होगा और जियो सिम कार्ड पाने का तरीका बेहद आसान है। हालांकि जियो सिम कार्ड पाने की कोशिश में स्टोर पर लंबी लाइनें लगने की उम्मीद है। इसलिए, अगर आपके पास आधार कार्ड है, तो हमारी सलाह है कि ईकेवाईसी प्रक्रिया अपनाएं क्योंकि इससे एक्टिवेशन प्रक्रिया बहुत सरल हो जाएगी।

2. रिलायंस जियो प्लान
आपने यह तो सुना ही होगा कि रिलायंस जियो वॉयस कॉल और रोमिंग के लिए कोई पैसा नहीं लेगा और यह लाइफटाइम मुफ्त रहेंगी। जियो के प्रीपेड प्लान 149 रुपये प्रति महीने से शुरू होते हैं और देशभर में जियोनेट नेटवर्क पर वाई-फाई डेटा की एक निश्चित लिमिट के साथ रिलायंस जियो ऐप और सर्विस 2017 तक मुफ्त मिलती हैं। रिलायंस का कहना है कि इस पैकेज की कीमत 15,000 रुपये प्रति साल है।

रिलायंस जियो ने कुछ पोस्टपेड प्लान भी लॉन्च किए हैं जो इसके प्रीपेड प्लान की तरह ही हैं।

3. रिलायंस जियो फोन
रिलायंस जियो फोन कॉल के लिए वीओएलटीई के साथ 4जी ओनली नेटवर्क का इस्तेमाल कर रही है। इसका मतलब है कि हो सकता है आपका मौज़ूदा फोन इसके लिए काम ना करे अगर इसमें 4जी सपोर्ट उपलब्ध ना हो। अगर आपके फोन में 4जी सपोर्ट उपलब्ध भी हो और यह वीओएलटीई सपोर्ट नहीं करता है तो आप वॉयस कॉल नहीं कर पाएंगे। हालांकि, रिलायंस जियो जियोज्वॉइन ऐप के जरिए वॉयस कॉल की सुविधा दे रहा है। इसलिए रिलायंस जियो का पूरा अनुभव लेने के लिए, आपके पास एक वीओएलटीई फोन होना जरूरी है। अगर आप फोन बदलना नहीं चाहते हैं तो जियोफाई के बारे में जान लें।


4. रिलायंस जियो एमएनपी
सोमवार से शुरू होने रहे जियो पर आप अपने मौज़ूदा नंबर को पोर्ट भी कर सकते हैं। हालांकि, पोर्ट करान के 90 दिनों की अवधि के अंदर आप ऑपरेटर नहीं बदल सकते और रिलायंस जियो अभी ट्रायल में है, इसलिए आपको दूसरे नेटवर्क पर बातचीत में समस्या आ सकती है। हम आपको सलाह देंगे कि नेटवर्कक की जांच के लिए जियो सिम को एक अतिरिक्त नंबर की तरह इस्तेमाल करें लेकिन अगर आपने मन जियो सिम इस्तेमाल करने का मन बना लिया है। तो रिलायंस जियो सिम पर स्विच करने के लिए हमारी गाइड देखें।

5. रिलायंस जियो ऐप और सर्विस
रिलायंस जियो अपने ऐप और सर्विस का प्रचार जोर-शोर से कर रही है। और जियोनेट ऐप से लेकर जियो नेटवर्क का वाई-फाई हॉटस्पॉट, वीडियो-ऑन-डिमांड ऐप, म्यू़ज़िक स्ट्रीमिंग ऐप तक का इस्तेमाल किया जा सकता है। दिसंबर 2017 तक ये सर्विस पूरी तरह से मुफ्त हैं। इसके अलावा हर प्लान में वाई-फाई सर्विस के लिए एक निश्चित डेटा मिलेगा।

6. रिलायंस जियो प्लान की बारीकियां
पहली नज़र में जहां रिलायंस जियो के प्लान बेहद आकर्षित करते हैं लेकिन इन प्लान की बारीकियों के बारे में जानना आपके लिए अच्छा होगा। जियो वेलकम ऑफर के तहत 31 दिसंबर तक 'अनलिमिटेड 4जी डेटा' मिलने की बात कही गई है लेकिन यह 4 जीबी प्रति दिन तक सीमित है। अधिकतर यूज़र के लिए यह लिमिट बहुत है लेकिन अगर आप जियो को अपने घर या ऑफिस में ब्रॉडबैंड कनेक्शन के विकल्प के तौर पर देख रहे हैं तो शायद यह काम नहीं आएगा।

इसके अलावा जियो ऑफर में 'अनलिमिटेड नाइट डेटा' जैसा भी कुछ नहीं है। लेकिन नाइट डेटा का इस्तेमाल आप 31 दिसंबर 2017 के बाद ही कर पाएंगे जब कंपनी अपनी जियो सर्विस के लिए पैसे वसूलना शुरू कर देगी। इसके अलावा रिलायंस के मुताबिक, रात में नाइट डेटा के इस्तेमाल के लिए 2 बजे से 5 बजे का समय है जो कि किसी भी तरह से रात नहीं कही जा सकती।

7. रिलायंस जियोफाई
अगर आप रिलायंस जियो को घर पर या अपने मौज़ूदा फोन में इस्तेमाल करने की सोच रहे हैं लेकिन अगर यह 4जी सपोर्ट नहीं करता तो आपको जियोफाई के बारे में जानना चाहिए। इसके लिए आपको इसके 4जी डिवाइस को एक बिल्ट-इन वाई-फाई राउटर और एक बैटरी में लगाने की जरूरत होगी। जिससे आप रिलायंस जियो नेटवर्क का इस्तेमाल एक से ज्यादा डिवाइस पर कर पाएंगे। रिलायंस जियोफाई डिवाइस 1,999 रुपये में उपलब्ध है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance Jio, Reliance Jio 4G, Reliance Jio sim
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Portronics Mopcop Duo लॉन्च, घर से गायब कर देगा धूल, जानवरों के बाल से लेकर छोटी सी गंदगी, जानें
  3. Trump TV: टीवी चैनल पहुंचे कोर्ट तो व्हाइट हाउस ने लॉन्च कर दिया Trump TV, 24 घंटे दिखाएगा ट्रंप प्रशासन की खबरें
  4. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  6. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  7. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  8. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  9. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  10. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »