रिलायंस जियो 4जी नेटवर्क कवरेज में सबसे आगे: रिपोर्ट

विज्ञापन
Bhasha, अपडेटेड: 2 फरवरी 2017 19:07 IST
ख़ास बातें
  • वित्तीय सेवा व शोध फर्म क्रेडिट सुइस इक्विटी रिसर्च जारी की है रिपोर्ट
  • नेटवर्क कवरेज के लिहाज से रिलायंस जियो अन्य कंपनियों से काफी आगे है
  • सर्वे में शामिल 80 प्रतिशत शहरों में जियो की नेटवर्क कवरेज ‘अच्छी’ है
वित्तीय सेवा व शोध फर्म क्रेडिट सुइस इक्विटी रिसर्च ने विभिन्न शहरों में डेटा नेटवर्क (मोबाइल इंटरनेट) सर्वेक्षण के आधार पर एक रिपोर्ट में कहा है कि नेटवर्क कवरेज के लिहाज से रिलायंस जियो अन्य कंपनियों से काफी आगे है।

फर्म ने 30 से अधिक शहरों में इस बारे में कराए गए अध्ययन के आधार पर तैयार रिपोर्ट में निष्कर्ष निकाला है कि सर्वे में शामिल 80 प्रतिशत शहरों में जियो की नेटवर्क कवरेज ‘अच्छी’ है जबकि अन्य कंपनियों का नेटवर्क कवरेज केवल 30 प्रतिशत शहरों में ‘अच्छी’ श्रेणी का है।

इसके अनुसार फर्म ने सभी प्रमुख राज्यों की राजधानियों सहित अन्य मुख्य शहरों को इस अध्ययन में शामिल करते हुए नेटवर्क कवरेज व स्पीड का आकलन किया।

अध्ययन में निष्कर्ष निकाला गया है कि जियो की दूरसंचार सेवाओं का असर मौजूदा कंपनियों पर नजर आ रहा है और इन कंपनियों को दौड़ में बने रहने के लिए विशेषकर 4जी खंड में काफी कुछ करना होगा।
Advertisement

इसके अनुसार 4जी में डाउनलोड स्पीड के लिहाज से आमतौर पर एयरटेल (12 एमबीपीएस से ज्यादा स्पीड) के साथ आगे है। वहीं वोडाफोन, आइडिया व जियो लगभग एक ही दायरे में (7-8 एमबीपीएस स्पीड) में है। इसमें कहा गया है कि इस समय देश में कुल डेटा ट्रेफिक में से 90 प्रतिशत से ज्यादा डेटा जियो के नेटवर्क के जरिए जा रहा है।
Advertisement

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance Jio, Jio Network, Jio Telecom
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  2. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  3. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  4. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  5. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  6. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  7. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  8. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  9. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  10. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.