रिलायंस जियो ने ग्राहकों को जियो प्रिव्यू ऑफर का इनवाइट भेजा

रिलायंस जियो ने ग्राहकों को जियो प्रिव्यू ऑफर का इनवाइट भेजा
विज्ञापन
रिलायंस जियो ने पिछले हफ्ते ही नेटवर्क ट्रायल के लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुआत की थी। अब कंपनी ने यूज़र को इनवाइट भेजना शुरू कर दिया है। कई यूज़र ने जानकारी दी है कि उन्हें कंपनी की ओर से जियो प्रिव्यू ऑफर के लिए इनवाइट मिला है।

इनवाइट मेल में लिखा है, “स्पेशल गेस्चर के तौर पर हम आपको डिजिटल सुपर हाइवे पर ज़िंदगी का अनुभव लेने के लिए जियो प्रिव्यू ऑफर के लिए आमंत्रित करते हैं। इस आमंत्रण की मदद से आपको नया लाइफ स्मार्टफोन खरीदने पर डिजिटल लाइफ का 90 दिनों का एक्सेस मिलेगा।”

यूज़र द्वारा साझा किए गए ये मेल फोनएरिना द्वारा सार्वजनिक किए गए हैं। इन मेल में कंपनी ने चुनिंदा यूज़र को दी जा रही सेवाओं पर फीडबैक भी मांगा है। लिखा गया है, “हम आपके जियो प्रिव्यू ऑफर के टेस्टिंग अनुभव को जानना चाहेंगे। हमें care@jio.com पर ईमेल करें।”

गौरतलब है कि इसी तरह का 90 दिनों का अनलिमिटेड एक्सेस रिलायंस जियो के रेफरेल प्रोग्राम में भी दिया जा रहा था। यह सुविधा रिलायंस जियो के कर्मचारियों के लिए थी। इस ऑफर में 90 दिन का डिजिटल लाइफ पैकेज शामिल है जिसके तहत यूज़र को वॉयस कॉल, एचडी वीडियो कॉल, हाई स्पीड डेटा और एसएमएस मिलते हैं। इस ऑफर के तहत आठ प्रीमियम एप्लिकेशन का भी सब्सक्रिप्शन मिलता है। यहां लाइव टीवी, सिनेमा, टीवी शो, मैगज़ीन, न्यूजपेपर, न्यूज और क्लाउड स्टोरेज जैसे सेवाएं उपलब्ध हैं। इस ऑफर के साथ जियोमनी के 15,000 रुपये कूपन भी मिलते हैं। आपको बता दें कि यूज़र इन ऑफर का फायदा लाइफ ब्रांड के स्मार्टफोन खरीदने पर ही उठा पाएंगे जिनकी कीमत 3,999 रुपये से शुरू होती है।

रिलायंस जियो 90 दिन ऑफर सिर्फ उन्हीं यूज़र के लिए है जिन्होंने लाइफ ब्रांड का स्मार्टफोन खरीदा है। याद दिला दें कि आधिकारिक रजिस्ट्रेशन वेबसाइट पर रिलायंस जियो के कई ऐप के बारे में जानकारी दी गई थी। इनमें मायजियो, जियोचैट, जियोप्ले, जियोऑनडिमांड, जियोबीट्स, जियोमैग्स, जियोएक्सप्रेसन्यूज़, जियोड्राइव, जियोज्वाइन, जियोमनी और जियोसिक्योरिटी शामिल हैं। ज्ञात हो कि ये सारे ऐप गूगल प्ले और ऐप स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mukesh Ambani, Reliance Jio, Reliance Jio Infocomm, Telecom
केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »