रिलायंस जियो का हैप्पी न्यू ईयर ऑफर शुरू, अब इंटरनेट में पहले जैसी छूट नहीं

विज्ञापन
Shekhar Thakran, अपडेटेड: 3 जनवरी 2017 10:02 IST
ख़ास बातें
  • इस ऑफर में यूज़र हर दिन तेज स्पीड में 1 जीबी डेटा इस्तेमाल कर पाएंगे
  • अनलिमिटेड फोन कॉल और एसएमएस वाला फायदा इस ऑफर में भी मिलता है
  • रिलायंस जियो का हैप्पी न्यू ईयर प्लान 31 मार्च 2017 तक चलेगा
31 दिसंबर को वेलकम ऑफर खत्म हो जाने के बाद रिलायंस जियो के ग्राहक पिछले रविवार (1 जनवरी) से हैप्पी न्यू ईयर ऑफर का फायदा उठा रहा है। इस ऑफर के तहत यूज़र हर दिन तेज स्पीड में 1 जीबी डेटा इस्तेमाल मुफ्त में कर सकेंगे। इसके अलावा अनलिमिटेड फोन कॉल और एसएमएस वाला फायदा इस ऑफर में भी मिलता रहेगा। रिलायंस जियो का हैप्पी न्यू ईयर प्लान 31 मार्च 2017 तक चलेगा।

याद दिला दें कि रिलायंस जियो के वेलकम ऑफर में ग्राहकों को अनलिमिटेड डेटा और वॉयस कॉल मिलता था। हालांकि, ग्राहक एक दिन में तेज स्पीड में सिर्फ 4 जीबी 4जी डेटा इस्तेमाल कर सकते थे। यह ऑफर पिछले महीने खत्म हो गया। 1 दिसंबर को रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने घोषणा की कि रिलायंस जियो की मुफ्त सेवाएं अब 31 दिसंबर तक उपलब्ध होंगी। 4 दिसंबर के बाद सिम खरीदने वाले ग्राहकों को हैप्पी न्यू ऑफर प्लान मिलेगा। जो ग्राहक पहले से रिलायंस जियो वेलकम ऑफर का फायदा उठा रहे थे, उन्हें भी 1 जनवरी से हैप्पी न्यू ईयर प्लान का फायदा मिलेगा।
Advertisement

इस बदलाव के बाद पुराने ग्राहक 1 जनवरी से हर दिन 1 जीबी तेज स्पीड 4जी डेटा इस्तेमाल कर सकेंगे। कंपनी ने बताया है कि यूज़र चाहें तो डेटा खत्म हो जाने के बाद रीचार्ज कर सकते हैं।

पिछले महीने एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि मार्च के अंत तक रिलायंस जियो के पास 10 करोड़ ग्राहक होंगे। हालांकि, यह भी कहा गया कि जैसे ही कंपनी अपनी सेवाओं के लिए पैसे लेना शुरू करेगी, ग्राहकों की संख्या कम भी होगी। कंपनी पहले ही प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान का खुलासा कर चुकी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.