Jio ने Airtel और Vodafone पर लगाए गंभीर आरोप, TRAI को पत्र में लिखा...

Reliance Jio का आरोप है कि उत्तरी भारत में चल रहे किसान आंदोलन की आड़ में Airtel और Vodafone Idea द्वारा अनैतिक और गैर प्रतिस्पर्धी तरीके से MNP (मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी) कैंपेन चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 15 दिसंबर 2020 18:30 IST
ख़ास बातें
  • Reliance Jio के आरोपों को Airtel व Vodafone Idea ने सिरे से नकारा
  • 28 सितंबर 2020 को भी जियो ने इस संबंध में की थी शिकायत
  • 10 दिसंबर को रिलायंस जियो ने TRAI को लिखा पत्र
Reliance Jio ने टेलीकॉम रेगुलेट्री अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) को पत्र लिखकर अपनी प्रतिद्वंदी कंपनियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जियो का कहना है कि Bharti Airtel और Vodafone Idea यह दोनों ही कंपनियां किसान आंदोलन की आड़ में जियो के खिलाफ अभियान चला रही हैं। जियो ने पत्र के माध्यम से ट्राई से इस पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। जियो ने दोनों कंपनियों पर आरोप लगाया है कि वह जियो ग्राहकों को मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (MNP) के माध्यम से अपने नंबर को उनके नेटवर्क में पोर्ट कराने को किसानों के विरोध प्रदर्शन का समर्थन बता रही हैं। जिसके चलते बड़ी संख्या में यूज़र्स जियो को छोड़ रहे हैं। हालांकि, एयरटेल और वीआई दोनों ही कंपनियों ने इन आरोपों को गलत ठहराते हुए आधारहीन बता दिया है।

Reliance Jio ने ट्राई को लिखे अपने पत्र में जियो विरोधी अभियान की कुछ तस्वीरें भेजी हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि उत्तरी भारत में चल रहे किसान आंदोलन की आड़ में Airtel और Vodafone Idea द्वारा अनैतिक और गैर प्रतिस्पर्धी तरीके से MNP (मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी) कैंपेन चलाया जा रहा है। इस कैंपेन की आड़ में कंपनियों के एजेंट्स, कर्मचारी व खुदरा विक्रेता Jio सब्सक्राइबर्स से उनके जियो नंबर को वोडाफोन आइडिया व एयरटेल में पोर्ट कराने को किसान आंदोलन का समर्थन बता रहे हैं।
Advertisement

जियो द्वारा यह पत्र 10 दिसंबर को लिखा गया था। हालांकि, कंपनी का कहना है कि इससे पहले वह 28 सिंतबर 2020 को भी इस संबंध में ट्राई शिकायत पत्र लिख चुके हैं, जिसके बाद भी इन दोनों कंपनियां का यह प्रचार-प्रसार अभी भी ज़ारी है।

भारती एयरटेल ने अपने बयानन में कहा, "हम इन आधारहीन आरोपों को सिरे से नकारते हैं।" जबकि वोडाफोन आइडिया ने कहा "हम नैतिकता के साथ व्यापार करने में विश्वास करते हैं और रिलायंस के आरोप निराधार हैं।"
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance, Reliance Jio, Bharti Airtel, Vodafone Idea
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.