रिलायंस जियो का मुफ्त कॉल और इंटरनेट ऑफर अब मार्च 2017 तक

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 1 दिसंबर 2016 15:57 IST
ख़ास बातें
  • 4 दिसंबर से रिलायंस जियो सिम खरीदने पर मुफ्त कॉल और इंटरनेट मिलेगा
  • इसे कंपनी ने 'हैप्पी न्यू ईयर' ऑफर का नाम दिया है
  • मुफ्त कॉल और इंटरनेट का फायदा 31 मार्च 2017 तक मिलता रहेगा
रिलायंस जियो के मुफ्त कॉल और इंटरनेट ऑफर को 31 मार्च 2017 तक के लिए बढ़ा दिया गया है। इसकी जानकारी रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी ने दी। उन्होंने बताया कि 4 दिसंबर से रिलायंस जियो का सिम कार्ड खरीदने वाले ग्राहकों को मुफ्त कॉल और इंटरनेट का फायदा मिलेगा। इसे 'हैप्पी न्यू ईयर' ऑफर का नाम दिया गया है।

वहीं, पुराने ग्राहक जो अभी वेलकम ऑफर का इस्तेमाल कर रहे हैं, उनकी सेवाएं 1 जनवरी 2017 से अपने आप ही 'हैप्पी न्यू ईयर ऑफर' में अपग्रेड हो जाएंगी, यानी पुराने ग्राहकों को भी जियो की मुफ्त सेवाएं अगले साल 31 मार्च तक मिलेंगी और इसके लिए नंबर बदलने की ज़रूरत भी नहीं होगी।
Advertisement

जानकारी दी गई है कि रिलायंस जियो ने मोबाइल नंबर पोर्टिब्लिटी सेवा की शुरुआत कर दी है, यानी अब आप नंबर बदले बिना रिलायंस जियो नेटवर्क का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके अलावा रिलायंस जियो के सिम की होम डिलिवरी सेवा की भी शुरुआत हो गई है। मुकेश अंबानी ने बताया कि इस सेवा को 31 दिसंबर 2016 तक देशभर के 100 बड़े शहरों में उपलब्ध करा दिया जाएगा।

इस मौके पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी ने कहा, 'तीन महीने में रिलायंस जियो दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाली टेक्नोलॉजी कंपनी बन गई है। 83 दिनों में रिलायंस जियो ने 5 करोड़ से ज़्यादा ग्राहक बनाए।' उन्होंने कहा कि पिछले तीन महीने में रिलायंस जियो से हर दिन 6 लाख नए ग्राहक जुड़े हैं।
Advertisement

याद रहे कि रिलायंस जियो ने 1 सितंबर को अपनी 4जी सेवाओं को 'वेलकम ऑफर' के साथ लॉन्च किया था। इसके तहत 31 दिसंबर तक रिलायंस जियो सिम पर सबकुछ फ्री है। कॉल (अगर फोन लग जाए) से लेकर एसएमएस तक, इंटरनेट (हर दिन 4 जीबी तक) से लेकर रोमिंग तक और अन्य जियो सर्विस ग्राहकों के लिए बिल्कुल मुफ्त हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  5. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  6. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  2. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  3. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  4. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  5. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  6. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  7. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  8. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  9. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  10. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.