Reliance Jio ने चीन को भी पछाड़ा! इंटरनेट डाटा खपत में दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी

सिर्फ मोबाइल यूजर्स ही नहीं, कंपनी ने फिक्स्ड वायरलेस इंटरनेट के मामले में भी रिकॉर्ड बनाए हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 20 जुलाई 2024 16:30 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी दुनिया भर में डेटा खपत के मामले में नम्बर वन कंपनी बन गई है।
  • पिछले साल के आंकड़ों से तुलना करें तो यह उछाल 33 प्रतिशत ज्यादा है।
  • Jio के 5G ग्राहकों की संख्या 13 करोड़ के लगभग है।

Jio के ग्राहक 5G डेटा का इस्तेमाल भी खूब कर रहे हैं।

Reliance Jio ने एक और रिकॉर्ड बना दिया है। कंपनी दुनिया भर में डेटा खपत के मामले में नम्बर वन कंपनी बन गई है। इसने चीनी कंपनियों को भी डेटा खपत के मामले में पीछे छोड़ दिया है। रिलायंस जियो के जून तिमाही के आंकड़े बताते हैं कि कंपनी की डेटा खपत 4400 करोड़ GB से भी ज्यादा हो चुकी है। पिछले साल के आंकड़ों से तुलना करें तो यह उछाल 33 प्रतिशत ज्यादा है। यह देश की एकलौती ऐसी कंपनी है जिसके ग्राहक प्रतिदिन औसत 1GB से ज्यादा डेटा खर्च कर रहे हैं। 

Jio के ग्राहक 5G डेटा का इस्तेमाल भी खूब कर रहे हैं। 5G ग्राहकों की संख्या 13 करोड़ के लगभग है जो बड़ी मात्रा में डेटा का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि 5G अभी भी ग्राहकों के लिए बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के उपलब्ध है। 4G डेटा प्लान से रिचार्ज पर योग्य ग्राहक अनलिमिटिड 5G डेटा भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जियो के वर्तमान में 49 करोड़ ग्राहक हैं। बीते साल में ही कंपनी ने 4 करोड़ से ज्यादा ग्राहक जोड़े हैं। 
Advertisement

तिमाही के लिए आए इन आंकड़ों पर रोशनी डालते हुए जियो इन्फोकॉम के चेयरमैन आकाश एम अम्बानी ने कहा कि डिजिटल इंडिया की रीढ़ हाई कवरेज वाला किफायती इंटरनेट है। जियो इसमें अपना योगदान बखूबी दे रही है, और इस बात पर कंपनी को गर्व है। नए प्रीपेड प्लान 5G और AI क्षेत्र में इनोवेशन और ग्रोथ को बढ़ावा देंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में अपने बेहतर नेटवर्क और सर्विसेज के दम पर जियो मार्केट में अपनी लीडरशिप को और ज्यादा मजबूत करेगी। 

सिर्फ मोबाइल यूजर्स ही नहीं, कंपनी ने फिक्स्ड वायरलेस इंटरनेट के मामले में भी रिकॉर्ड बनाए हैं। जियो पहली ऐसी टेलीकॉम कंपनी बन गई है जिसने 10 लाख से ज्यादा घरों और परिसरों में एयरफाइबर को पहुंचाया है। इंटरनेट के साथ-साथ जियो के यूजर्स वॉयस कॉलिंग में भी पीछे नहीं हैं। जून तिमाही की बात करें तो कंपनी ने वॉयस कॉलिंग के मामले में 6 फीसदी की बढ़ोत्तरी दर्ज की है। कंपनी अब 1.42 खरब मिनट के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  2. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. EPFO की वॉट्सऐप सर्विस लॉन्च तो हुई, लेकिन काम नहीं कर रही, X पर यूजर्स ने जमकर की शिकायत
  2. चाबी रखने की टेंशन खत्म! Xiaomi लाया फिंगरप्रिंट वाला स्मार्ट लॉक, फोन से भी होगा कंट्रोल
  3. टूथब्रश बताएगा दांत साफ हुए या नहीं! Xiaomi का Electric Toothbrush 2 Pro लॉन्च, जानें कीमत
  4. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्टी
  5. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  6. HP ने लॉन्च किए OmniBook 5 14, ProBook 4 G2iS 14 लैपटॉप, लेटेस्ट फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  7. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  8. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  10. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.