जियो 'धन धना धन' ऑफर के मुकाबले में एयरेटल, वोडाफोन और आइडिया के नए पैक

जियो 'धन धना धन' ऑफर के मुकाबले में एयरेटल, वोडाफोन और आइडिया के नए पैक
ख़ास बातें
  • एयरटेल ने नए प्रीपेड प्लान पेश किए हैं
  • 399 रुपये में 70 दिनों के लिए 70 जीबी डेटा का ऑफर है
  • 244 रुपये में 70 दिनों के लिए 1 जीबी डेटा हर रोज मिलेगा
विज्ञापन
जियो धन धना धन ऑफर के साथ रिलायंस जियो की मुफ्त सेवाएं बरकरार हैं। और अब देश की दूसरी बड़ी टेलीकॉम कंपनियों- एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया ने अपने ग्राहकों को बनाए रखने के लिए ज़्यादा डेटा वाले ऑफर लॉन्च किए हैं। इन तीनों ऑपरेटल द्वारा दिए गए ऑफर को हर यूज़र के इस्तेमाल के हिसाब से पेश किया गया है।

ज़्याददा डेटा वाले ऑफर लॉन्च करने के साथ, एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया का उद्देश्य ग्राहकों को रिलायंस जियो की प्राइम सर्विस लेने और तीन महीनों के लिए मुफ्त सेवाओं से दूर रखने का है। कस्टमाइज़ किए गए इन ऑफर को 99 रुपये में मिलने वाली रिलायंस जियो प्राइम सेवा की आखिरी तारीख वाले दिन लॉन्च किया गया है।

एयरटेल ने जियो के 'धन धना धन ऑफर' के आने के बाद एयरटेल ने प्रमोशनल ऑफर के तहत नए प्रीपेड प्लान लॉन्च किए हैं। एयरटेल ने अब 399 रुपये, 345 रुपये और 244 रुपये वाले नए प्रीपेड प्लान  पेश किए हैं। इन प्लान को एयरटेल ऐप और एयरटेल की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है।

एयरटेल 399 रुपये प्रीपेड प्लान
एयरटेल के 399 रुपये वाले प्लाान के तहत, किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड एसटीडी और लोकल कॉल की सुविधा मिलेगी। 300 मिनट प्रतिदिन और 1200 मिनट प्रति सप्ताह मिलेंगे। तय सीमा के बाद 10 पैसा प्रति मिनट के हिसाब से शुल्क देना होगा। 1 जीबी एफयूपी स्पीड प्रतिदिन मिलेगी। इस पैक की वैधता 70 दिनों के लिए है। साफ शब्दों में कहें तो 399 रुपये में 70 दिनों के लिए 70 जीबी 4जी डेटा और अनलिमिटेड लोकल व एसटीडी कॉल का ऑफर है।

एयरटेल 345 रुपये प्रीपेड प्लान
345 रुपये वाले पैक में एयरटेल 2 जीबी 4जी डेटा प्रतिदन, 300 मिनट प्रतिदिन व 1200 मिनट प्रति सप्ताह मिलेंगे। इसके बाद 399 रुपये वाले पैक की तरह ही 10 पैसा प्रति मिनट की दर से शुल्क देना होगा। 345 रुपये वाले पैक में 56 जीबी डेटा 28 दिनों के लिए मिलेगा।

एयरटेल 244 रुपये प्रीपेड प्लान
अब बात करते हैं 244 रुपये वाले पैक की, इस प्लान में यूज़र को एयरटेल टू एयरटेल 300 मिनट प्रति दिन और 1200 मिनट प्रति सप्ताह मिलेंगे। इसके बाद 10 पैसा प्रति मिनट की दर से शुल्क देना होगा। वहीं 1 जीबी 4जी डेटा एफयूपी स्पीड के साथ मिलेगा। इस पैक की वैधता भी 70 दिनों की है। यानी 244 रुपये में 70 जीबी डेटा मिलेगा।

किसके लिए हैं प्लान?
बता दें कि एयरटेल के इन सभी प्रीपेड प्लान का फ़ायदा लेने के लिए यूज़र के पास 4जी हैंडसेट और 4जी सिम कार्ड का होना जरूरी है। इसके अलावा डेटा खपत के लिए कोई समय सीमा भी नहीं है सिवाय एफयूपी स्पीड के। एयरटेल ऐप और वेबसाइट पर इन पैक में अनलिमिटेड कॉल की बात कही गई है लेकिन यूज़र को तय सीमा तक ही कॉल करने के लिए मिनट मिलेंगे।

गैज़ेट्स 360 के साथ एयरटेल कस्टमरकेयर अधिकारी ने बातचीत में बताया कि ये प्लान सभी एयरटेल यूज़र के लिए उपलब्ध नहीं है। इसलिए हो सकता है कि आप इन प्लान को रीचार्ज नहीं करवा सकें। ग्राहक सेवा अधिकारी के मुताबिक, अभी इन प्लान को पूरी तरह  से लागू करने की प्रक्रिया जारी है। अगर आप शुक्रवार को इन प्लान को रीचार्ज कराते हैं तो आप शनिवार से ही इन प्लान का लाभ ले सकेंगे। वहीं कंपनी आने वाले दिनों में नए ग्राहकों के लिए भी कई नए प्लान पेश कर सकती है।
 
Vodafone

वोडाफोन 352 रुपये पैक
वोडाफोन ने 56 दिनों की वैधता के साथ 1 जीबी प्रतिदिन के हिसाब से 352 रुपये का नया प्लान लॉन्च किया है। डेटा के साथ, वेडाफोन सुपर ऑफर पैक में अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल का ऑफर भी है। हालांकि, ये पैक वोडाफोन वेबसाइट और मायवोडाफोन ऐप में उपलब्ध नहीं है। इस ऑफर का फ़ायदा लेने के लिए यूज़र को वोडाफोन आउटलेट पर जाना होगा।

आइडिया 297 रुपये पैक
आइडिया के भी 297 रुपये वाला रीचार्ज पैक लॉन्च करने की ख़बरें हैं। इस पैक में कंपनी 70 दिनों के लिए 1 जीबी डेटा हर रोज दे रही है। लेकिन आपके पास एक 4जी सिम और 4जी स्मार्टफोन होना चाहिए। इस ऑफर के तहत, हर रोज 300 मिनट मुफ्त कॉल और 1200 मिनट हर हफ्ते मुफ्त कॉल की सुविधा मिलेगी। इसके बाद कंपनी 30 पैसा प्रति मिनट के हिसाब से शुल्क लेगी।

आइडिया 447  रुपये पैक
इसके अलावा, आइडिया द्वारा 447 रुपये वाला प्रीपेड पैक भी लॉन्च करने की ख़बरें हैं। इस पैक के तहत, यूज़र को 70 दिनों के लिए 1 जीबी डेटा हर रोज और किसी भी नेटवर्क पर मुफ्त कॉल की सुविधा मिलेगी। एयरटेल के प्लान की तरह ही, आइडिया के पैक में भी दूसरे नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 3,000 मिनट 70 दिनों के लिए मिलेंगे।  इसके बाद यूज़जर को 30 पैसा प्रति मिनट की दर से शुल्क देना होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »