Reliance Jio ने बंद कर दिए डेली 1GB डाटा वाले प्लान, अब यूजर्स की जेब पर पड़ेगा असर

Reliance Jio ने 1GB डेली डाटा प्रदान करने वाले 209 रुपये और 249 रुपये वाले बेसिक प्लान को बंद कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 अगस्त 2025 11:14 IST
ख़ास बातें
  • Jio के 299 रुपये वाले प्लान में 28 दिनों की वैधता दी जाती है।
  • Jio के 299 रुपये वाले प्लान में डेली 1.5GB डाटा दिया जाता है।
  • Jio के 299 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है।

Jio के मासिक प्लान की शुरुआत 299 रुपये से हो रही है।

Photo Credit: Unsplash/Brooke Cagle

Reliance Jio ने 1GB डेली डाटा प्रदान करने वाले 209 रुपये और 249 रुपये वाले बेसिक प्लान को बंद कर दिया है। 209 रुपये वाले प्लान में 22 दिनों की वैधता के साथ रोजाना 1GB डाटा मिलता था, जबकि 249 रुपये वाले प्लान में 28 दिनों की वैधता के साथ रोजाना 1 जीबी डाटा मिलता था। अब टेलीकॉम दिग्गज के ग्राहकों को कम से कम 299 रुपये खर्च करके Jio के मासिक प्लान का लाभ उठाना होगा जो कि 28 दिनों की वैधता के साथ 1.5GB डेली डाटा प्रदान करता है। आपको बता दें कि Airtel और Vodafone Idea के मासिक प्लान की शुरुआत भी 299 रुपये से होती है, लेकिन रोजाना सिर्फ 1GB डाटा मिलता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Jio का शुरुआती मासिक प्लान
Jio के 299 रुपये वाले प्लान में 28 दिनों की वैधता दी जाती है। यह प्लान रोजाना 1.5GB डाटा प्रदान करता है जो कि कुल 42GB डाटा बैठता है। वॉयस कॉलिंग की बात करें तो यह प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग प्रदान करता है। वहीं इस प्लान में रोजाना 100 एसएमएस मुफ्त दिए जाते हैं। अन्य फायदों में Jio ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलता है और JioSaavn Pro भी इसमें शामिल है। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64 Kbps तक गिर जाती है।

टेलीकॉम ऑपरेटर अगले 6 महीनों के अंदर टैरिफ बढ़ोतरी कर सकते हैं। ICRA के अंकित जैन के अनुसार, यह बढ़ोतरी अक्टूबर 2025 और जनवरी 2026 के बीच हो सकती है। हालांकि, यह बढ़ोतरी 15-20% से कम रहने की संभावना है जो कि 2024 में हुई कीमत में बढ़ोतरी से कम होगी। ICRA के एक विश्लेषक ने कहा कि "टैरिफ में बढ़ोतरी बहुत जल्दी है। हमें उम्मीद है कि यह बढ़ोतरी बीते साल से कम होगी जो कि 15-20% से कम होगा।" उन्होंने आगे कहा कि प्रति यूजर्स औसत राजस्व वित्त वर्ष 2025 में 200 रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 2026 में 220 रुपये हो सकता है।

एक्सपर्ट का कहना है कि 2024 में हुई कीमत में बड़ी बढ़ोतरी में Airtel, Reliance Jio और Vodafone Idea  ने टैरिफ में करीब 19-21% की बढ़ोतरी की थी, जिससे कुछ यूजर्स ने सरकारी कंपनी BSNL का रुख किया था। इस बार उम्मीद है कि ऑपरेटर प्लान की वैधता अवधि में कोई बदलाव किए बिना कीमत में बढ़ोतरी पर ही ध्यान रखेंगे। Reliance Jio ने अभी तक अपने अगले संशोधन की समय-सीमा की घोषणा नहीं की है, लेकिन कंपनी ने कहा था कि 5G में चल रहे निवेश को सपोर्ट देने के लिए टैरिफ में सुधार जरूरी है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  2. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  4. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  5. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  8. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  9. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  11. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  12. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  13. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  14. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  15. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  2. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
  3. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  4. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  5. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  6. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  7. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  8. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  9. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  10. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.