रिलायंस जियो आम लोगों के लिए आने वाले महीनों में होगा लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 5 अगस्त 2016 14:01 IST
रिलायंस जियो के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने ऐलान किया है कि 'आने वाले महीनों' में रिलायंस जियो का कॉमर्शियल लॉन्च होगा। लेकिन उन्होंने किसी निश्चित तारीख का ऐलान नहीं किया। इसके साथ ही उन्होंने 1.5 मिलियन टेस्ट यूज़र वाले रिलायंस जियो के शेयरधारकों को इंफ्रास्ट्रक्चर में बढ़ोतरी का भरोसा भी दिलाया।

कंपनी की वार्षिक रिपोर्ट 2015-16 में अंबानी ने कहा, ''इस साल रिलायंस जियो अपने नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ बिजनेस सर्विस और प्लेटफॉर्म में भी तेजी से आगे बढ़ी है। अभी हमारे पास 1.5 मिलियन से ज्यादा टेस्ट यूज़र हैं जो लगातार हमारी सर्विस का इस्तेमाल कर रहे हैं। टेस्ट यूज़र से मिलने वाला फीडबैक बहुत उत्साह बढ़ाने वाला रहा है। आने वाले महीनों में इस टेस्ट प्रोग्राम को कॉमर्शियल तौर पर अपग्रेड किया जाएगा।''

इसके अलावा शेयरधारकों को बताया गया कि फिलहाल देशभर में जियो की सेवा 29 राज्यों के 18,000 से ज्यादा शहरों और 1,50,000 से ज्यादा गांवों में सीधे तौर पर उपलब्ध है। अंबानी ने बताया कि रिलायंस इंडस्ट्रीज़ ने अब तक 2015-2016 के दौरान अपनी व्यापारिक गतिविधियों में 1,12,000 करोड़ रुपये से ज्यादा निवेश किया।

कंपनी के मुताबिक सालाना शेयरधारकों की मीटिंग 1 सितंबर को 11 बजे आयोजित की जाएगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Internet, Mukesh Ambani, Reliance, Reliance Jio, Telecom

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. TVS Motor ने लॉन्च किया iQube MillionR Special Edition, जानें प्राइस, फीचर्स
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किए Mac Studio और Mac Mini के नए वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  5. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  6. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  7. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  8. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  9. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  10. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.