टेलीकॉम कंपनियों ने किया है अब 300 रुपये का धमाका, जानें क्या हैं ऑफर

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 6 मार्च 2017 11:55 IST
ख़ास बातें
  • रिलायंस जियो 303 रुपये वाले पैक में 28 जीबी डेटा दे रही है
  • जियो के बाद आइडिया, वोडाफोन और एयरटेल ने भी अपने प्लान पेश किए हैं
  • एयरटेल 345 रुपये में 28 जीबी डेटा ऑफर कर रही है
अगर आप एक स्मार्टफोन यूज़र हैं, तो आपके लिए सबसे ज्यादा जरूरी हो जाता है इंटरनेट डेटा और टॉक टाइम। टेलीकॉम कंपनियों में छिड़ी जंग के बाद ग्राहकों का सबसे ज्यादा फायदा हो रहा है। इसमें कोई दोराय नहीं है कि मोबाइल पर बैलेंस और टॉकटाइम की चिंता किए बिना जी भर बातें करना हर किसी को पसंद है। रिलायंस जियो ने 99 रुपये चुकाकर  जियो प्राइम मेंबरशिप का सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूज़र के लिए 303 रुपये में 28 जीबी डेटा+ 5 जीबी डेटा के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉल का ऑफर पेश किया। ऐसे में प्रतिद्वंदी टेलीकॉम कंपनियां भी कहां पीछे रहने वालीं थीं। आइडिया, वोडाफोन और एयरटेल ने भी रिलायंस जियो को टक्कर देने के इरादे से इसी तरह के ऑफर वाले प्लान पेश कर दिए हैं।

अगर आप इन नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आप नियम व शर्तों के साथ हर रोज 1 जीबी डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। प्रीपेड की बात करें, तो हम आपको बताएंगे कि कंपनियां 400 रुपये से कम कीमत वाले पैक में किस तरह 28 दिन की वैधता के साथ 28 जीबी डेटा दे रही हैं।
Advertisement

रिलायंस
शुरुआत करते हैं उस खिलाड़ी से, जिसकी वजह से बाजार में यह जंग छिड़ी है। रिलायंस जियो ने अपने यूज़र को 1 जीबी डेटा मुफ्त पाने की जैसे आदत डाल दी है। रिलायंस जियो ने कम कीमत वाले 4जी फोन पेश करने के साथ ऐसे रीचार्ज प्लान पेश किए हैं जिससे हर तबके के लिए 4जी डेटा को एक्सेस करना संभव हो सके। जियो वेलकम ऑफर और हैप्पी न्यू ईयर जैसे मुफ्त ऑफर के बाद कंपनी ने जियो प्राइम मेंबरशिप की शुरुआत की है।
Advertisement

मुफ्त डेटा पाने के लिए अब ग्राहकों एक साल के लिए 99 रुपये चुकाकर जियो प्राइम मेंबरशिप लेनी होगी। इसके बाद 303 रुपये के रीचार्ज पर उन्हें 1 जीबी डेटा प्रतिदिन मिलेगा। 1 जीबी डेटा की लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड 128 केबीपीएस पर आजाएगी। इसके अलावा जियो 5 जीबी का अतिरिक्त डेटा प्लान भी ऑफर कर रही है। जियो ने 201 रुपये में 5 जीबी डेटा वाला एक बूस्टर पैक भी लॉन्च किया है।
 

यानी प्रीपेड यूज़र अब 303 रुपये चुकाकर 28 जीबी 4जी डेटा के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉल और जियो सर्विस मुफ्त पा सकते हैं। इस पैक की वैधता 28 दिन है। वहीं इसी कीमत में पोस्टपेड यूज़र को 30 जीबी डेटा मिलेगा। बता दें कि ये प्लान नियम व शर्तों के साथ आता है।
Advertisement

आइडिया सेल्युलर
रिलायंस जियो के 303 रुपये वाले प्राइम प्लान के जवाब में सबसे पहले आइडिया ने अपना प्लान पेश किया। आइडिया सेल्युलर 348 रुपये के पैक में 28 दिनों के लिए हर दिन 500 एमबी डेटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉल ऑफर कर रही है। बहरहाल, यह ऑफर सभी आइडिया यूज़र के लिए नहीं है। गौर करने वाली बात है कि यह पैक हर आइडिया प्रीपेड ग्राहक के लिए नहीं है। इसे चुनिंदा ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराया गया है जो औसतन कम डेटा की खपत करते हैं। इस ऑफर के ज़रिए कंपनी इन यूज़र को ज़्यादा डेटा खपत करने के लिए प्रेरित करना चाहती है। देखा जाए तो यूज़र को 28 दिन की वैधता वाले समय सीमा में कुल 14 जीबी डेटा मिलेगा। इसके अलावा हर नेटवर्क पर वॉयस कॉल करना मुफ्त होगा।
Advertisement

वोडाफोन
वोडाफोन भी 342 या 346 रुपये में इसी तरह का प्लान ऑफर कर रही है। यह ऑफर कंपनी के 'वेलकम बैक' ऑफर का हिस्सा है। इसके तहत 346 रुपये में 10 जीबी डेटा और 300 मिनट तक मुफ्त वॉयस कॉल मिलेगी। एक दूसरे 342 रुपये वाले प्लान के तहत 1 जीबी प्रतिदिन 4जी डेटा के साथ 28 जीबी डेटा मिलेगा। इन प्लान को लेने वाले यूज़र अगले 11 महीने तक इसी प्लान को रीचार्ज करा सकते हैं।
Advertisement

वोडाफोन ने एक बयान में कहा, ''वोडाफोन अपने चुनिंदा ग्राहकों के लिए अलग-अलग प्लान ऑफर करती है। 346 रुपये वाला प्लान भी इसी तरह का एक प्लान है और इसकी वैधता 15 मार्च तक है।'' वोडाफोन ने सितंबर में 1 जीबी प्लान की कीमत में 10 जीबी 4जी डेटा का ऑफर दिया था।

एयरटेल
एयरटेल भी इस जंग में शामिल हो गई है। 345 रुपये के प्लान में कंपनी 1 जीबी 4जी डेटा के साथ मुफ्त लोकल और एसटीडी कॉल का ऑफर दे रही है। लेकिन इस 1 जीबी डेटा को इस्तेमाल करने के लिए एक शर्त है। कंपनी ने 500 एमबी डेटा दिन और 500 एमबी डेटा रात में इस्तेमाल करने का ऑफर दिया है। यह रीचार्ज 31 मार्च तक, इस नए प्लान को लेने वाले ग्राहकों के लिए है। वोडाफोन की तरह ही, अगले 11 महीने तक ग्राहक इस रीचार्ज पैक का फायदा ले सकेंगे।

एयरटेल की रीचार्ज वेबसाइट पर इस ऑफर को दिल्ली और तमिलनाडु सर्किल वाले एयरटेल नंबर के लिए देखा जा सकता है।  इस ऑफर का फायदा लेने के लिए ग्राहक के पास एक एक्टिवेट 4जी इंटरनेट कनेक्शन के साथ 4जी स्मार्टफोन को होना जरूरी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , internet, internet data, reliance, Reliance jio, Idea, Vodafone, Airtel
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Nord CE 6 को सितंबर में खरीद पाएंगे सस्ता, इस साइट पर कीमत हुई कम
  2. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
  3. Huawei Nova 16s Pro लॉन्च हुआ 200MP 4 कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, 100W फास्ट चार्जिंग!
  4. Vivo V80 Lite 5G कल होगा लॉन्च, 50MP Sony कैमरा, 10000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  5. Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 10,000mAh बैटरी, IP69, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
  2. Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 10,000mAh बैटरी, IP69, IP69 रेटिंग!
  3. Aadhaar में ईमेल घर बैठे करें अपडेट, सरकार ने फीस कर दी है फ्री
  4. WhatsApp से कर पाएंगे बिजली और यूटिलिटी बिल का भुगतान, जानें
  5. Redmi 17 5G भारत में लॉन्च: 7900mAh बैटरी के साथ 50MP कैमरा से लैस, जानें कितनी है कीमत
  6. Realme P4s 5G को सेल के पहले दिन ही ₹3000 सस्ती कीमत में खरीदने का मौका
  7. Uber layoffs 2026: उबर फिर निकालेगी 3 हजार से ज्यादा कर्मचारी, COVID-19 के बाद दूसरी सबसे बड़ी छंटनी
  8. Huawei Watch GT 7, Watch GT 7 Pro लॉन्च, सिंगल चार्ज में 21 दिन तक चलेगी, जानें और क्या है खास
  9. Huawei Nova 16s Pro लॉन्च हुआ 200MP 4 कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, 100W फास्ट चार्जिंग!
  10. ग्राहक ने दिया रोबोट को धक्का, फिर कैसे चले लात-घूंसे और ऐसे लिया बदला, देखें वीडियो
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.